Manoj Kumar | Published : Sep 28, 2022 12:49 PM IST / Updated: Sep 28 2022, 10:23 PM IST

IND V/S SA T20: सूर्यकुमारऔर केएल राहुल की फिफ्टी, भारत ने अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

सार

India vs South Africa Updates. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच व 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच आज तिरुवनंतपुरम में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया और भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की। भारत ने अफ्रीका की आधी टीम को 50 रनों के भीतर पवैलियन भेज दिया। बाद में केशव महाराज की अच्छी बैटिंग के दम पर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 106 रन बनाए। जवाब में उतरी भारतीय टीम की शुरूआत काफी धीमी रही। कैप्टन रोहित शर्मा 0 पर आउट हुए जबकि विराट कोहली ने भी जल्द ही अपना विकेट गंवा दिया। बाद में केएल राहुल और सूर्य कुमार यादव ने संभलकर खेलते हुए बड़ी साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने हाफ सेंचुरी लगाई और भारत को आसानी से 8 विकेट से जीत दिला दी। 

 

10:17 PM (IST) Sep 28

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

भारतीय टीम ने 107 रनों के जवाब में अच्छी बल्लेबाजी की और केएल राहलु और सूर्यकुमार यादव ने हाफ सेंचुरी जड़ी। भारत ने पहला टी20 मैंच 8 विकेट से जीत लिया है।

 

09:22 PM (IST) Sep 28

भारत ने 6 ओवर में सिर्फ 17 बनाए, विराट भी आउट

भारत 107 रनों का पीछा कर रहा है लेकिन दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने भी शानदार पलटवार किया है। पहले 6 ओवर में भारत ने सिर्फ 17 रन बनाए और 7वें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली आउट हो गए।

09:10 PM (IST) Sep 28

साउथ अफ्रीका ने किया पलटवार

भारत 107 रनों का पीछा कर रहा है और टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा 0 पर आउट हो गए हैं। 

 

08:41 PM (IST) Sep 28

भारतीय गेंदबाजी रही हावी

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के मैच में अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 106 रन बनाए हैं। सिर्फ केशव महाराज ही अच्छी पारी खेल पाए। बाकी का काम भारतीय गेंदबाजों ने किया। शुरू से लेकर डेथ ओवर्स तक भारतीय गेंदबाज हावी रहे। 

 

07:57 PM (IST) Sep 28

दक्षिण अफ्रीका के 6 विकेट गिरे

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में भारत पूरी तरह से हावी है और अफ्रीका के 6 विकेट गिर चुके हैं।

 

07:47 PM (IST) Sep 28

दक्षिण अफ्रीका के 42 रन पर 5 विकेट

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे मैच में भारत ने 5 विकेट चटका दिए हैं।

 

07:23 PM (IST) Sep 28

गजब की बॉलिंग कर रही टीम इंडिया

भारतीय गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग की है और दक्षिण अफ्रीका के 5 विकेट चटका दिए हैं जबकि उनके रन 50 भी नहीं बने हैं। 

 

07:17 PM (IST) Sep 28

अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की है

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के 8 रन पर 4 विकेट चटका दिए हैं। 

 

07:13 PM (IST) Sep 28

भारत ने 8 रन पर चटकाए 3 विकेट

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला मैच चल रहा है और दीपक चाहर ने पहले ओवर में कप्तान को बोल्ड किया। वहीं दूसरे ओवर में अर्शदीप सिंन ने क्विंटन डी कॉक को बोल्ड किया। फिर दो गेंद बाद एक और विकेट ले लिया।

06:43 PM (IST) Sep 28

बुमराह और चहल आउट

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में जसप्रीत बुमराह की जगह दीपक चाहर को मौका मिला है। वहीं स्पिनर युजवेंद्र चहल की जगह रविचंद्रन अश्विन को टीम में शामिल किया गया है। 

 

06:33 PM (IST) Sep 28

भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत लिया है। टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करेगी, वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बैटिंग करेगी।

06:23 PM (IST) Sep 28

शमी को कोविड रिपोर्ट निगेटिव

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि उनकी RT-PCR की रिपोर्ट में कोविड निगेटिव पाया गया है। इसका मतलब है कि कुछ दिनों के क्वरंटाइन के बाद वह पूरी तरह से फिट हो जाएंगे और सेलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे।

06:21 PM (IST) Sep 28

लाइव कवरेज में आपका स्वागत है

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। अब से लेकर मैच के अंत तक हम और और बन रहेंगे साथ।