'एक सुनहरे युग का अंत': पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

Published : Feb 06, 2022, 06:29 PM ISTUpdated : Feb 06, 2022, 06:45 PM IST
'एक सुनहरे युग का अंत': पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

सार

स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का रविवार 6 फरवरी को निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर के निधन से बॉलीवुड समेत दुनियाभर में शोक की लहर छा गई है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने लता मंगेशकर (Lala Mangeshkar) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बाबर आजम ने रविवार को कहा, "महान गायिका लता मंगेशकर की आवाज और विरासत दुनिया भर में लाखों लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी।" 

बाबर आजम ने लता मंगेशकर को 'अद्वितीय आइकन' कहा और महान गायिका के निधन पर शोक व्यक्त किया। बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर लिखा, "एक स्वर्ण युग का अंत। उनकी जादुई आवाज और विरासत दुनिया भर में लाखों लोगों के दिलों में जीवित रहेगी। एक अद्वितीय प्रतीक।" 

लता मंगेशकर का रविवार तड़के 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मेगास्टार को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब उनके कोविड 19 और निमोनिया से पीड़ित होने का पता चला था। 

दो दिन का राष्ट्रीय शोक 

लता मंगेशकर की याद में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज भी सम्मान के प्रतीक के रूप में दो दिनों के लिए आधा झुका रहेगा। मंगेशकर एक भारतीय पार्श्व गायिका थीं जिन्हें उनकी मधुर आवाज के लिए 'स्वर कोकिला' के रूप में जाना जाता था। 

7 दशक का लंबा करियर 

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1942 में 13 साल की उम्र में की थी। सात दशकों से अधिक के करियर में उन्होंने 1,000 से अधिक हिंदी फिल्मों के लिए गाने रिकॉर्ड किए। उन्होंने 36 से अधिक क्षेत्रीय भारतीय भाषाओं और विदेशी भाषाओं में गाने गाए थे। 

यह भी पढ़ें: 

इस क्रिकेटर की बहुत बड़ी फैन रहीं Lata Mangeshkar, लार्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में हमेशा बुक रहती थी सीट

India Vs West Indies 1st ODI: भारतीय क्रिकेट टीम ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

U 19 World Cup 2022: वर्ल्ड चैंपियन बनते ही टीम इंडिया पर नोटों की बरसात, BCCI ने किया बड़ा ऐलान

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स