मैच खत्म होने के बाद भी इंदौर में ही रहेंगी भारत और बांग्लादेश की टीमें, ये है वजह

Published : Nov 16, 2019, 08:35 PM IST
मैच खत्म होने के बाद भी इंदौर में ही रहेंगी भारत और बांग्लादेश की टीमें, ये है वजह

सार

भारतीय टीम ने कोलकाता में 22 नवंबर से खेले जाने वाले दिन-रात्रि मैच की तैयारी के लिए इंदौर में रूकने का फैसला किया है जहां टीम रविवार को शाम के समय अभ्यास करेगी। बांग्लादेश की टीम ने भी भारतीय टीम की तरह यहां रूकने का फैसला किया है ताकि पहले टेस्ट के जल्दी खत्म होने से बचे समय का सही उपयोग कर सके।

इंदौर. भारतीय टीम ने कोलकाता में 22 नवंबर से खेले जाने वाले दिन-रात्रि मैच की तैयारी के लिए इंदौर में रूकने का फैसला किया है जहां टीम रविवार को शाम के समय अभ्यास करेगी। बांग्लादेश की टीम ने भी भारतीय टीम की तरह यहां रूकने का फैसला किया है ताकि पहले टेस्ट के जल्दी खत्म होने से बचे समय का सही उपयोग कर सके। यह पता चला है कि अगले दो दिन भारतीय टीम का ध्यान ‘शाम’ के समय अभ्यास करने पर होगा। गुलाबी गेंद से खेलने वाले बल्लेबाजों के मुताबिक शाम के समय स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण होती है।

टीम से जुड़े एक करीबी सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘हम शाम के समय अभ्यास करने पर ध्यान देंगे क्योंकि हमें यह नहीं पता की शाम में गेंद कैसा बर्ताव करेगी।’’ चेतेश्वर पुजारा सहित दलीप ट्राफी में गुलाबी गेंद से खेलने वाले कई खिलाड़ियों ने कहा है कि गोधूलि के समय गुलाबी गेंद को देखना मुश्किल होता है क्योंकि आकाश के लाल रंग के कारण गेंद नारंगी रंग की तरह दिखने लगती है। खिलाड़ी काले रंग की साइटस्क्रीन के सामने अभ्यास करेंगे। दोनों टीमें 19 नवंबर को कोलकाता रवाना होंगी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 April 2026, सुपर संडे के दो बड़े मैच! टाइमिंग से पिच रिपोर्ट तक, देखें फुल डिटेल्स
Who Won Yesterday’s Cricket Match, SRH vs CSK, DC vs RCB: कल का मैच कौन जीता, IPL Result हैदराबाद बनाम चेन्नई और दिल्ली बनाम बेंगलुरु