Manoj Kumar | Published : Oct 2, 2022 12:45 PM IST / Updated: Oct 02 2022, 11:19 PM IST

IND V/S SA 2nd T20: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों से हराया, सीरीज पर किया कब्जा

सार

India V/S South Africa 2nd T20 Updates. वर्ल्ड कप से पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज है। दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच तिरुवनंतपुरम में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली। वहीं रविवार को भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भी भारतीय टीम ने जीत लिया है। टॉस हारने के बाद भारत ने पहले बैटिंग की और 236 रन बनाए और अफ्रीकी टीम 20 ओवर खेलकर 221 रन ही बना सकी। इस तरह से भारत ने सीरीज पर कब्जा कर लिया और अफ्रीकी टीम को 16 रनों से मात दे दी है।

11:12 PM (IST) Oct 02

डेविड मिलर का शतक लेकिन जीत भारत की हुई

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों से हरा दिया है। अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर ने सेंचुरी जड़ी और क्विंटन डी कॉक ने भी फिफ्टी जड़ी लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। भारत ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है।

09:27 PM (IST) Oct 02

साउथ अफ्रीका के 2 विकेट गिरे

भारत के 237 रनों का पीछा कर रही दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत खराब रही। पहला ओवर मेडन गया और दीपक चाहर ने एक भी रन नहीं दिया। फिर अर्शदीप सिंह ने 5 रन देकर 2 विकेट लिए हैं।

08:47 PM (IST) Oct 02

टीम इंडिया ने दिया 237 का टार्गेट

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने पहाड़ सा लक्ष्य रख दिया है।

08:33 PM (IST) Oct 02

टीम इंडिया के 200 रन बने

अभी 18वां ओवर है और टीम इंडिया ने 200 रन बना लिए हैं।

08:23 PM (IST) Oct 02

सूर्या का सुपर शो जारी

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे मुकाबले में सूर्य कुमार यादव ने सुपर शो किया है और हाफ सेंचुरी जड़ दी है।

07:56 PM (IST) Oct 02

केएल राहुल ने की फार्म वापसी

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत ने टॉस हारने के बाद भी शानदार बैटिंग की है। पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी की गई। कैप्टन रोहित ने 43 रन बनाए वहीं केएल राहुल ने फिफ्टी जड़ दी है।

07:49 PM (IST) Oct 02

टीम इंडिया की शानदार बैटिंग

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टी20 मैच में भारतीय ओपनर केएल राहुल और कैप्टन रोहित शर्मा क्रीज पर जम गए हैं। लेकिन 96 पर रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। रोहित ने 37 गेंद पर 43 रन बनाए हैं।

06:41 PM (IST) Oct 02

टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में अफ्रीकन टीम ने 1 बदलाव किया है जबकि भारत ने कोई परिवर्तन नहीं किया है।

06:33 PM (IST) Oct 02

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मैच में भी अफ्रीकन टीम ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

06:16 PM (IST) Oct 02

कुछ ही देर में होने वाला टॉस

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच की शुरूआत जल्द होने वाली है और करीब 15 मिनट बाद टॉस होगा।