IPL 2022: लखनऊ के कोच बन सकते हैं एंडी फ्लावर, केएल राहुल को भी दिया है मोटा ऑफर

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर (Andy Flower) आईपीएल की लखनऊ फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच बन सकते हैं। लखनऊ फ्रेंचाइजी, पंजाब किंग्स के खिलाड़ी रहे केएल राहुल (KL Rahul) को भी दल में शामिल करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2021 5:45 AM IST / Updated: Dec 18 2021, 04:21 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (Zimbabwe Cricket Team) के पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर (Andy Flower) आईपीएल 2022 (IPL 2022) में लखनऊ फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच के रूप में दिखाई दे सकते हैं। फ्रेंचाइजी और फ्लावर के बीच इस मसले पर काफी दिनों से बातचीत हो रही है और माना जा रहा है कि जल्द ही सहमति बन जाएगी। फ्लावर इससे पहले आईपीएल में पंजाब किंग्स के सहायक कोच पद से इस्तीफा दे चुके हैं। लखनऊ फ्रेंचाइजी, पंजाब किंग्स के खिलाड़ी रहे केएल राहुल (KL Rahul) को भी दल में शामिल करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। 

मुख्य कोच की नियुक्ति की अटकलों को लखनऊ फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने बताया, "हम बहुत सारे नाम सुन रहे हैं। केवल आज ही किसी ने लिखा कि गैरी कर्स्टन भी कोच बन रहे हैं। हम कुछ के साथ बातचीत कर रहे हैं, लेकिन जब तक कोई हमारे लिए हस्ताक्षर नहीं करता है, हम पुष्टि नहीं कर सकते हैं।" 

फ्लावर आईपीएल 2020 से पहले पंजाब फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए थे। पिछले दो सत्रों से मुख्य कोच अनिल कुंबले के साथ उन्होंने खिलाड़ियों पर शानदार काम किया। उनकी गिनती जिम्मबाब्वे और वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में होती है। उनके नाम 63 टेस्ट मैचों में 4,794 रन दर्ज हैं, वहीं 213 वनडे मैचों में उन्होंने 6,786 रन बनाए थे। जिम्मबाब्वे जैसी कमजोरी टीम के लिए खेलने के बावजूद उनके खेल ने वर्ल्ड क्रिकेट में सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने कई मैच तो अकेले दम पर टीम को जितवाए। 

कोचिंग में भी एंडी का जवाब नहीं 

एंडी फ्लावर का कोचिंग में भी जवाब नहीं है। साल 2009 से 2014 के बीच वे इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच रहे। इस दौरान उन्होंने इंग्लिश क्रिकेट को ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया। उनके कार्यकाल के दौरान इंग्लैंड ने दो बार एशेज जीती, टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 टीम बनी और 2010 में विश्व टी20 का खिताब भी जीता। 

लखनऊ फ्रेंचाइजी आईपीएल के इतिहास की सबसे ऊंची बोली लगातार खरीदे जाने वाली फ्रेंचाइजी है। लखनऊ फ्रेंचाइजी को संजीव गोयनका के स्वामित्व वाले आरपीएसजी समूह ने 7090 करोड़ रुपये में खरीदा था। लखनऊ फ्रेंचाइजी पहली बार आईपीएल 2022 में भाग लेगी। 

केएल राहुल को दिया मोटा ऑफर 

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं। आईपीएल की नई टीम लखनऊ ने उन्हें 20 करोड़ की भारी भरकम सैलरी ऑफर की है। लखनऊ फ्रेंचाइजी राहुल को अपने साथ जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। फ्रेंचाइजी और राहुल के बीच बातचीत जारी है और यह अंतिम चरण में है। अगर राहुल को 20 करोड़ रुपए की सैलरी मिलती है तो वे आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक आईपीएल में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर उन्हें हर सीजन के लिए 18 करोड़ रुपए की सैलरी देता है।

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022: 20 करोड़ की सैलरी के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं केएल राहुल

Round UP 2021: T20 के टॉप-10 सबसे ज्यादा रन बनाने वालो में एक भी इंडियन नहीं,पाकिस्तान-बांग्लादेशियों का जलवा

VIRAT Vs BCCI Controversy: कपिल देव की विराट-गांगुली को खरी-खरी, "बेहतर ये है कि आप देश के बारे में सोचिए"

Read more Articles on
Share this article
click me!