IPL 2022 CSK vs PBKS: चेन्नई के खिलाफ जमकर दहाड़ा पंजाब किंग्स का 'शेर' लियाम लिविंग्स्टन

Published : Apr 03, 2022, 09:48 PM ISTUpdated : Apr 03, 2022, 09:50 PM IST
IPL 2022 CSK vs PBKS: चेन्नई  के खिलाफ जमकर दहाड़ा पंजाब किंग्स का 'शेर' लियाम लिविंग्स्टन

सार

IPL 2022 CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (Chennai Super Kings vs Punjab Kings) के बीच अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से चेन्नई टीम 16 मुकाबले जीतकर पंजाब पर हावी है। वहीं पंजाब ने चेन्नई के खिलाफ अब तक 10 मैच जीतने में कामयाब रही है। रविवार का मुकाबला काफी रोचक होने की उम्मीद है।  

IPL 2022 CSK vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) के 11वें मुकाबले में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीमें आमने-सामने हैं। चेन्नई टीम को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है। रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) अब तक अपनी कप्तानी से प्रभावित नहीं कर पाए हैं। हालांकि, सीएसके (CSK) पिछले कुछ वर्षों में सबसे सफल टीमों में से एक रही है और टीम देर सवेर फॉर्म में लौट आती है। इस बार महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) टीम की कमान नहीं संभाल रहे हैं जिससे भी टीम बिखरी हुई सी नजर आ रही है। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022 CSK vs PBKS: चुस्ती-फुर्ती के मामले में आज भी यंग प्लेयर्स से कहीं आगे हैं महेंद्र सिंह धोनी

लिविंग्टन की तूफानी पारी 

विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंग्स्टन (Liam Livingstone) की तूफानी पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 181 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 180 रन बनाए। इस पारी के हीरो रहे स्टार ऑलराउंडर लिविंग्स्टन, जिन्होंने 188 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए चौके-छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने मात्र 32 गेंदों में ही 60 रन ठोक दिए। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के जमाए। यह उनका आईपीएल इतिहास का पहला अर्धशतक रहा। 

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई पंजाब टीम 

पंजाब की ओर से दूसरे टॉप स्कोरर ओपनर शिखर धवन रहे, जिन्होंने 24 गेंदों में 24 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज अपना असर नहीं छोड़ पाया। लिविंग्टन जब खेल रहे थे तो एक समय लग रहा था कि पंजाब का स्कोर 200 प्लस जा सकता है। लिविंग्स्टन के आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई। कप्तान मयंक अग्रवाल एक बार फिर बेअसर रहे और केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा भानुका राजापाक्षा (9 रन), शाहरुख खान (6 रन), ओडेन स्मिथ (3 रन) और राहुल चाहर (12 रन) कोई खास कमाल नहीं दिखा सके। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022 CSK vs PBKS: महेंद्र सिंह धोनी के इस रिकॉर्ड के आगे कहीं नहीं ठहरते रोहित शर्मा और विराट कोहली

मुकेश चौधरी की जमकर पिटाई 

पंजाब की ओर से क्रिस जोर्डन और प्रोटोरियस 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे। वहीं मुकेश चौधरी, ड्वेन ब्रावो और रवींद्र जडेजा 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे। मुकेश चौधरी के बल्लेबाजों खासकर लिविंग्स्टन ने जमकर पिटाई की। मुकेश ने 4 ओवर में ही 52 रन लुटा दिए। उन्होंने 13 की इकोनॉमी से रन लुटाए। 

यह भी पढ़ें: 

ICC Women's Cricket World Cup 2022: एलिसा हीली की एक पारी ने बदल दिया क्रिकेट का इतिहास, पति भी AUS टीम में

ICC Women's Cricket World Cup 2022: विश्व विजेता कप्तान का बड़ा बयान, इसलिए जीत का हकदार था ऑस्ट्रेलिया

IPL 2022 RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को उसी के घर में पीटा, मैच में लगा सीजन का पहला शतक

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 8th May 2026: KKR vs DC कल का मैच कौन जीता? IPL 51वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 9th May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल