IPL Auction 2022 सवाल-जवाबः जानें सबसे कम उम्र का खिलाड़ी किस देश से है, कुल कितने प्लेयर चुने जाएंगे

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) से पहले मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित हो रही है। सभी 10 फ्रेंचाइजी 600 खिलाड़ियों (377 भारतीय, 223 विदेशी) के समूह से खिलाड़ियों को चुनने के लिए तैयार हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 12, 2022 3:47 AM IST / Updated: Feb 12 2022, 11:48 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: आखिरकार वो खड़ी आ ही गई है जिसका क्रिकेट फैंस को लंबे समय से इंतजार था। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) से पहले मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित हो रही है। सभी 10 फ्रेंचाइजी 600 खिलाड़ियों (377 भारतीय, 223 विदेशी) के समूह से खिलाड़ियों को चुनने के लिए तैयार हैं। इन 600 क्रिकेटरों में से 228 कैप्ड खिलाड़ी हैं, 365 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। 

कैश-रिच लीग में दो नई टीमों के जुड़ने से, प्रशंसकों को और अधिक बोली युद्ध देखने को मिलेंगा। नीलामी का कुल बजट 900 करोड़ रुपए है। जिसमें 343.7 करोड़ रुपए 33 रिटेन किए हुए खिलाड़ियों पर खर्च हो चुके हैं। अब कुल 556.3 करोड़ रुपए नीलामी के लिए कुल शेष बचे हैं। जानिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों से लेकर टीम के पर्स में बचे पैसों तक, आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से जुड़ा वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं...

Latest Videos

सवाल-जवाब में जानिए आईपीएल 2022 मेगा नीलामी के सभी डिटेल... 

सवाल - आईपीएल नीलामी 2022 कब होगी?
जवाब - 12 और 13 फरवरी। 

सवाल - आईपीएल नीलामी 2022 कहां होगी?
जवाब - बेंगलुरु में 

सवाल - आईपीएल 2022 नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग कहां-कहां होगी?
जवाब - इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर किया जाएगा। इसके अलावा आईपीएल नीलामी 2022 की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Live Streaming Disney Plus Hotstar) पर भी उपलब्ध होगी। 

सवाल - आईपीएल 2022 नीलामी का कुल बजट कितना है?
जवाब - 900 करोड़

सवाल - 10 फ्रेंचाइजियों के पास कितना नीलामी के लिए कितना बजट शेष है?
जवाब - 556.3 करोड़

सवाल - कितने खिलाड़ी रिटेन किए जा चुके हैं?
जवाब - 33 खिलाड़ी 

सवाल - रिटेन किए गए खिलाड़ियों पर कितनी राशि खर्च की गई है?
जवाब - 343.7 करोड़ 

सवाल - नीलामी में उतरने वाला सबसे उम्रदराज खिलाड़ी?
जवाब - इमरान ताहिर (42 साल), साउथ अफ्रीका

सवाल - नीलामी  में उतरने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी?
जवाब - नूर अहमद (17 साल), अफगानिस्तान 

सवाल - ऐसा कौन सा विदेशी खिलाड़ी है जिसने अब तक हर नीलामी (2008 से 2022) में भाग लिया है?
जवाब - ड्वेन ब्रावो, वेस्टइंडीज 

सवाल - आईपीएल नीलामी 2022 में कितने खिलाड़ी पर बोली लगेगी?
जवाब - कुल 590 खिलाड़ियों पर 

सवाल - आईपीएल नीलामी में कितने भारतीय खिलाड़ी शामिल होंगे? 
जवाब - 370 भारतीय

सवाल - आईपीएल नीलामी में कितने विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे?
जवाब - 220 विदेशी 

यह भी पढ़ें: IPL Auction 2022: आईपीएल इतिहास में इन प्लेयर्स पर लगी है सबसे महंगी बोली, कीमत सुन ठंडे हो जाएंगे कान

सवाल - आईपीएल नीलामी में किस देश के खिलाड़ी सबसे ज्यादा हैं?
जवाब - ऑस्ट्रेलिया (47 खिलाड़ी)

सवाल - आईपीएल नीलामी 2022 के लिए कितने कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है?
जवाब - 228 कैप्ड , 355 अनकैप्ड, 7 एसोसिएट नेशंस के खिलाड़ी

सवाल - खिलाड़ियों को बेस प्राइस के आधार पर कितने वर्गों में बांटा गया है?
जवाब - 8 वर्गों में ( 2 करोड़ रुपए, 1.5 करोड़ रुपए, 1 करोड़ रुपए, 75 लाख रुपए, 50 लाख रुपए, 40 लाख रुपए, 30 लाख रुपए, 20 लाख रुपए) 

सवाल - एक टीम में अधिकतम कितने खिलाड़ियों की अनुमति है?
जवाब - 25 खिलाड़ी

सवाल - एक टीम में न्यूनतम कितने खिलाड़ियों की अनुमति है? 
जवाब - 18 खिलाड़ी 

सवाल - एक टीम में अधिकतम कितने विदेशी खिलाड़ियों की अनुमति है?
जवाब - 8 खिलाड़ी 

यह भी पढ़ें: IPL Mega Auction 2022: ये हैं आईपीएल के सबसे वैल्युएबल विदेशी प्लेयर, जानें किस खिलाड़ी का है कितना बेस प्राइस

आईपीएल 2022 नीलामी से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची- 

मुंबई इंडियंस-

रोहित शर्मा (16 करोड़)

जसप्रीत बुमराह (12 करोड़)

सूर्यकुमार यादव (8 करोड़)

कीरोन पोलार्ड (6 करोड़) 

चेन्नई सुपर किंग्स-

रवींद्र जडेजा (16 करोड़)

एमएस धोनी (12 करोड़)

मोईन अली (8 करोड़)

ऋतुराज गायकवाड़ (6 करोड़)


सनराइजर्स हैदराबाद-

केन विलियमसन (14 करोड़)

अब्दुल समद (4 करोड़)

उमरान मलिक (4 करोड़)


कोलकाता नाइट राइडर्स- 

आंद्रे रसेल (12 करोड़)

वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़)

वेंकटेश अय्यर (8 करोड़)

सुनील नरेन (6 करोड़)


लखनऊ सुपर जायंट्स-

केएल राहुल (17 करोड़)

मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़)

रवि बिश्नोई (4 करोड़)


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-

विराट कोहली (15 करोड़)

ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़)

मोहम्मद सिराज (7 करोड़)


गुजरात टाइटंस-

हार्दिक पांड्या (15 करोड़)

राशिद खान (15 करोड़)

शुभमन गिल (8 करोड़)


दिल्ली कैपिटल्स-

ऋषभ पंत (16 करोड़)

अक्षर पटेल (9 करोड़)

पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़)

एनरिक नॉर्टजे (6.5 करोड़)


राजस्थान रॉयल्स-

संजू सैमसन (14 करोड़)

जोस बटलर (10 करोड़)

यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)


पंजाब किंग्स-

मयंक अग्रवाल (12 करोड़)

अर्शदीप सिंह (4 करोड़)

आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले सभी 10 टीमों के पर्स में पैसा- 

चेन्नई सुपर किंग्स: 42 करोड़ रुपए

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 57 करोड़ रुपए

मुंबई इंडियंस: 48 करोड़ रुपए

पंजाब किंग्स: 72 करोड़ रुपए

दिल्ली कैपिटल्स: 47.5 करोड़ रुपए

कोलकाता नाइट राइडर्स: 48 करोड़ रुपए

राजस्थान रॉयल्स: 62 करोड़ रुपए

सनराइजर्स हैदराबाद: 68 करोड़ रुपए

लखनऊ सुपर जायंट्स: 58 करोड़ रुपए

गुजरात टाइटंस: 52 करोड़ रुपए 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022 Update: इंडियन प्रीमियर लीग की भारत वापसी, इन शहरों में खेले जाएंगे सभी मुकाबले

IPL Auction 2022: नीलामी में शामिल होने वाले प्रत्येक खिलाड़ी की जानकारी, किस प्लेयर का है कितना बेस प्राइस

IPL 2022: आईपीएल की इस टीम ने दो दिन में दूसरी बार बदला अपना नाम

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma