Asianet News Hindi | Published : Nov 21, 2021 12:01 PM IST / Updated: Nov 21 2021, 10:35 PM IST

IND vs NZ T20 Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 में 73 रनों से हराया, सीरीज पर 3-0 से कब्जा

सार

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में 73 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज पर 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए थे। जवाबी पारी खेली उतरी न्यूजीलैंड टीम 17.2 ओवर में 111 रनों पर ही ढेर हो गई। 

10:33 PM (IST) Nov 21

भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 में 73 रनों से हराया, सीरीज पर 3-0 से कब्जा

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में 73 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज पर 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार का हिसाब भी चुकता कर दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए थे। जवाबी पारी खेली उतरी न्यूजीलैंड टीम 17.2 ओवर में 111 रनों पर ही ढेर हो गई। 

10:25 PM (IST) Nov 21

न्यूजीलैंड का नौवां विकेट गिरा

न्यूजीलैंड टीम को नौवां झटका लगा है। हर्षल पटेल की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने ईश सोढ़ी का कैच लपका। सोढ़ी ने 11 गेंदों में 9 रन बनाए। हर्षल का यह मैच में दूसरा विकेट है। न्यूजीलैंड का स्कोर 95/9, 16.1 ओवर 

10:20 PM (IST) Nov 21

न्यूजीलैंड का आठवां विकेट गिरा

न्यूजीलैंड टीम का आठवां विकेट गिर गया है। वेंकटेश अय्यर ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट ले लिया है। अय्यर की गेंद पर एडम मिल्ने ने रोहित शर्मा को कैच थमा दिया। एडम ने 6 गेंदों में 7 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 93/3, 15.1 ओवर

10:11 PM (IST) Nov 21

न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को सातवां झटका लगा है। मिचेल सेंटनर रन आउट होकर चलते बने। उन्होंने 4 गेंदों में 2 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 84/7, 13.1 ओवर 

10:07 PM (IST) Nov 21

न्यूजीलैंड का छठवां विकेट गिरा

न्यूजीलैंड टीम को छठवां झटका लगा है। जेम्स नीशम हर्षल पटेल की गेंद पर ऋषभ पंत को कैच दे बैठे। जेम्स ने 7 गेंदें खेलीं और मात्र 3 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 76/6, 12.3 ओवर

10:01 PM (IST) Nov 21

न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा

न्यूजीलैंड टीम को पांचवां झटका लगा है। टीम सैफर्ट रन आउट होकर मैदान से चलते बने। उन्होंने 18 गेंदों में 17 रन बनाए। 

09:53 PM (IST) Nov 21

न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा

भारत के लिए खतरनाक साबित हो रहे मार्टिन गुप्टिल के रूप में न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिर गया है। गुप्टिल ने 36 गेंदों में 51 रन बनाए। युजवेंद्र चहल की फिरकी में फंसकर गुप्टिल ने बाउंड्री पर सूर्यकुमार यादव को कैच थमा दिया। 

09:50 PM (IST) Nov 21

न्यूजीलैंड पारी के 10 ओवर का खेल पूरा

न्यूजीलैंड पारी के 10 ओवर का खेल पूरा हो गया है। टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए हैं। मार्टिन गुप्टिल 51 रन टीम सैफर्ट 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।  

09:49 PM (IST) Nov 21

मार्टिन गुप्टिल का 20वां अर्धशतक

सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ये उनके टी20 करियर का 20वां अर्धशतक है। उन्होंने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वे अब तक पारी में 4 चौके और 4 छक्के जमा चुके हैं। इस सीरीज में ये उनका दूसरा अर्धशतक है। 

09:27 PM (IST) Nov 21

न्यूजीलैंड पारी के 5 ओवर का खेल पूरा

न्यूजीलैंड पारी के 5 ओवर का खेल पूरा हो गया है। टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं। मार्टिन गुप्टिल 25 और टीम सैफर्ट शून्य पर नाबाद हैं। भारत की ओर से तीनों विकेट अक्षर पटेल ने लिए हैं। 

09:25 PM (IST) Nov 21

न्यूजीलैंड को तीसरा झटका

न्यूजीलैंड टीम को तीसरा झटका लगा है। स्पिनर अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड आउट कर चलता किया। फिलिप्स खाता भी नहीं खोल पाए। इससे पूर्व अक्षर ने अपने पहले ओवर में 2 विकेट लिए थे। 

09:19 PM (IST) Nov 21

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा है। स्पिनर अक्षर पटेल ने तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर चैपमैन को शून्य के स्कोर पर आउट किया। विकेटकीपर पंत ने अक्षर की गेंद पर चैपमैन को स्टंप आउट किया। अक्षर ने इसी ओवर की पहली गेंद पर डेरिल मिचेल को आउट किया था।

09:15 PM (IST) Nov 21

न्यूजीलैंड को पहला झटका

न्यूजीलैंड टीम को 21 के स्कोर पर पहला झटका लगा है। अक्षर पटेल की गेंद पर डेरिल मिचेल को हर्षल पटेल ने लपका। मिचेल ने 6 गेंदों में 5 रन बनाए। 

मार्टिन गुप्टिल का कैच छूटा 

विस्फोटक बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का कैच दीपक चाहर ने छोड़ दिया है। चाहर ने पारी के दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर गुप्टिल का कैच छोड़ा। गुप्टिल इस समय 5 गेंदों में 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। जिस समय गुप्टिल का कैच छूटा टीम का स्कोर 21/0 रन था।  

09:05 PM (IST) Nov 21

185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी कीवी टीम

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी है। मार्टिन गुप्टिल और डेरिल मिचेल ने पारी की शुरुआत की। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर फेंक रहे हैं। 

08:50 PM (IST) Nov 21

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 185 रनों का लक्ष्य, अंतिम ओवर में दीपक चाहर की तूफानी पारी

भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 185 रनों का लक्ष्य मिला है। अंतिम ओवर में तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 8 गेंदों में 21 रन उड़ा दिए। उन्होंने पारी में 2 चौके और 1 छक्का जमाया। इसके अलावा गेंदबाज हर्षल पटेल ने 11 गेंदों में 18 रन बनाए। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। ईशान किशन ने 21 गेंदों में 29 रन बनाए।  

08:43 PM (IST) Nov 21

भारत को लगा सातवां झटका

भारतीय टीम का हर्षल पटेल के रूप में सातवां झटका लगा है। फर्ग्युसन की गेंद पर हिट विकेट हो गए। पटेल ने 11 गेंदों में 18 रन बनाए। भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन हो गया है। 

खास: टी20 इंटरनेशनल में अब तक दो भी भारतीय खिलाड़ी हिट विकेट आउट हुए हैं। केएल राहुल साल 2018 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में हिट विकेट आउट हो चुके हैं। 

08:37 PM (IST) Nov 21

भारतीय पारी के 150 रन पूरे

भारतीय टीम ने 17.3 ओवर में 150 रनों का आंकड़ा छू लिया है। अक्षर पटेल 1 रन और हर्षल पटेल 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

08:27 PM (IST) Nov 21

भारत को लगा छठवां झटका

मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के रूप में भारत को छठवां झटका लगा है। श्रेयर ने 20 गेंदों में 25 रन बनाए। उन्हें मिल्ने की गेंद पर डेरिल मिचेल ने लपका। 

08:25 PM (IST) Nov 21

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज:

विकेट- गेंदबाज (देश)

20 ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड)
16 मिशेल सेंटनर (न्यूजीलैंड)
15 टिम साउथी (न्यूजीलैंड)
14 दुष्मंत चमीरा (श्रीलंका)
11 उमर गुल (पाकिस्तान)
11 ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)

08:24 PM (IST) Nov 21

भारत को लगा पांचवां झटका

वेंकटेश अय्यर के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा है। वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में 20 रन बनाए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर मार्क चैपमैन ने लपका। 

08:20 PM (IST) Nov 21

15 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 134/4

15 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 134 रन हो गया है। श्रेयस अय्यर 21 और वेंकटेश अय्यर 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

08:02 PM (IST) Nov 21

भारत को लगा चौथा झटका

कप्तान रोहित शर्मा के रूप में भारत को चौथा झटका लगा है। रोहित ने 31 गेंदों में 56 रन बनाए। उन्हें ईश सोढ़ी ने अपनी ही गेंद पर लपका। 

08:01 PM (IST) Nov 21

भारतीय पारी के 100 रन पूरे

भारतीय टीम ने 100 का आंकड़ा छू लिया है। 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित ने चौका मारकर टीम को 100 के पार पहुंचाया। 

07:59 PM (IST) Nov 21

रोहित का लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक

रोहित शर्मा ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशकत जमा दिया है। रोहित ने 27 गेंदों में अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 26 वां अर्धशतक जमाया। रोहित ने 180 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के जमाए। रोहित टी20 में 4 शतक भी जमा चुके हैं। 

टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक 50+ स्कोर: 

30 - रोहित शर्मा 
29 - विराट कोहली
25 - बाबर आजम 
22 - डेविड वार्नर 

07:55 PM (IST) Nov 21

10 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 90/3

भारतीय पारी के 10 ओवर का खेल हो गया है। भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 48 और श्रेयर अय्यर 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले 5 ओवर्स में भारत ने 41 रन बनाए हैं और 3 विकेट खोए हैं। तीनों ही विकेट मिचेल सेंटनर के खाते में गए हैं। 

07:50 PM (IST) Nov 21

भारत को लगा तीसरा झटका

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए। सेंटनर की गेंद पर जिमी नीशम में उनका कैच लपका। पंत ने 6 गेंदों में केवल 4 रन बनाए। अगले बल्लेबाज के रूप में श्रेयस अय्यर मैदान में। भारत का स्कोर 83/3, 8.6 ओवर

07:40 PM (IST) Nov 21

भारत को लगा दूसरा झटका

सूर्यकुमार यादव शून्य के स्कोर पर आउट हो गए हैं। मिचेल सेंटनर की गेंद पर मार्टिन गुप्टिन ने उनका कैच लपका। इसी ओवर में सेंटनर ने ईशान किशन को भी आउट किया। अगले बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत मैदान में। 

07:36 PM (IST) Nov 21

भारत को लगा पहला झटका

ईशान किशन के रूप में भारत को पहला झटका लगा है। उन्होंने 21 गेंदों में 29 रन बनाए। मिचेल सेंटनर की गेंद पर सैफर्ट ने उनका कैच लपका। अगले बल्लेबाज के रूप में सूर्यकुमार यादव मैदान में। 

07:33 PM (IST) Nov 21

पावर प्ले की समाप्ति पर भारत का स्कोर 69/0

पावर प्ले की समाप्ति पर भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 69 रन हो गया है। रोहित 17 गेंदों में 39 और ईशान 19 गेंदों में 29 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पावर प्ले में भारत घरेलू मैदान पर अपना चौथा सर्वश्रेष्ठ स्कोर किया। 

घरेलू T20Is में भारत के लिए सर्वोच्च पावर प्ले स्कोर:

77/1 बनाम श्रीलंका, नागपुर 2009
72/0 बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई 2019
70/0 बनाम श्रीलंका, रांची 2016
69/0 बनाम न्यूजीलैंड, कोलकाता 2021

07:29 PM (IST) Nov 21

भारतीय पारी के 50 रन पूरे

भारत ने 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। छठवें ओवर की पहली गेंद पर चौका मारकर रोहित ने टीम को 50 के पार पहुंचाया। रोहित 28 और ईशान 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

07:28 PM (IST) Nov 21

रोहित शर्मा और ईशान किशन ने भारत को दी शानदार शुरुआत

कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम को शानदार शुरुआत दी है। पांच ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर बिना कोई विकेट खोए 49 रन हो गया है। रोहित 24 और ईशान 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 30 गेंदों में 49 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

07:01 PM (IST) Nov 21

भारतीय पारी शुरू

बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन मैदान में। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने की गेंदबाजी की शुरुआत। 

06:33 PM (IST) Nov 21

भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। रोहित शर्मा ने लगातार तीसरे मैच में टॉस जीता। इस मैच में केएल राहुल को आराम दिया गया है। उनकी जगह ईशान किशन को टीम मेें शामिल किया गया है। वहीं अश्विन की जगह युजवेंद्र चहल को टीम में जगह दी गई है। न्यूजीलैंड टीम ने टीम साउदी को आराम दिया है उनकी मिचेल सेंटनर टीम की कमान संभालेंगे। 

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल। 

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी और ट्रेंट बोल्ट।  


More Trending News