क्रिकेट छोड़ ट्रैफिक पुलिस बने महेंद्र सिंह धोनी, काला चश्मा लगाकर दबंग अंदाज में आए नजर

Published : Sep 12, 2022, 09:03 AM IST
क्रिकेट छोड़ ट्रैफिक पुलिस बने महेंद्र सिंह धोनी, काला चश्मा लगाकर दबंग अंदाज में आए नजर

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें धोनी दबंग बने नजर आ रहे हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम में जब भी किसी दिग्गज खिलाड़ी का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले जहन में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का नाम जरूर आता है, जिन्होंने भारतीय टीम को बुलंदियों तक पहुंचाया। 2 साल पहले संन्यास लेने के बाद भी आज भी उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। धोनी के फैंस उन्हें खूब फॉलो करते हैं। भले ही वह खेल के मैदान से दूर है लेकिन वह किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अब वह अपने एक नए फोटो शूट के जरिए खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसमें धोनी का दबंग अंदाज नजर आ रहा है। आइए आपको भी दिखाते हैं धोनी की वायरल फोटो...

ट्रैफिक पुलिस बने धोनी 
सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की फोटो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें 41 साल के धोनी ट्रैफिक पुलिस की ड्रेस पहने काफी हैंडसम लग रहे हैं। इसमें उन्होंने बेल्ट के ऊपर वॉकी टॉकी लगाया हुआ है और आंखों में काला चश्मा लगाए एकदम दबंग लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह गेट अप उन्होंने एक नए ऐड शूट के लिए किया है। क्रिकेट के अलावा धोनी विज्ञापनों के जरिए खूब कमाई करते हैं। इससे पहले वह कभी साधु तो कभी किसी और लुक में नजर आए हैं।

इस साल आईपीएल में आएंगे नजर 
भले ही महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन वह इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते नजर आते हैं। इस साल वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आए थे और आने वाले सीजन में भी धोनी को चेन्नई की कप्तानी करते देखा जा सकता है। बता दें कि उनकी कैप्टनशिप में चेन्नई ने 4 बार ट्रॉफी अपने नाम की है। आईपीएल के बाद धोनी अपना ज्यादातर समय अपने घर रांची में बिताना पसंद करते हैं, जहां से उनकी कई सारी तस्वीरें वायरल होती है। अभी कुछ दिन पहले धोनी एक वैद्घ के पास अपने घुटनों का इलाज कराने गए थे। जहां से उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। उनकी वाइफ साक्षी भी सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया: इन खिलाड़ियों के दम पर विश्व कप की दावेदारी करेगा भारत, जानें कौन अंदर कौन बाहर

Pakistan vs Sri Lanka: एक राजपक्षे ने श्रीलंका की इकोनॉमी को डुबोया, इस राजपक्षे ने लंका को दिलाई ऐतिहासिक जीत
 

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स