BCCI की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होने के बाद धोनी ने शुरू किया अभ्यास, IPL के बाद कर सकते हैं वापसी

Published : Jan 16, 2020, 10:13 PM ISTUpdated : Jan 16, 2020, 10:26 PM IST
BCCI की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होने के बाद धोनी ने शुरू किया अभ्यास, IPL के बाद कर सकते हैं वापसी

सार

झारखंड टीम प्रबंधन के करीबी सूत्रों ने कहा, "यहां तक कि हमें भी पता नहीं था कि वह हमारे साथ अभ्यास करने के लिये आ रहे हैं। यह सुखद आश्चर्य था। उन्होंने कुछ देर तक बल्लेबाजी की।"  

नई दिल्ली. बीसीसीआई की अनुबंध सूची से बाहर किये गये पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने भविष्य को लेकर लगायी जा रही अटकलों के बीच गुरुवार को झारखंड रणजी टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया। यह 38 वर्षीय खिलाड़ी रांची में अपनी घरेलू टीम के नेट अभ्यास सत्र के दौरान उपस्थित था। 

किसी को बताए बिना पहुंचे मैदान 
इस तरह से उन्होंने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिये खुद को तैयार रखने के संकेत भी दे दिये। इसी दिन बीसीसीआई ने उन्हें केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों की सूची से बाहर किया। झारखंड टीम प्रबंधन के करीबी सूत्रों ने कहा, "यहां तक कि हमें भी पता नहीं था कि वह हमारे साथ अभ्यास करने के लिये आ रहे हैं। यह सुखद आश्चर्य था। उन्होंने कुछ देर तक बल्लेबाजी की।"

धोनी की वापसी बदल सकती है झारखंड की किस्मत 

झारखंड अपना अगला मैच रांची में रविवार से उत्तराखंड के खिलाफ खेलेगा। इससे पहले खेले गए मैच में झारखंड की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अगर धोनी अपनी घरेलू टीम के लिए यह मैच खेलते हैं तो देखने वाली बात होगी कि वो मैच में कितना प्रभाव डालेंगे और उनके साथी खिलाड़ियों के मनोबल में कितना प्रभाव पड़ेगा।

कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से कुल 4 खिलाड़ी बाहर 

धोनी ने नौ जुलाई को भारत के विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। इसी वजह के चलते उन्हें कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया है। इसके अलावा तीन अन्य खिलाड़ी, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक और खलील अहमद भी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिए गए हैं। रायडू और कार्तिक का करियर भी अंतिम पड़ाव पर है। ऐसे में सूची से उनका नाम बाहर होना समझ में आता है, पर खलील अहमद का नाम भी इस लिस्ट में नहीं है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि खलील टीम इंडिया के फ्यूचर प्लान से बाहर हो चुके हैं। 

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 19 May 2026: LSG vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 64वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच