धोनी कश्मीर में जवानों के साथ करेंगे पेट्रोलिंग और गार्ड ड्यूटी, इतने दिनों तक रहेंगे सेना के साथ

Published : Jul 25, 2019, 03:33 PM ISTUpdated : Jul 25, 2019, 03:46 PM IST
धोनी कश्मीर में जवानों के साथ करेंगे पेट्रोलिंग और गार्ड ड्यूटी, इतने दिनों तक रहेंगे सेना के साथ

सार

महेंद्र सिंह धोनी 3 अगस्त से शुरू हो रहे वेस्ट इंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे और इस दौरान सेना में अपनी सेवाएं देंगे। 

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सेना की वर्दी पहने नजर आएंगे। वो 31 जुलाई को 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन (पैरा) ज्वॉइन करेंगे। धोनी ने पहले ही साफ कर दिया था कि वो वेस्ट इंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे और इस दौरान सेना में अपनी सेवाएं देंगे। धोनी ने दो महीने की छुट्टी ली है। वे 31 जुलाई से 15 अगस्त तक यूनिट के साथ कश्मीर में ट्रेनिंग करेंगे। धोनी यहां पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी संभालेंगे। इस दौरान वे जवानों के साथ ही रहेंगे। 

धोनी के पास लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि...
38 साल के धोनी को 2011 में इंडियन टेरिटोरियल आर्मी ने लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी थी। माना जा रहा था कि वर्ल्ड कप-2019 के बाद धोनी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर देंगे। हालांकि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। 

ऐसा है धोनी का क्रिकेट रिकॉर्ड 
धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे, 90 टेस्ट, 98 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने 10,773 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 50 से ज्यादा का है। टेस्ट मैचों में भी धोनी ने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए हैं। 

PREV

Recommended Stories

India vs West Indies T20I: JioHotstar पर फ्री देख पाएंगे मैच या लगेगा पैसा? जानें नियम
IND vs WI T20I: फ्री में लाइव मैच देखने के 5 तरीके, मोबाइल प्लान से लेकर पब्लिक स्क्रीनिंग तक