IPL 2022 MI vs DC: कांटे की टक्कर में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को धोया, अक्षर-ललित ने पलटा मैच का पासा

IPL 2022 MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच अब तक आईपीएल में 31 मैच खेले गए हैं। इनमें से 16 में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 15 मैच जीतने में कामयाब रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 27, 2022 2:01 PM IST / Updated: Mar 27 2022, 08:46 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) के दूसरे मुकाबले में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने कांटे के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 4 विकेट से हरा दिया। 178 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 18.2 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 179 रन बनाते हुए शानदार जीत हासिल की। 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में काफी देर तक आगे थी लेकिन अंतिम ओवर्स में दिल्ली ने पासा पलटते हुए दमदार जीत दर्ज की। 

ललित यादव और अक्षर पटेल ने पलटा मैच का पासा 

Latest Videos

लगातार विकेट खोने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम मैच में काफी देर तक पिछड़ रही थी और किसी ने उम्मीद नहीं की थी हालात उसके पक्ष में हो जाएंगे। ललित यादव ने अहम वक्त पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 38 गेंदों में 48 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जमाए। इसके अलावा अक्षर पटेल ने 17 गेंदों में ही 38 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए जीत की औपचारिकता पूरी की। उन्होंने 200 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए पारी में 2 चौके और 3 छक्के जमाए. शार्दुल ठाकुर ने 11 गेंदों में 22 रन बनाए।  

फ्लॉप रही दिल्ली की ऊपरी क्रम की बल्लेबाजी 

दिल्ली कैपिटल्स की टीम कागजों में काफी मजबूत नजर आ रही थी, लेकिन मैदान में टीम का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। स्टार बल्लेबाजों की नाकामी टीम को भारी पड़ी। कप्तान ऋषभ पंत खराब शॉट खेलकर महज 1 रन बनाकर चलते बने। रोवमन पॉवेल तो खाता भी नहीं खोल सके और बासिल थंपी का शिकार बन गए। इसके अलावा मनदीप सिंह भी शून्य पर आउट हुए। टीम की ओर से पार्थिव पटेल ने 24 गेंदों में 38 रन बनाए। टिम सैफर्ट 21 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई की ओर से बासिल थंपी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके अलावा मुरुगन अश्विन ने 2 और मिल्स ने 1 विकेट लिया। 

ईशान-रोहित ने दी टीम को शानदार शुरुआत  

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 177 रन बनाए। मुंबई ने पहले ही मैच में अपनी बल्लेबाजी की ताकत दिखाई। कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। रोहित शर्मा 32 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। 128.29 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने पारी में 4 चौके और 2 छक्के जमाए। 

ईशान की 10वीं फिफ्टी, दिल्ली के खिलाफ तीसरी 

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में ही नाबाद 81 रन ठोक दिए। वे इस बार आईपीएल नीलामी में बिके सबसे महंगे प्लेयर थे। अपनी कीमत के साथ न्याय करते हुए उन्होंने अपने आईपीएल करियर की 10वीं फिफ्टी ठोकी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ये उनकी तीसरी फिफ्टी रही। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के जमाए। 

मुंबई की ओर से रोहित-ईशान के अलावा कोई भी बल्लेबाज कोई खास असर नहीं छोड़ पाया। अनमोलप्रीत सिंह (8 रन), तिलक वर्मा (22 रन), कीरोन पोलार्ड (3 रन) और टिम डेविड (12 रन) बीच के ओवरों में हल्के साबित हुए जिसके चलते मुंबई इंडियंस अच्छी शुरुआत के बाद भी विशाल स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। 

कुलदीप यादव की दमदार वापसी 

पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म और फिटनेस संबंधी समस्या से जूझने के कारण टीम से बाहर चल रहे कुलदीप यादव ने दमदार वापसी की। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए मात्र 18 रन खर्च कर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। इसमें कप्तान रोहित शर्मा के अलावा अनमोलप्रीत सिंह और पोलार्ड के विकेट शामिल रहे। इसके अलावा खलील अहमद के खाते में 2 विकेट आए। 

यह भी पढ़ें: 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार