IPL 2021 में लग सकती है धोनी पर बोली, टूट सकते हैं सारे रिकॉर्ड

भारत के सबसे बेहतरीन कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पर 2021 IPL में बोली लग सकती है। धोनी IPL के पहले सीजन से चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़े हुए हैं। हर बार चेन्नई ने उनको रिटेन किया है बीच में दो सालों के लिए चेन्नई पर बैन लगा था और धोनी पुणे के लिए खेले थे। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 27, 2019 11:35 AM IST / Updated: Nov 27 2019, 05:06 PM IST

नई दिल्ली. भारत के सबसे बेहतरीन कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पर 2021 IPL में बोली लग सकती है। धोनी IPL के पहले सीजन से चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़े हुए हैं। हर बार चेन्नई ने उनको रिटेन किया है बीच में दो सालों के लिए चेन्नई पर बैन लगा था और धोनी पुणे के लिए खेले थे। चेन्नई सुपरकिंग्स ने धोनी को रिटेन करने के लिए 2018 IPL में 15 करोड़ रुपये खर्चे थे। धोनी अगले सीजन अपनी टीम का यही खर्च कम करना चाहते हैं।

सूत्रों की माने तो महेन्द्र सिंह धोनी अपनी टीम का खर्च कम करना चाहते हैं ताकि उनकी टीम नए खिलाड़ियों को मौका दे सके। इसके लिए धोनी खुद को दांव पर लगाने के लिए तैयार हैं। धोनी चाहते हैं कि चेन्नई सुपरकिंग्स उनको रिलीज करके कम दाम में खरीद ले। माही के प्लान के अनुसार चेन्नई उनको बोली में लगने के लिए भेजे और वहां राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर उन्हें काम दामों में खरीद ले। 

2021 में लग सकती है सबसे बड़ी बोली
IPL के 2021 सीजन में IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली लग सकती है। अगर चेन्नई सुपरकिंग्स धोनी को रिलीज कर के कम पैसों में खरीदने का जोखिम उठाए तो धोनी पर बड़ी बोली लग सकती है और हर टीम उन्हें साथ जोड़ने के लिए बड़ी राशि लुटा सकती है। हालांकि, इसकी संभावनाएं बहुत कम हैं। धोनी का यह प्लान चेन्नई के टीम मैनेजमेंट को बिल्कुल पसंद नहीं आया। चेन्नई सुपरकिंग्स के मैनेजमेंट का कहना है कि हम ऐसा कुछ नहीं करेंगे और धोनी पहले जितनी कीमत पर ही टीम के साथ जुड़े रहेंगे। 

सन्यास के बाद भी चेन्नई से जुड़े रहेंगे धोनी
2021 IPL के बाद धोनी के सन्यास लेने की खबरें भी हैं , पर धोनी इसके बाद भी चेन्नई के साथ जुड़े रहना चाहते हैं। दोनी बतैर मेंटोर टीम के साथ जुड़े रहेंगे। इसी दौरान हमें धोनी की कमेंट्री भी सुनने को मिल सकती है। फिलाहल धोनी अपनी टीम के सबसे मंहगे खिलाड़ी हैं और दोनी अपनी टीम  का यह खर्च कम करना चाहते हैं।  
 

Share this article
click me!