Ind vs Sa : दूसरे टेस्ट में विराट का दोहरा शतक; सचिन-सहवाग को छोड़ा पीछे

Published : Oct 11, 2019, 12:58 PM ISTUpdated : Oct 11, 2019, 03:21 PM IST
Ind vs Sa : दूसरे टेस्ट में विराट का दोहरा शतक; सचिन-सहवाग को छोड़ा पीछे

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया। यह टेस्ट में उनका 26वां शतक है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी गैरी सोबर्स और स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली है।

पुणे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन कप्तान विराट कोहली ने शानदार दोहरा शतक लगाया। यह टेस्ट में उनका 7वां दोहरा शतक है। इसी के साथ वे 7 दोहरे शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इसी के साथ उन्होंने 7000 रन भी पूरे कर लिए।

सचिन-सहवाग को पीछे छोड़ा
दोहरे शतक के मामले में विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। दोनों के टेस्ट में 6-6 दोहरे शतक थे। 

सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने के मामले में चौथे नंबर पर पहुंचे कोहली
कोहली सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में श्रीलंका के खिलाड़ी मेहला जयवर्धने और वेली हम्मोंड के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मामले में डॉन ब्रेडमैन सबसे आगे हैं। उन्होंने 12 दोहरे शतक लगाए हैं। उनके बाद श्रीलंका के कुमार संगकारा हैं, जिन्होंने 11 दोहरे शतक लगाए। 

सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पांच खिलाड़ी

खिलाड़ी             देश       मैच/पारीशतक
सचिन तेंदुलकरभारत  200/32951
जैक कैलिसद. अफ्रीका166/ 28045
रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया168/28741
कुमार संगकाराश्रीलंका  134/23338
राहुल द्रविड़भारत164/28636

*कोहली इस लिस्ट में 20वें नंबर पर हैं।
    
कप्तान रहते सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी

खिलाड़ी   देश     कप्तान रहते शतक
ग्रीम स्मिथद अफ्रीका25
रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया19
विराट कोहलीभारत19
एलेन बॉर्डरऑस्ट्रेलिया15

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 30 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 29 April 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs MI, जानें 41वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स