Surya T20 Century: सूर्या की पारी पर फिदा क्रिकेटर्स, इरफान बोले- 'ये बंदा किसी भी ग्रह पर बैटिंग कर सकता है'

Published : Nov 20, 2022, 06:02 PM IST
Surya T20 Century: सूर्या की पारी पर फिदा क्रिकेटर्स, इरफान बोले- 'ये बंदा किसी भी ग्रह पर बैटिंग कर सकता है'

सार

टी20 क्रिकेट में पहली सेंचुरी ठोंकने वाले सूर्यकुमार यादव पर क्रिकेट वर्ल्ड फिदा हो चुका है। दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों ने सूर्या की इस लाजवाब पारी की गजब का करार दिया है। सबसे तगड़ा कमेंट तो इरफान पठान ने किया है और उन्होंने कहा है कि यह बल्लेबाज तो किसी भी ग्रह पर बैटिंग कर सकता है।  

Suryakumar Yadav Centry. टी20 क्रिकेट में पहली सेंचुरी ठोंकने वाले सूर्यकुमार यादव पर क्रिकेट वर्ल्ड फिदा हो चुका है। दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों ने सूर्या की इस लाजवाब पारी की गजब का करार दिया है। सबसे तगड़ा कमेंट तो इरफान पठान ने किया है और उन्होंने कहा है कि यह बल्लेबाज तो किसी भी ग्रह पर बैटिंग कर सकता है। आइए जानते हैं कि किसने क्या कहा है?

सूर्या ने जड़ी विस्फोटक सेंचुरी
सूर्यकुमार यादव जब न्यूजीलैंड के खिलाफ बैटिंग करने पहुंचे तो शुरूआत थोड़ी धीमी हुई। सूर्या ने पहले 50 रन तो 32 गेंद पर बनाए लेकिन अगले 50 रन बनाने के लिए इस बंदे ने सिर्फ 18 गेंद खेली। भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 51 गेंद पर 111 रनों की पारी खेल डाली जिसके बाद क्रिकेट वर्ल्ड उनपर फिदा है। सचिन तेंदुलकर ने भी सूर्या की तारीफ की और लिखा कि ऐसे प्लेयर को देखना अच्छा लगता है। वहीं विराट कोहली ने लिखा कि यह तो किसी वीडियो गेम की तरह पारी थी।

 

कैसे जीती टीम इंडिया
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के दूसरे टी20 मैच में 65 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल बना ली है। भारतीय टीम की जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव रहे जिन्होंने सिर्फ 51 गेंद में 111 रन की नाबाद पारी खेली है। सूर्या ने सेंचुरी के दौरान कुल 11 चौके और 7 छक्के लगाए हैं, जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा। सूर्य कुमार यादव के करियर का दूसरा T20I शतक है। पहला शतक उन्होंने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।

यह भी पढ़ें

FIFA World Cup: जानिए वर्ल्ड कप का पूरा इतिहास, कब हुआ था पहला आयोजन, इस बार किस महाद्वीप की कौन टीमें
 

PREV

Recommended Stories

Mohammed Shami Retirement: 64 टेस्ट, 229 विकेट...13 साल बाद अचानक क्यों लिया संन्यास, अब क्या है आगे का प्लान?
IND vs NZ 2nd ODI Live: फ्री जुगाड़ खोजकर थक गए? 100 रुपए से भी कम में ऐसे देखें Sony LIV पर पूरा मैच