जीवा और एमएस धोनी की 10 सबसे क्यूट फोटो और वीडियो, जिसे फैंस ने किया सबसे ज्यादा लाइक

IPL 2022 का आगाज होने वाला है और पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) के बीच खेला जाएगा। ऐसे में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चर्चा जोरों शोरों से चल रही है। इस बीच हम आपको दिखाते हैं धोनी और उनकी बेटी की 10 सबसे प्यारी फोटो और वीडियो...

Asianet News Hindi | / Updated: Mar 26 2022, 03:10 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: बाप बेटी का रिश्ता इस दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता होता है। कहते हैं बेटी अपने पिता के सबसे ज्यादा करीब होती है। कुछ इसी तरह से महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा सिंह धोनी (Ziva Singh Dhoni) भी अपने पापा के बेहद करीब है और उनके साथ बहुत स्पेशल बॉन्ड शेयर करती है। दोनों की तस्वीरें और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। ऐसे में आज हम आपको दिखाते हैं माही और जीवा के 10 सबसे क्यूट फोटो और वीडियो जिसे सोशल मीडिया पर फैंस का सबसे ज्यादा प्यार मिला। इन तस्वीरों और वीडियो (Viral photos and video) में माही कभी जीवा की साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं तो कभी एक ही लड्डू बाप बेटी आपस में शेयर कर रहे हैं। इन फोटो और वीडियो को देख आप भी कहेंगे कि डैडी-डॉटर का रिश्ता हो तो ऐसा ही हो...

हिमाचल की वादियों में एमएस धोनी और जीवा की यह फोटो पिछले साल खूब वायरल हुई थी। जिसे 21 जून 2021 को जीवा सिंह धोनी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया गया था। इस फोटो को 7.3 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था।

Latest Videos

माही सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहते हैं, लेकिन उनके इंस्टाग्राम हैंडल से हमें कुछ तस्वीरें और वीडियोज ऐसे मिले हैं जो खूब वायरल हुए हैं। इनमें धोनी अपनी लिटिल मास्टर के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो में ही देख लीजिए किस तरह से धोनी और जीवा अपने गैराज में खड़ी कार को साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो 24 अक्टूबर 2019 को पोस्ट किया गया था, जिसे 1.7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है।

पापा संग डांस करता जीवा का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था और उसे 1.3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा था। इस छोटे से वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपने बेटी जीवा के डांस स्टेप्स को कॉपी करते नजर आ रहे हैं।

अब इस वीडियो को देख आप भी कहेंगे कि बाप बेटी का बॉन्ड हो तो ऐसा हो। छोटी सी जीवा अपने पापा को अपने हाथों से गाजर खिलाती नजर आ रही है। 23 नवंबर 2018 को पोस्ट किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसे 1.7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा था।

यह तो हम सभी जानते हैं कि धोनी को बाइक और कार का बहुत शौक है। उनके गैराज में महंगी से महंगी गाड़ियां खड़ी हुई है। लेकिन इस वीडियो में धोनी अपनी ही बेटी की साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं और कमाल का स्टंट कर रहे हैं। उनका यह वीडियो 31 जुलाई 2018 को पोस्ट किया गया था। जिससे 1.1CR. से ज्यादा लोगों ने पसंद किया था।

एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की ट्रॉफी चार बार अपने नाम कर चुकी है और हर बार उनकी जीत को शेयर करने के लिए उनका परिवार उनके साथ वहां मौजूद रहता है। इस तस्वीर में ही देख लीजिए किस तरह से धोनी और उनका परिवार आईपीएल की ट्रॉफी हाथ में पकड़ा बहुत खुश नजर आ रहा है।

जीवा अपने पापा से कितना प्यार करती है, इसका अंदाजा इस छोटे से वीडियो से लगाया जा सकता है। जब मैच के बीच में ही छोटी सी जीवा को अपने पापा की हग चाहिए थी। वीडियो आईपीएल 2018 के दौरान शेयर किया गया था। जिसे एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है।

जब घर में एक लड्डू बचा हो और खाने वाले 2 लोगों तो किस तरह से लड्डू को शेयर किया जाता है। यह इस वीडियो में आप देख सकते हैं। इस क्यूट से वीडियो में एमएस धोनी और जीवा बेसन के लड्डू पर अटैक करते नजर आ रहे हैं और एक ही लड्डू को आपस में शेयर कर रहे हैं।

नन्हीं जीवा जब चलना सीख रही थी तो घुटने के बल वह कैसे स्टेप्स लेती थी, इस वीडियो में आप देख सकते हैं। वहीं धोनी उसे किस तरह से कॉपी कर रहे हैं यह इस वीडियो का सबसे क्यूट पार्ट है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हुआ था और फैंस उन्हें बेस्ट फादर इन द वर्ल्ड कह रहे थे।

वैसे धोनी बहुत सिंसियर और हमेशा सीरियस रहते हैं। लेकिन अपनी बच्ची के साथ वह बिल्कुल बच्चे बन जाते हैं। अब इस क्यूट से वीडियो में ही देख लीजिए कि एक डॉग वाला फिल्टर लगाकर धोनी और जीवा किस तरह से मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जीवा से लेकर अगस्त्य तक IPL 2022 में धमाल मचाने को तैयार है ये 5 स्टार किड्स, इस खिलाड़ी की बेटी नहीं आएगी नजर

धोनी की तरह ही है रविन्द्र जडेजा के शौक, महंगी गाड़ियों से लेकर 3 घोड़ों के है मालिक, जीते है लग्जीरियस लाइफ

 

IPL 2022: क्रिकेट के 'राजा' महेंद्र सिंह धोनी से मिलकर ऐसा था सुभ्रांशु 'सेनापति' का रिएक्शन

IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का रिपोर्ट कार्ड, कितने % मैचों दिलाई CSK को जीत और पहुंचाया फाइनल में

IPL 2022: किस रेट में उपलब्ध हैं आईपीएल मैचों के टिकट और कहां से खरीद सकते हैं? सबकुछ जानें सिर्फ एक क्लिक में

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका