विराट कोहली अनुष्का की इस तस्वीर को 50 मिनट में 8 लाख से ज्यादा लोगों ने किया LIKE, टेंशन में दिखे 'पतिदेव'

Published : Apr 02, 2022, 12:20 PM ISTUpdated : Apr 02, 2022, 12:22 PM IST
विराट कोहली अनुष्का की इस तस्वीर को 50 मिनट में 8 लाख से ज्यादा लोगों ने किया LIKE, टेंशन में दिखे 'पतिदेव'

सार

शनिवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें वह अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ हॉट पोज देती नजर आ रही हैं।  

स्पोर्ट्स डेस्क : एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (virat kohli) आईपीएल 2022 (IPL 2022) में फुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं। तो दूसरी तरफ उनकी वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka sharma) इन दिनों शूटिंग और सोशल मीडिया पर छाई हुई है। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी और विराट कोहली की कुछ तस्वीरें शेयर की, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में विराट और अनुष्का इंटेंस पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं, अनुष्का की इन तस्वीरों को देख विराट भी उनके कायल हो गए और बेहद शानदार रिएक्शन दिया। आइए आपको भी दिखाते हैं विरुष्का की है तस्वीर...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही विरुष्का की यह तस्वीरें दोनों के बीच शानदार केमिस्ट्री दिखाती रही है। इन फोटोज में एक तरफ जहां अनुष्का शर्मा बेहद ही खूबसूरत गाउन पहनी हुई है, तो विराट कोहली ब्लैक कलर के सूट और टाई लगाए काफी डैशिंग लग रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और महज 50 मिनट के अंदर ही 7 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: अधूरा रह गया बॉलीवुड हसीनाओं के साथ क्रिकेटर्स का प्यार, एक की शादी तक पहुंच चुकी थी बात

अनुष्का के खूबसूरत और इंटेंस लुक को देख विराट कोहली से भी नहीं रहा गया और उन्होंने कमेंट कर लिखा- 'उफफफफ टू हॉट...' इसके साथ उन्होंने लव आई, हॉट और फायर वाली इमोजी भी सेंड की है।

इससे पहले ही विराट कोहली ने अनुष्का के साथ एक क्यूट सी सेल्फी पोस्ट की थी। जिसमें विरुष्का प्लेइंग एरिया में बैठकर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे थे। बता दें कि इस समय विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कैंप में एक साथ रह रहे हैं। उनके साथ उनकी बेटी वामिका भी मौजूद है। हालांकि, उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की जाती। लेकिन विराट अनुष्का अपने फैंस के लिए अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की बात की जाए तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं। जिसमें पहले मैच में उसे पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा। तो वहीं दूसरे मैच में उसने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया। अब आरसीबी का अगला मैच 5 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2022: KKR से ज्यादा हो रहे शाहरुख की लाडली सुहाना के चर्चे, मैडम की अदाएं देख फैंस हो गए कायल

IPL 2022: अब दोगुनी होगी मुंबई इंडियंस की ताकत, टीम में लौट आया ये तूफानी बल्लेबाज

इतनी बड़ी हो गई मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की लाड़ली, 8 फोटो में देखें बेबी समायरा की क्यूटनेस

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 April 2026, सुपर संडे के दो बड़े मैच! टाइमिंग से पिच रिपोर्ट तक, देखें फुल डिटेल्स
Who Won Yesterday’s Cricket Match, SRH vs CSK, DC vs RCB: कल का मैच कौन जीता, IPL Result हैदराबाद बनाम चेन्नई और दिल्ली बनाम बेंगलुरु