Hockey World Cup 2023: राउरकेला में सज गया वर्ल्ड कप विलेज, ओडिशा सीएम ने किया उद्घाटन

Published : Jan 07, 2023, 04:14 PM ISTUpdated : Jan 07, 2023, 05:07 PM IST
Hockey World Cup 2023: राउरकेला में सज गया वर्ल्ड कप विलेज, ओडिशा सीएम ने किया उद्घाटन

सार

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Odisha CM Naveen Patnaik) ने भारतीय टीम को चैंपियन बनने की शुभकामनाएं दी हैं। नवीन पटनायक ने राउरकेला में वर्ल्ड कप विलेज का उद्घाटन किया और भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से भी मुलाकात की है।

Hockey World Cup 2023 Updates. हॉकी विश्व कप का आयोजन ओडिशा में किया जाना और भारत के लिए मौका होगा कि वे होम ग्राउंड पर बेहतर प्रदर्शन करके विश्व कप का खिताब अपने नाम करें। हॉकी के बड़े फैन और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ऐलान किया है कि यदि भारत की टीम हॉकी विश्व कप जीत जाती है तो टीम के हर खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपए का नगद ईनाम दिया जाएगा। नवीन पटनायक ने राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम कॉम्पेलेक्स का दौरा किया और वर्ल्ड कप विलेज का भी उद्घाटन किया है।

भारतीय टीम से की मुलाकात
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने इस मौके पर कहा कि भारत की टीम विश्व चैंपियन बनकर उभरती है तो टीन के हर मेबर को 1 करोड़ रुपए का ईनाम दिया जाएगा। सीएम पटनायक ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात भी की और उन्हें विश्व कप के लिए शुभकामनाएं दी। भारतीय टीम इस वक्त वर्ल्ड कप विलेज में ही रह रही है। यहां पर प्रैक्टिस की भी बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं। दुनिया की अन्य टीमें भी ओडिशा पहुंच रही हैं। सभी टीमों के लिए वर्ल्ड कप विलेज में ही रहने और प्रैक्टिस की सुविधा दी गई है। सभी टीमें यहां के खूबसूरत वातावरण में खुद को ए़डजस्ट कर रही हैं।

हॉकी इंडिया भी कर चुका है ऐलान
भारत में हॉकी की गवर्निंग बॉडी हॉकी इंडिया ने यह ऐलान किया है कि भारत इस बार गोल्ड मेडल जीतता है तो हर खिलाड़ी को 25-25 लाख रुपए नगद ईनाम दिया जाएगा। वहीं टीम के सपोर्ट स्टाफ को भी 5-5 लाख रुपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि सिल्वर मेडल जीतने पर 15-15 लाख और कांस्य पदक जीतने पर हर खिलाड़ी को 10-10 लाख रुपए का नगद ईनाम दिया जाएगा। इसके अलावा सपोर्ट स्टाफ को भी नगद पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

यह भी पढ़ें

वर्ल्ड कप 2023 में गोल्ड जीतने पर खिलाड़ियों को मिलेगा लाखों का ईनाम, जानें हॉकी इंडिया ने क्या किया ऐलान?
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स