IPL 2022 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान को याद आया ये इंसान, इंस्टाग्राम पर लिखा इमोशनल मैसेज

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 15वें सीजन (IPL 2022) के बीच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर अपने पापा के लिए एक इमोशनल मैसेज लिखा। 
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 4, 2022 2:12 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: इन दिनों पूरी दुनिया पर आईपीएल (Indian Premier League 2022) का क्रेज छाया हुआ है। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (delhi capitals) को गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत (rishabh pant) जो अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह इस समय काफी उदास नजर आ रहे हैं। ये उदासी हार की नहीं बल्कि उनके पापा की वजह से है। जी हां, रविवार को इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने पापा को याद करते हुए एक स्पेशल मैसेज लिखा कि वह उन्हें बहुत याद करते हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं पंत का यह इमोशनल मैसेज और उनके पापा के साथ उनकी तस्वीर...

कहते हैं अपने चले जाते हैं लेकिन यादें छोड़ जाते हैं। कुछ इसी तरह से दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के पिता भी उन्हें छोड़ कर चले गए और पीछे छोड़ गए तो बेहद सारी यादें। ऐसी ही कुछ यादों को मिस करते हुए ऋषभ पंत ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने पापा के लिए एक इमोशनल मैसेज लिखा- "मुझे पापा की बहुत याद आती है। उन्होंने मुझे वैसे प्यार किया और वैसे अपनाया जैसा मैं बनना चाहता था। वह बहुत मजबूत थे। उनकी स्ट्रेंथ ने हमें सुरक्षा दी। अब जब आप स्वर्ग में है, तो आप मुझे वहां से प्रोटेक्ट करेंगे। धन्यवाद मेरा पिता बनने के लिए। मैं आपको हमेशा प्यार और याद करता रहूंगा जब तक हम दोबारा नहीं मिले।"

ऋषभ पंत का यह मैसेज सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है और महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने भी इसे लाइक किया। वहीं, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने इस पर लव इमोजी सेंड की। तो वहीं, उनके फैंस भी उन्हें कह रहे हैं कि 'आप स्ट्रांग रहो भाई, हम आपके साथ हैं।' इस पोस्ट को 9 घंटे में 2. 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

इसके साथ ही ऋषभ पंत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने पापा के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की और एक टूटे हुए दिल वाली इमोजी के साथ लिखा- मिस यू डैड। बता दें कि अप्रैल 2017 में आईपीएल खेलते वक्त ही उनके पिता राजेंद्र पंत का उत्तराखंड रुड़की में निधन हो गया था। जिसके बाद ऋषभ आईपीएल छोड़ अपने पिता को मुखाग्नि देने के लिए वहां पहुंच गए थे।

आईपीएल 2022 की बात की जाए तो ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स अब तक इस सीजन में दो मुकाबले खेल चुकी है। जिसमें उसे एक में जीत, तो वहीं एक में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल पर पांचवें नंबर पर काबिज है। दिल्ली का अगला मुकाबला 7 अप्रैल को डीवाई पाटिल स्टेडियम में लखनऊ सुपरजाइंट्स के साथ होगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2022 CSK vs PBKS: चेन्नई के खिलाफ जमकर दहाड़ा पंजाब किंग्स का 'शेर' लियाम लिविंग्स्टन

ICC Women's Cricket World Cup 2022: एलिसा हीली की एक पारी ने बदल दिया क्रिकेट का इतिहास, पति भी AUS टीम में

IPL 2022 RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को उसी के घर में पीटा, मैच में लगा सीजन का पहला शतक

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

न घर-न जमीन फिर भी करोड़पति हैं दिल्ली की नई CM आतिशी । Delhi New CM Atishi Marlena
PM Modi LIVE: अहमदाबाद में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन
CM बनकर भी क्यों दुखी हैं आतिशी #Shorts
अमित शाह ने 'राहुल बाबा' को बताया झूठ बोलने की मशीन, पूछे कई सवाल । Amit Shah । Rahul Gandhi
दिग्गजों को पछाड़ आतिशी कैसे बनीं 'एक्सीडेंटल CM', जानें अंदर की कहानी । Atishi Marlena