MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Cricket History: 1 ही दिन 3 वनडे और 6 शतक, कोहली से मिलर तक बल्लेबाजों का तूफान

Cricket History: 1 ही दिन 3 वनडे और 6 शतक, कोहली से मिलर तक बल्लेबाजों का तूफान

Six Centuries in One Day: क्रिकेट के इतिहास में 27 सितंबर 2026 का दिन खास बन गया। इस दिन खेले गए तीन वनडे मुकाबलों में कुल 6 शतक देखने को मिले। आइए जानते हैं कि किस मैच में किन बल्लेबाजों ने शतक लगाए।

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Sep 29 2026, 09:35 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
भारत वेस्टइंडीज मैच में लगे तीन शतक
Image Credit : chat GPT

भारत-वेस्टइंडीज मैच में लगे तीन शतक

सबसे पहले बात भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले की। इस मैच में कुल तीन शतक लगे। वेस्टइंडीज की ओर से जस्टिन ग्रीव्स ने 101 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 110 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने नाबाद 139 रनों की तूफानी पारी खेली। जिसके चलते भारत ने 295 रनों के लक्ष्य को 41.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

और पढे़ं- 15,000 रन पूरे करने के बाद विराट कोहली ने कहीं ये 5 बड़ी बातें, बोले- एक दिन सब खत्म हो जाएगा

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
24
साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया मैच में दो शतक
Image Credit : odi cricket record six centuries

साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया मैच में दो शतक

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे में भी बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने 103 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, डेविड मिलर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 93 गेंदों पर 142 रन बनाए। यह मिलर का करियर का बेस्ट वनडे स्कोर भी रहा। दोनों की शतकीय पारियों की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 365/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया और ऑस्ट्रेलिया को 32 रनों से हराया।

34
श्रीलंका-इंग्लैंड मैच में भी आया शतक
Image Credit : X

श्रीलंका-इंग्लैंड मैच में भी आया शतक

27 सितंबर को खेले गए इंग्लैंड और श्रीलंका के तीसरे वनडे में भी एक शतक देखने को मिला। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम बैंटन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बनाए। यह उनका पहला वनडे शतक था। बैंटन की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 355/7 का बड़ा स्कोर बनाया और श्रीलंका को 132 रन पर समेटकर 223 रनों से मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

44
एक दिन में कुल 6 शतक
Image Credit : X

एक दिन में कुल 6 शतक

इस तरह 27 सितंबर 2026 को खेले गए इन तीन वनडे मुकाबलों में कुल 6 शतक देखने को मिले। भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले में विराट कोहली, शुभमन गिल और जस्टिन ग्रीव्स ने शतक लगाया। दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया मैच में टेम्बा बावुमा और डेविड मिलर ने सेंचुरी जड़ी, जबकि इंग्लैंड-श्रीलंका मुकाबले में टॉम बैंटन ने शतक लगाया। यानी एक ही दिन में वनडे क्रिकेट के तीन मुकाबलों में छह बल्लेबाजों का शतक लगाना इस दिन को क्रिकेट के लिए यादगार बना गया। इससे पहले 1 दिन में 5 शतक का रिकॉर्ड दर्ज था।

ODI क्रिकेट को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. 27 सितंबर 2026 को वनडे में कितने शतक लगे?

तीन वनडे मुकाबलों में कुल 6 शतक लगे।

2. भारत-वेस्टइंडीज मैच में किसने शतक लगाया?

विराट कोहली, शुभमन गिल और जस्टिन ग्रीव्स ने शतक लगाया।

3. 27 सितंबर को सबसे बड़ी शतकीय पारी किसने खेली?

डेविड मिलर ने 142 रन की पारी खेली, जो इस दिन का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर था।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
क्रिकेट समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Pakistan Women Team का अनोखा ट्रेनिंग वीडियो वायरल, खिलाड़ियों की एक्सरसाइज देख हैरान हुए लोग
Recommended image2
139 रन ठोकने के बाद विराट कोहली ने किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
Recommended image3
बिना एक भी गेंद खेले पाकिस्तान कैसे पहुंचा एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में? भारत के साथ भी होगा ऐसा
Recommended image4
15,000 रन पूरे करने के बाद विराट कोहली ने कहीं ये 5 बड़ी बातें, बोले- एक दिन सब खत्म हो जाएगा
Recommended image5
Asian Games 2026: भारत-अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल आज, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved