ICC T20 Ranking: ताजा रैंकिंग में करियर बेस्ट प्वाइंट्स के साथ नंबर 1 पर सूर्या, दो स्थान फिसले विराट कोहली

Published : Nov 23, 2022, 04:28 PM IST
ICC T20 Ranking: ताजा रैंकिंग में करियर बेस्ट प्वाइंट्स के साथ नंबर 1 पर सूर्या, दो स्थान फिसले विराट कोहली

सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार सेंचुरी जड़ने के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की रैंकिंग में सुधार हुआ है। सूर्या अब करियर बेस्ट 890 प्वाइंट्स के साथ नंबर वन की पोजीशन पर बने हुए। पिछले हफ्ते भी वे नंबर वन की पोजीशन पर ही थे।  

ICC T20 Ranking Latest Updates. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव लगातार दो सप्ताह से आईसीसी की रैंकिंग में नंबर वन की कुर्सी पर विराजमान हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार सेंचुरी जड़ने के बाद वे करियर बेस्ट प्वाइंट के साथ नंबर वन पर हैं। जबकि भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली को दो स्थानों का नुकसान हुआ है। सूर्यकुमार यादव इस वक्त 890 प्वाइंट्स के साथ नंबर वन बने हुए हैं।

यह भी जानना जरूरी है
सूर्यकुमार यादव से पहले टी20 के नंबर वन बल्लेबाज रहे मोहम्मद रिजवान 836 प्वाइंट के साथ अभी भी दूसरी पोजीशन पर बने हुए हैं। गेंदबाजी रैंकिंग की बात करें तो श्रीलंकाई स्पिनर वनिंदु हसरंगा टॉप पर बने हुए हैं। जबकि ऑलराउंडर्स में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन नंबर वन की पोजीशन पर कब्जा जमाए हुए हैं। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के कुल 650 प्वाइंट हैं और अब वे 13वें स्थान पर पहुंच चुके हैं। इससे पहले कोहली को 11वीं रैंकिंग मिली थी लेकिन अब वे दो स्थान फिसकर 13वें नंबर पर पहुंच चुके हैं। भारतीय टीम के ओपनर केएल राहुल 582 प्वाइंट्स के साथ 19वें नंबर पर हैं। 

गेंदबाजी में कौन कहां पर है
आईसीसी की ताजा रैंकिंग पर नजर डालें तो श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा नंबर वन की कुर्सी पर विराजमान हैं। भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो तेज बॉलर भुवनेश्वर कुमार 647 प्वाइंट्स के साथ 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भुवी इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रैंकिंग वाले गेंदबाज हैं। वहीं अर्शदीप सिंह की बात करें तो 616 प्वाइंट्स के साथ वे 21वें स्थान पर हैं। रविचंद्रन अश्विन भी उनके साथ ही 13वें स्थान पर बने हुए हैं। युजवेंद्र चहल की बात करें तो कुल 532 प्वाइंट्स के साथ ही 43वें स्थान पर बरकरार हैं।

यह भी पढ़ें

मुश्किलों में फंसे सिक्सर किंग युवराज, इस वजह से लग सकता है जुर्माना
 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर फ्री में कैसे देखें मैच? जानें पूरा तरीका
IND vs NZ Weather Report: दूसरे वनडे पर मंडराया बारिश का खतरा, क्या फिर लागू होगा DLS नियम?