IPL 2022 CSK vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स मैच में रिकॉर्ड्स की बरसात

IPL 2022 CSK vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में पहली जीत दर्ज की है। इससे पूर्व टीम को पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम आईपीएल इतिहाल (IPL History) में पहली बार शुरुआती दोनों मैच हारी है। पहले मैच में टीम को केकेआर (KKR) के खिलाफ हार मिली थी। 

manoj Sharma | / Updated: Apr 01 2022, 09:00 AM IST

IPL 2022 CSK vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) के 7वें मुकाबले में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को कांटे के मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। 211 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी एलएसजी (LSG) टीम ने 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर ही यादगार जीत हासिल कर ली। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथी सबसे बड़ी जीत: 

Latest Videos

लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यह जीत कई मायनों में खास रही। ये आईपीएल इतिहास (IPL History) का चौथा सबसे सफल चेज रहा। आइये जानते हैं आईपीएल के चार सबसे सफल रन चेज के बारे में। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: एविन लेविस ने CSK के जबड़े से छीनी जीत,आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे सफल चेज हासिल कर LSG ने दिखाई ताकत

आईपीएल के सबसे सफल रन चेज: 

लक्ष्य - विजेता - पराजित - स्थान - साल 

224 - राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, शारजाह 2020
219 - मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली 2021
215 - राजस्थान रॉयल्स बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2008
211 - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई 2022

वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने इसी मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। ब्रावो आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। ब्रावो ने लखनऊ के खिलाफ मैच में अपने विकेटों की संख्या 171 तक पहुंचा दी है। इस कैरेबियन गेंदबाज से पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) के नाम दर्ज था। मलिंगा के नाम आईपीएल में 170 विकेट दर्ज हैं। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022 CSK vs LSG: पहली गेंद से ही माही मार रहा है...और फैंस खुशी से झूम रहे हैं...

आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज: 

विकेट - गेंदबाज 

171 ड्वेन ब्रावो
170 लसिथ मलिंगा
166 अमित मिश्रा
157 पीयूष चावला
150 हरभजन सिंह 


 
एविन लेविस ने ठोकी सीजन की सबसे तेज फिफ्टी: 

लखनऊ की इस यादगार जीत के हीरो एविन लेविस (Evin Lewis) रहे, जिन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेलकर सीएसके (CSK) के जबड़े से जीत को छीन लिया। लेविस ने मात्र 23 गेंदों में ही 55 रनों की पारी खेलकर मैच लखनऊ के पक्ष में कर दिया। 239 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने पारी में 6 चौके और 3 छक्के जमाए। लेविस आईपीएल 2022 में सबसे अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने 23 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022 CSK vs LSG रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे की ताबड़तोड़ पारियों से विशाल स्कोर पर पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2022: अब दोगुनी होगी मुंबई इंडियंस की ताकत, टीम में लौट आया ये तूफानी बल्लेबाज

Women's World Cup 2022: हार पर 'रार', खराब प्रदर्शन के बाद कोच समेत इन खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ