...तो 8 साल बाद आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान! क्रिकेट फैंस को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

Published : Mar 25, 2021, 12:29 PM ISTUpdated : Mar 25, 2021, 12:45 PM IST
...तो 8 साल बाद आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान! क्रिकेट फैंस को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

सार

भारत और पाक के बीच जल्द ही 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा सकती है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तान और भारत के बीच जल्द ही क्रिकेट सीरीज शुरू होने की संभावना है। हालांकि इस मामले पर अंतिम मुहर ICC लेगी। 

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट फैंस के लिए भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan ) के बीच मैच हमेशा ही सुपर इंटरटेनिंग होता है। लेकिन पिछले 8 साल से इन दो देशों के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई। ऐसे में अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। भारत और पाक के बीच जल्द ही 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा सकती है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तान और भारत के बीच जल्द ही क्रिकेट सीरीज शुरू होने की संभावना है। हालांकि इस मामले पर अंतिम मुहर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ही लेगी। 

अगले हफ्ते होगी ICC की अहम बैठक
इसी महीने दुबई में ICC की बैठक होने वाली है, जहां भारतीय क्रिकेट बोर्ड अपना निर्णय बता सकता है। इसके साथ ही 30 मार्च को भारतीय विदेश मंत्री और पाकिस्तानी विदेश मंत्री की मुलाकात हो सकती है। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज पर सहमति बन सकती है।

2012-13 में खेला गया था भारत-पाक के बीच आखिरी मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछली बार दिसंबर 2012 में  द्विपक्षीय सीरीज हुई थी, तब पाकिस्तान टीम ने भारत का दौरा किया था। इस दौरान टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी, वहीं वनडे सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से जीता था। 

जुलाई या सितंबर में हो सकती है सीरीज
भारत-पाकिस्तान के बीच ये सीरीज जुलाई या सितंबर में खेली जा सकती है। जून में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के बाद जुलाई में भारत के पास एक महीने का फ्री समय होगा या फिर अक्टूबर में टी20 वर्ल्ड कप से पहले 14 सिंतबर के बाद ये सीरीज हो सकती है। 

PREV

Recommended Stories

India vs West Indies Live Streaming: ₹1 वाले ऑफर से कैसे देखें तीसरा टी20 मैच?
IND vs WI 3rd T20: आज खत्म होगा वैभव सूर्यवंशी का इंतजार? जानें प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा या नहीं