क्रिकेटर David Warner ने किया 'पुष्पा' फिल्म का सिग्नेचर स्टेप, फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन ने दिया ऐसा रिएक्शन

Published : Jan 22, 2022, 01:13 PM ISTUpdated : Jan 22, 2022, 01:51 PM IST
क्रिकेटर David Warner ने किया 'पुष्पा' फिल्म का सिग्नेचर स्टेप, फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन ने दिया ऐसा रिएक्शन

सार

क्रिकेटर डेविड वॉर्नर (David Warner) ने पुष्पा (Pushpa) फिल्म के सिग्नेचन स्टेप का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर डेविड वॉर्नर (David Warner) ने पुष्पा (Pushpa) फिल्म के सिग्नेचन स्टेप का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म का यह स्टेप फेमस हो चुके गाने श्रीवल्ली का है। वॉर्नर का यह डांस सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ ही समय में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। क्रिकेटर ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट किया। पोस्ट पर शेयर किया है। उन्होंने उसके साथ कैप्शन में लिखा, #पुष्पा आगे क्या?  

 

 

फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन और वॉर्नर की पत्नी ने दिया ऐसा रिएक्शन 

वॉर्नर के इस रोचक वीडियो पर फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और उनकी पत्नी कैंडिस ने भी रिएक्शन दिया है। अल्लू अर्जुन ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए हंसने वाले इमोजी के साथ कई और इमोजी शेयर किए। इसी तरह क्रिकेटर की पत्नी ने भी पोस्ट पर आग लगाने वाला इमोजी के साथ कमेंट किया। 

वीडियो देखकर खुश हुए वॉर्नर और अल्लू अर्जुन के फैंस 

डेविड वॉर्नर के इस वीडियो को उनके और अल्लू अर्जुन के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट पर एक से बढ़कर एक रोचक कमेंट भी आ रहे हैं। एक फैन ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "डेविड भाई आप फिल्मों ट्राई क्यों नहीं करते।" एक यूजर ने लिखा, "डेविड वॉर्नर जल्द ही भारतीय फिल्मों में दिखाई दे सकते हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "वाह डेविड कमाल कर दिया आपने तो।" एक यूजर ने लिखा, "पुष्पा फिल्म का सामी गाना भी काफी फेमस हो रहा है आप पत्नी के साथ उस पर भी ट्राई करो।" 

बड़ी हिट रही है पुष्पा फिल्म 

साउथ इंडियन सिनेमा के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा एक बड़ी हिट रही है। फिल्म को हर भाषा में पसंद किया जा रहा है। तेलुगू के बाद फिल्म को हिंदी भाषा में डब किया गया था। हिंदी भाषी राज्यों में भी फिल्म ने रिकॉर्ड कलेक्शन किया। फिल्म के दो गाने काफी फेमस हो रहे हैं एक सामी और दूसरा श्रीवल्ली। ये दोनों ही गाने लगातार टॉप ट्रेंडिंग में है। 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022 Update: इस बार मैदान पर दिखाई नहीं देंगे वर्ल्ड क्रिकेट के स्टार्स, जानें नीलामी से जुड़ी खास जानकारी

IPL 2022 Update: आयोजन स्थलों की योजना पर चर्चा कर सकता है BCCI, फ्रेंचाइजी मालिक के साथ बैठक संभव

IPL 2022 Update: केएल राहुल को कप्तान बनाने के बाद पहली बार लखनऊ टीम के मालिक का बड़ा बयान

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 29 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 28th April 2026: RR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 40वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच