टेस्ट टीम में वापसी के लिए मौके की तलाश में आस्ट्रेलियाई वनडे कप्तान फिंच

Published : Sep 26, 2019, 04:52 PM IST
टेस्ट टीम में वापसी के लिए मौके की तलाश में आस्ट्रेलियाई वनडे कप्तान फिंच

सार

फिंच ने कहा कि उनकी योजना आगामी घरेलू शेफील्ड शील्ड सत्र में ज्यादा से ज्यादा रन बटोरने की है ताकि वह नवंबर से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू सीरीज से पहले चयनकर्ताओं का ध्यान खींच सकें।

सिडनी (Sydney). आस्ट्रेलियाई वनडे कप्तान आरोन फिंच हाल में एशेज सीरीज के दौरान शीर्ष क्रम की हार देखने के बाद फिर से टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं।

भारत के खिलाफ केवल 97 रन जोड़ने के बाद बाहर कर दिए गए थे  
भारत के खिलाफ पिछली गर्मियों में तीन टेस्ट में बतौर सलामी बल्लेबाज वह केवल 97 रन जोड़ पाए थे जिससे इस 32 साल के खिलाड़ी को बाहर कर दिया गया था और उन्हें लगा था कि वापसी का मौका शायद उनके हाथ से निकल गया। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस और कैमरन बैनक्रोफ्ट सभी विफल रहे जिससे अब फिंच एक और मौके की तलाश में हैं।

ज्यादा रन बनाने की योजना
फिंच ने कहा कि उनकी योजना आगामी घरेलू शेफील्ड शील्ड सत्र में ज्यादा से ज्यादा रन बटोरने की है ताकि वह नवंबर से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू सीरीज से पहले चयनकर्ताओं का ध्यान खींच सकें।

फिंच ने कहा "शायद वापसी करने का अच्छा मौका है"   
फिंच ने बुधवार को एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए शायद फिर से टेस्ट टीम में वापसी करने का अच्छा मौका है। निश्चित रूप से मैं कोशिश करूंगा और कुछ रन जुटाऊंगा। यही मेरी योजना है। अगर ऐसा नहीं होता है तो ऐसा नहीं होगा। मैं इससे भी सहज हूं।’’

ब्रिसबेन में 21 नवंबर से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाले शुरूआती टेस्ट से पहले फिंच को अपनी टीम विक्टोरिया के लिए चार शेफील्ड मैच खेलने हैं।

 

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026: CSK vs DC and PBKS vs SRH Result, कल का मैच कौन जीता? देखें Highlights
Sanju Samson: धोनी जो 18 साल में नहीं कर पाए, संजू सैमसन ने 4 मैचों में कर दिखाया, बनाया महा-रिकॉर्ड