MI vs RR: IPL 2022 में अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी रोहित शर्मा की टीम, ऐसी हो सकती है टीमें

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 9वें मैच में मुंबई इंडियंस शनिवार को पहले दो डबल हेडर मुकाबले में डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) से भिड़ेगी।

Asianet News Hindi | Published : Apr 2, 2022 6:20 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल 2022 में अपनी पहली जीत तलाशने के लिए शनिवार को डबल हेडर मुकाबले के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स से टकरागी। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स (rajasthan royals) इस समय पॉइंट्स टेबल पर एक जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है, तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम अपने पहले मैच को हारने के बाद प्वाइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर है। ऐसे में रोहित शर्मा (Rohit sharma) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस पूरे दमखम के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं, संजू सैमसन (sanju samson) की टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी...

कहते हैं आंकड़े
आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कुल 25 मुकाबले हुए हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है, तो राजस्थान रॉयल्स को 11 मैच में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा भी रहा। मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 212 रन और सबसे कम 92 रन बनाए हैं। तो वहीं राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा 208 सबसे कम 90 रन बनाए हैं। आईपीएल के पिछले 3 साल का रिकॉर्ड देखें तो 2019 में राजस्थान रॉयल्स ने दो मैचों में जीत दर्ज की थी। तो वहीं 2020 में हुए दोनों मुकाबले में 1-1 में मुंबई और राजस्थान को जीत मिली थी। तो वहीं 2021 आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने दोनों मैचों में जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें: अधूरा रह गया बॉलीवुड हसीनाओं के साथ क्रिकेटर्स का प्यार, एक की शादी तक पहुंच चुकी थी बात

MI के संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्‍तान), ईशान किशन, एन तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, किरोन पोलार्ड, डेनियल सेम्‍स, मुरुगन अश्विन, टायमल मिल्‍स, जसप्रीत बुमराह और बेसिल थंपी।

RR के संभावित प्लेइंग 11
जोस बटलर, यशस्‍वी जायसवाल, देवदत्‍त पडिक्‍कल, संजू सैमसन (कप्‍तान), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जिमी नीशम, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्‍णा और ट्रेंट बोल्‍ट।

यह भी पढ़ें: IPL 2022: KKR से ज्यादा हो रहे शाहरुख की लाडली सुहाना के चर्चे, मैडम की अदाएं देख फैंस हो गए कायल

IPL 2022: अब दोगुनी होगी मुंबई इंडियंस की ताकत, टीम में लौट आया ये तूफानी बल्लेबाज

इतनी बड़ी हो गई मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की लाड़ली, 8 फोटो में देखें बेबी समायरा की क्यूटनेस

Read more Articles on
Share this article
click me!