MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • वर्ल्ड कप 2023 में गोल्ड जीतने पर खिलाड़ियों को मिलेगा लाखों का ईनाम, जानें हॉकी इंडिया ने क्या किया ऐलान?

वर्ल्ड कप 2023 में गोल्ड जीतने पर खिलाड़ियों को मिलेगा लाखों का ईनाम, जानें हॉकी इंडिया ने क्या किया ऐलान?

Hockey India Announces Cash Prize. हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम इंडिया हॉकी वर्ल्ड कप जीतती है तो टीम के खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश होने वाली है। हॉकी इंडिया ने ऐलान किया है कि यदि भारत की टीम गोल्ड जीतती है तो पर खिलाड़ी को 25-25 लाख का कैश प्राइज दिया जाएगा। इसके साथ ही सपोर्ट स्टाफ को भी 5-5 लाख रुपए नगद दिया जाएगा। दरअसल, 1975 के बाद से भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है और इस बार भारत में ही हॉकी विश्व कप होने जा रहा है, ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि भारतीय हॉकी टीम चैंपियन बनकर उभरेगी... 

3 Min read
Author : Manoj Kumar
Published : Jan 04 2023, 05:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

चैंपियन बनने पर 25-25 लाख का नगद ईनाम
1975 का हॉकी वर्ल्ड कप मलेशिया के क्वालालांपुर में हुआ था और तब भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता था। भारत में हॉकी की गवर्निंग बॉडी हॉकी इंडिया ने यह ऐलान किया है कि भारत इस बार गोल्ड मेडल जीतता है तो हर खिलाड़ी को 25-25 लाख रुपए नगद ईनाम दिया जाएगा। वहीं टीम के सपोर्ट स्टाफ को भी 5-5 लाख रुपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

सिल्वर मेडल पर मिलेंगे 15-15 लाख
हॉकी इंडिया ने यह भी ऐलान किया है कि भारत की टीम हॉकी वर्ल्ड कप के फाइनल में हार भी जाती है और सिल्वर मेडल जीतती है तो भारत के हर खिलाड़ी को 15-15 लाख रुपए का नगद ईनाम दिया जाएगा। वहीं सिल्वर मेडल मिलने पर सपोर्ट स्टाफ को 3-3 लाख रुपए का नगद ईनाम दिया जाएगा।

36

ब्रांज जीतने पर मिलेंगे 10-10 लाख रुपए
हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि भारतीय टीम तीसरे पायदान पर रहती है और कांस्य पदक जीतती है तो हर खिलाड़ी को 10-10 लाख रुपए नगद दिए जाएंगे। कांस्य पदक जीतने पर हर सपोर्ट स्टाफ को 2-2 लाख रुपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

46

एग्जीक्यूटिव बोर्ड की मीटिंग में फैसला
बीते 24 दिसंबर 2022 को हॉकी इंडिया के एग्जीक्यूटिव बोर्ड की मीटिंग हुई थी जिसमें खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए कई फैसले लिए गए हैं। हॉकी वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी और भारत को जीतने के लिए कम से कम 6 मैच जीतने ही होंगे। यही कारण है कि हॉकी इंडिया टीम के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए नगद ईनाम की घोषणा की है।

56

13 जनवरी से शुरू होगा वर्ल्ड कप
हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन 13 जनवरी से 29 जनवरी तक होगा। सभी मैच भुवनेश्वर और राउरकेला के स्टेडियम में खेले जाएंगे। 22 और 23 जनवरी को नॉक आउट मुकाबले खेले जाएंगे जबिक 25 जनवरी को क्वार्टर फाइनल मैच होंगे। 27 जनवरी को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और 29 जनवरी को वर्ल्ड कप का फाइनल होगा।

66

यह है भारत की हॉकी टीम
कृष्ण बहादुर पाठक, श्रीजेश रविंद्रन, जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, वरूण कुमार, अमित रोहिदास, नीलम संदीप, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, ललित कुमार उपाध्याय, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह, मंदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, राजकुमार पाल और जुगराज सिंह।

यह भी पढ़ें

Hockey Men's World Cup 2023: दुनिया की 16 दिग्गज टीमें लेंगी हिस्सा, जानें कब भारत ने जीता था हॉकी विश्व कप
 

About the Author

MK
Manoj Kumar

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
भारत बनाम अर्जेंटीना हॉकी वर्ल्ड कप 2026: सेमीफाइनल के लिए कितने गोल से जीत जरूरी? जानें पूरा समीकरण
Recommended image2
पुरुषों के बाद महिला हॉकी टीम को बड़ा झटका, शानदार प्रदर्शन के बाद भी वर्ल्ड कप से हुई बाहर
Recommended image3
नीदरलैंड से हारकर भी वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुआ भारत! सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए चाहिए बस एक 'चमत्कार'
Recommended image4
Diamond League 2026: नीरज चोपड़ा का शानदार थ्रो, सिर्फ 9 सेंटीमीटर से चूके- हासिल किया दूसरा स्थान
Recommended image5
Hockey Family: एक ही एकेडमी से 5 वर्ल्ड कप खिलाड़ी, मां-बेटे ने रचा इतिहास!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved