घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं ऑल-राउंडर मोक्ष मुरगई, 7 साल की उम्र में इस खिलाड़ी से मिली थी प्रेरणा

Published : Sep 20, 2021, 12:54 PM ISTUpdated : Sep 20, 2021, 12:56 PM IST
घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं ऑल-राउंडर मोक्ष मुरगई, 7 साल की उम्र में इस खिलाड़ी से मिली थी प्रेरणा

सार

मोक्ष ऑलराउंडर हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।  मोक्ष साल 2018-19 में रणजी ट्रॉफी और अंडर-23 कैंप का भी हिस्सा रह चुके हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क. दिल्ली के 21 वर्षीय मोक्ष मुरगई एक पेशेवर क्रिकेटर हैं। उन्होंने 7 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था।  अपने 14 साल के क्रिकेट करियर में को कई बड़े मुकाम हासिल कर चुके हैं। मोक्ष दिल्ली से अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर स्तर पर जिला, इंटरज़ोनल और जोनल स्तर के लिए भी क्रिकेट खेला है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से प्रभावित होकर उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था।

इसे भी पढ़ें- पत्नी से यह काम करवाते दिखे युजवेंद्र चहल, यूजर्स बोले- क्रिकेट पर मेहनत करते तो टीम से बाहर नहीं होते

मोक्ष को 2019-20 में दिल्ली विश्वविद्यालय के खेल अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। उन्होंने स्थानीय/टूर्नामेंट मैचों में सैकड़ों विकेट लेकर हजारों रन बनाए हैं। मुरगई ने 2018-19 में लखनऊ में एक टूर्नामेंट में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण, उन्हें 2019-20 में श्रीस्पोर्ट्स, मेरठ और 2021-22 के लिए आर-सेवन स्पोर्ट्स से अनुबंध प्रायोजन मिला। मोक्ष ने डीडीसीए लीग 2018-19 में 20 से ज्यादा विकेट लेते हुए करीब 850 रन भी बनाए।

मोक्ष ने रेलवे रणजी ट्रॉफी और अंडर 23 कैंप में भी भाग लिया है। हालांकि इस मुकाम को पाने के लिए कठिनाइयों को भी सामना करना पड़ा है। उन्हें पीठ में बहुत गंभीर चोट लगी थी कि डॉक्टर ने उन्हें 2019 में वापस सर्जरी करने का सुझाव दिया था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को जब भी बड़े मंच पर मौका मिला उन्होंने शानदार पारी खेली। मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने वाले मोक्ष टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी करते हैं।

इसे भी पढे़ं- IPL 2021: हार के बाद ट्रोल हुआ MI का ये खिलाड़ी- यूजर्स बोले- धोनी हैं DRS के 'मास्टर'

मोक्ष ऑलराउंडर हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।  मोक्ष साल 2018-19 में रणजी ट्रॉफी और अंडर-23 कैंप का भी हिस्सा रह चुके हैं। साल 2019 में उन्होंने लखनऊ में आयोजित एक टूर्नामेंट में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 13 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 12th April 2026: MI vs RCB कल का मैच कौन जीता? IPL 20वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच