IND vs NZ 2nd T20: मार्टिन गप्टिल ने तोड़ा 'विराट' रिकॉर्ड, T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

विराट ने 87 पारियों में 3227 रन बनाए हैं, जबकि मार्टिन गप्टिल ने 107 पारियों में 3248 रन बनाए हैं। वहीं औसत की बात करें तो विराट गप्टिल से काफी आगे हैं। विराट का औसत 52.04 का है, जबकि गप्टिल का औसत 32.80 का है। भारत के नए कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 109 पारियों में 3086 रन बनाए हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 19, 2021 2:29 PM IST / Updated: Nov 19 2021, 08:26 PM IST

रांची : न्यूजीलैंड (new zealand) के ओपनर मार्टिन गप्टिल (martin guptill) ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (virat kohli) को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने 87 पारियों में 3227 रन बनाए हैं, जबकि मार्टिन गप्टिल ने 107 पारियों में 3248 रन बनाए हैं। वहीं औसत की बात करें तो विराट गप्टिल से काफी आगे हैं। विराट का औसत 52.04 का है, जबकि गप्टिल का औसत 32.80 का है। भारत के नए कप्तान रोहित शर्मा (rohit sharma) इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 109 पारियों में 3086 रन बनाए हैं।

पहले T20 में गप्टिल ने बनाए  थे 70 रन
रांची T20 मैच से पहले सीरीज के पहले टी20 मैच में मार्टिन गुप्टिल ने 70 रनों की धुआंधार पारी खेली थी और उन्होंने अपने और विराट कोहली के बीच के फासले को 10 रन तक छोड़ दिया था। उनके पास जयपुर में हुए पहले टी20 में ही विराट कोहली के रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था। हालांकि, वो उस मैच में 42 गेंद में 70 रन की आतिशी पारी खेलकर आउट हो गए थे। इस मैच में उन्होंने 4 छक्के और 3 चौके मारे थे।  शुक्रवार को दूसरे टी20 मैच में गप्टिल ने 15 गेंदों में 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और इस दौरान 10 रन पूरे करते ही उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए उनसे 21 रन आगे निकल गए।

T20 में सबसे ज्यादा रन

  1. मार्टिन गुप्टिल - 111 मैचों में 3248 रन
  2. विराट कोहली - 95 मैचों में 3227 रन
  3. रोहित शर्मा - 118 मैचों में 3086 रन

सबसे ज्यादा छक्के गप्टिल के नाम
T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी मार्टिन गप्टिल के नाम ही दर्ज है। वह अब तक इस फॉर्मेट में 161 छक्के जड़ चुके हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, उनके नाम 142 छक्के दर्ज हैं। वहीं T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक रोहित शर्मा के नाम हैं। उन्होंने चार शतक लगाए हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड को कॉलिन मुनरो का नाम आता है, जिन्होंने तीन शतक लगाए हैं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने भी तीन शतक लगाए हैं।

इसे भी पढ़ें-IND vs NZ 2nd T20 : IPLमें कमाल करने वाले इस गेंदबाज की टीम इंडिया में एंट्री, ऐसा करने वाले 6वें खिलाड़ी

इसे भी पढ़ें-IND vs NZ T20: विराट कोहली की गैरमौजूदगी में 'खतरे' में है उनका रिकॉर्ड

 

Share this article
click me!