इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत के लिए बुरी खबर, शुभमन गिल के बाद ये खिलाड़ी भी हुआ चोटिल

Published : Jul 22, 2021, 03:55 PM IST
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत के लिए बुरी खबर, शुभमन गिल के बाद ये खिलाड़ी भी हुआ चोटिल

सार

भारतीय टीम के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर उंगली की चोट के चलते टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इससे पहले टीम सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को पिंडली में चोट लग गई थी और गेंदबाज आवेश खान भी चोटिल है।

स्पोर्ट्स डेस्क : इंग्लैंड में भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को भारतीय टीम के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) उंगली की चोट के चलते टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इससे पहले टीम सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubham gill) को पिंडली में चोट लग गई और वह मंगलवार को भारत वापस लौटे थे। वहीं, रिजर्व तेज गेंदबाज अवेश खान (Avesh Khan ) भी डरहम में चल रहे अभ्यास मैच में अपनी अंगुली में फ्रेक्चर के बाद प्रैक्टिस मैच से बाहर हो गए हैं।

बीसीसीआई के सूत्रों ने चोट की पुष्टि की और कहा कि सुंदर टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। सूत्र ने कहा, 'सुंदर की उंगली में चोट लगी है और उन्हें पूरी तरह ठीक होने में करीब छह हफ्ते का समय लगेगा। वह टेस्ट मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे।'

आवेश खान के खेलने पर सस्पेंस
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक अवेश को बाहर किए जाने की घोषणा नहीं की है। बुधवार को सूचित किया गया था कि तेज गेंदबाज तीन दिवसीय वॉर्म मैच के पहले दिन अपने बाएं अंगूठे में चोट लगने के बाद भी निगरानी में है। 

कोहली और रहाणे भी फिट नहीं
भारत के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भी पूरा तरह फिट नहीं हैं। जिसके चलते उन्होंने प्रैक्टिस मैच में हिस्सा नहीं लिया है। कोहली को सोमवार की देर शाम पीठ में अकड़न महसूस होने के बाद आराम करने की सलाह दी गई थी, जबकि उपकप्तान रहाणे के बाएं ऊपरी हैमस्ट्रिंग के आसपास हल्की सूजन थी जिसे एक इंजेक्शन से ठीक किया गया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बीसीसीआई आगे क्या फैसला करता है। 

ये भी पढ़ें- खुशखबरी: COVID-19 से उबरने के बाद ऋषभ पंत की इंडिया टीम में वापसी, जल्द खेलेंगे मैच

शाहरुख के 'चक दे' के 70 मिनट डायलॉग से ज्यादा धांसू है द्रविड़ की ड्रेसिंग रूम स्पीच, दीपक बोले- मजा आ गया

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 16th April 2026: MI vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 24वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच