Asianet News Hindi | Published : Nov 17, 2021 11:45 AM IST / Updated: Nov 17 2021, 10:55 PM IST

IND vs NZ T20 Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया, सूर्यकुमार यादव ने जमाया अर्धशतक

सार

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Crickeet Team) ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) को टी20 सीरीज के पहले मैच में 5 विकेट से हरा दिया। 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। 

10:45 PM (IST) Nov 17

भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज के पहले मैच में 5 विकेट से हराया दिया। 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल की। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 62 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 48 रनों का योगदान दिया। 

10:39 PM (IST) Nov 17

वेंकटेश अय्यर ने चौके के साथ किया टी20 करियर का आगाज, दूसरी गेंद पर आउट

अपना पहला ही टी20 मैच खेल रहे वेंकटेश अय्यर के पहली ही गेंद पर चौका जमाकर शानदार शुरुआत की। हालांकि उनकी यह खुशी ज्यादा देर नहीं रही और वे दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। उन्हें 4 रन पर मिचेल ने आउट किया। 

10:34 PM (IST) Nov 17

भारत का चौथा विकेट गिरा

भारतीय टीम का चौथा विकेट गिर गया है। श्रेयस अय्यर 5 रन बनाकर टीम साउदी का शिकार बने। उन्होंने 7 गेंदों का सामना किया। भारत का स्कोर 155/3 
 

10:31 PM (IST) Nov 17

भारतीय पारी के 150 रन पूरे

18वें ओवर की पहली गेंद पर भारतीय टीम ने 150 रनों का आंकड़ा छू लिया है। ऋषभ पंत 12 और श्रेयस अय्यर 2 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने मैच में अभी तक तीन विकेट खोए हैं। 
 

10:25 PM (IST) Nov 17

राजस्थान के मुख्यमंत्री परिवार समेत मैच देखने पहुंचे

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने परिवार के साथ मैच देखा। सीएम के बेटे वैभव गहलोत राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं। गहलोत के साथ उनकी पत्नी सुनीत गहलोत भी मैच देखने पहुंची।   
 

10:24 PM (IST) Nov 17

भारत का तीसरा विकेट गिरा

भारत का तीसरा विकेट गिर गया है। सूर्यकुमार यादव ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर बोल्ड हो गए। सूर्यकुमार यादव ने 40 गेंदों में 62 रन बनाए। उन्होंने 155 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जमाए। 

10:10 PM (IST) Nov 17

सूर्यकुमार यादव ने छक्के के साथ पूरा किया अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने अपने टी20 करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने अपनी टी20 करियर की पहली गेंद पर भी छक्का मारकर ही शुरुआत की थी।  

10:08 PM (IST) Nov 17

भारत का दूसरा विकेट गिरा, रोहित शर्मा 48 रन बनाकर आउट

भारत का दूसरा विकेट गिर गया है। रोहित शर्मा 36 गेंदों में 48 रन बनाकर ट्रेंड बोल्ट का शिकार बने। बोल्ट की गेंद पर रवींद्र ने रोहित का कैच लपका। रोहित ने 133. 33 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के जमाए। 

09:55 PM (IST) Nov 17

भारतीय पारी के 100 रन पूरे

12वें ओवर में भारतीय पारी के 100 रन पूरे हो गए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 45 और सूर्यकुमार यादव 34 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई है। यह साझेदारी 40 गेंदों में पूरी हुई। 

09:46 PM (IST) Nov 17

भारतीय पारी के 10 ओवर का खेल पूरा

भारतीय पारी के 10 ओवर का खेल पूरा हो गया है। 10 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 85 रन हो गया है। कप्तान रोहित शर्मा 43 और सूर्यकुमार यादव 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

09:28 PM (IST) Nov 17

भारत का पहला विकेट गिरा, केएल राहुल 15 रन बनाकर आउट

भारत का पहला विकेट गिर गया है। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 15 रन बनाकर सेंटनर का शिकार बने। राहुल ने अपनी पारी में 1 चौका और 1 छक्का जमाया। राहुल को पहले ही ओवर में जीवनदान मिला था जिसका वे कोई खास फायदा नहीं उठा पाए। टीम साउदी के पहले ओवर की तीसरी गेंद मार्टिन गुप्टिल ने स्लीप में उनका कैच छोड़ दिया था। 
 

09:25 PM (IST) Nov 17

भारतीय पारी के 5 ओवर का खेल पूरा

भारतीय पारी के 5 ओवर का खेल पूरा हो गया है। बिना कोई विकेट खोए भारत ने 50 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 31 रन और केेएल राहुल 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 
 

09:07 PM (IST) Nov 17

केएल राहुल को मिला जीवनदान

भारतीय ओपनर केएल राहुल को पहले ही ओवर में जीवनदान मिला। 6 के स्कोर पर टीम साउदी के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर मार्टिन गुप्टिल ने स्लीप में उनका कैच छोड़ दिया। जिस समय यह कैच छोड़ा गया राहुल 3 गेंदों में 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। 

09:01 PM (IST) Nov 17

भारतीय पारी की शुरुआत

कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) ने भारतीय पारी की शुरुआत की। न्यूजीलैंड की ओर से टीम साउदी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। 
 

08:49 PM (IST) Nov 17

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 165 रनों का लक्ष्य

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) ने टीम इंडिया (Team India) के सामने जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य रखा है।  न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन गुप्टिल ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। इसके अलावा मार्क चैपमैन ने 63 रन बनाए। भारत की ओर से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और अश्विन ने 2-2 विकेट लिए। वहीं दीपर चाहर और मोहम्मद सिराज के खाते में 1-1 विकेट आया। इससे पूर्व 19वें ओवर की पहली गेंद पर भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज चोटिल हो गए। अपनी ही गेंद पर सैफर्ट के एक तेज शॉट को रोकने के प्रयास में उनके चोट लग गई।  

08:38 PM (IST) Nov 17

न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा, टीम सैफर्ट 12 रन बनाकर आउट

न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिर गया है। भुवनेश्वर कुमार ने टीम सैफर्ट को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच करवाकर आउट किया। उन्होंने 11 गेंदों में 12 रन बनाए। 

08:36 PM (IST) Nov 17

घरेलू मैदान पर महंगे साबित हुए दीपक चाहर

अपने गृह राज्य राजस्थान में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे दीपक चाहर इस मैच में काफी महंगे साबित हुए हैं। दीपक ने 10.50 की इकोनामी से गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 42 रन लुटा दिए। इस दौरान वे सिर्फ 1 विकेट ले पाए। 

08:30 PM (IST) Nov 17

न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा, गुप्टिल 70 रन बनाकर आउट

न्यूजलैंड का चौथा विकेट गिर गया है। दीपक चाहर की गेंद पर श्रेयर अय्यर ने उनका कैच लपका। मार्टिन ने 42 गेंदों में 70 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के जमाए। दीपक चाहर का यह घरेलू मैदान पर पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट रहा। 
 

08:16 PM (IST) Nov 17

मार्टिन गुप्टिल का अर्धशतक पूरा

कीवी ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ये उनके टी20 करियर का 19वां अर्धशतक है। वे अब तक 31 गेंदों का सामना कर चुके हैं और 3 चौके और 2 छक्के जमा चुके हैं। गुप्टिल टी20 में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाजी भी हैं। उनके नाम टी20 क्रिकेट में 157 छक्के दर्ज हैं।  

08:11 PM (IST) Nov 17

अश्विन ने एक ओवर में दिए 2 झटके

न्यूजीलैंड पारी के 14वें ओवर में अश्विन ने 2 विकेट लिए। अश्विन ने पहले चैपमैन को दूसरी गेंद पर बोल्ड आउट किया।  उसके बाद पांचवीं गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को एलबीडब्ल्यू आउट किया। 

08:07 PM (IST) Nov 17

न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा

न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिर गया है। आर. अश्विन की गेंद पर मार्क चैपमैन बोल्ड हो गए। चैपमैन ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 63 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जमाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 110/2, 13.2 ओवर

08:02 PM (IST) Nov 17

न्यूजीलैंड पारी के 100 रन पूरे

न्यूजीलैंड पारी के 100 पूरे बन गए हैं। 12.4 ओवर में कीवी टीम इस आंकड़े तक पहुंची। मार्टिन गुप्टिल 36 और मार्क चैपमैन 59 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई है। यह साझेदारी 74 गेंदों में हुई। 

07:58 PM (IST) Nov 17

मार्क चैपमैन ने जमाया शानदार अर्धशतक

चैपमैन ने 45 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस पारी में वे अब तक 4 चौके और 2 छक्के जमा चुके हैं। मार्क की टी20 करियर का यह पहला अर्धशतक है। 

07:48 PM (IST) Nov 17

न्यूजीलैंड पारी के 10 ओवर का खेल पूरा

न्यूजीलैंड पारी के 10 ओवर का खेल पूरा हो गया है। दस ओवर की समाप्ति पर न्यूजीलैंड ने 65 रन बना लिए हैं। मार्टिन गुप्टिल 19 और मार्क चैपमैन 42 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 
 

07:33 PM (IST) Nov 17

घरेलू मैदान पर दीपक चाहर की जोरदार पिटाई

न्यूजीलैंड पारी के छठवें और दीपक चाहर के दूसरे ओवर में कीवी गेंदबाजों ने उन्हें जमकर निशाना बनाया। चाहर के इस ओवर में 15 रन आए। चैपमैन ने इस ओवर में चाहर को 1 चौका और 1 छक्का मारा। वहीं गुप्टिल ने उन्हें 1 चौका मारा। पावर प्ले की समाप्ति पर न्यूजीलैंड का स्कोर 41/1

07:26 PM (IST) Nov 17

न्यूजीलैंड पारी के 5 ओवर का खेल पूरा

पांच ओवर के खेल की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 26 रन हो गया है। मार्क 20 और मार्टिन गुप्टिल 3 रन बनाकर नाबाद हैं। 

07:13 PM (IST) Nov 17

दीपक चाहर ने रचा इतिहास

तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) इस मैच में प्लेयिंग इलेवन में शामिल होते ही एक रिकॉर्ड कायम कर दिया है। दीपक राजस्थान के ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्हें राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिला है। 

07:06 PM (IST) Nov 17

भारत की शानदार शुरुआत, 1 रन पर गिरा पहला विकेट

भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड के 1 के स्कोर पर पहला झटका दिया है। मिचेल को भुवी ने शून्य के स्कोर पर बोल्ड आउट किया। भुवनेश्वर भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में पावर प्ले में सबसे ज्यादा विकेट (26) लेने वाले गेंदबाज हैं। 

06:49 PM (IST) Nov 17

वेंकटेश अय्यर को प्लेयिंग इलेवन में मिली जगह

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में वेंकटेश अय्यर को एकादश में जगह दी गई है। ये उनका डेब्यू मैच है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद ऐसा तय माना जा रहा था कि उन्हें राष्ट्रीय टीम में जल्द ही मौका मिलेगा। 

भारत और न्यूजीलैंड एकादश: 

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज। 

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी (कप्तान), टॉड एस्टल, लॉकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट।


More Trending News