IPL 2022 RR vs MI LIVE Updates: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की ताजा जानकारी एक क्लिक में

Published : Apr 02, 2022, 03:26 PM ISTUpdated : Apr 02, 2022, 04:04 PM IST
IPL 2022 RR vs MI LIVE Updates: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस  मैच की ताजा जानकारी एक क्लिक में

सार

IPL 2022 RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) इस समय पॉइंट्स टेबल पर एक जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम अपने पहले मैच को हारने के बाद प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है। 

IPL 2022 RR vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) के 9वें मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस (Rajasthan Royals vs Mumbai Indians) की टीमें आमने-सामने हैं। शनिवार को डबल हेडर मुकाबले के तहत यह दिन का पहला मुकाबला है। आरआर (RR) की कमान संजू सैमसन (Sanju Samson) के हाथों में है, वहीं एमआई (MI) की कप्तानी टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) संभाल रहे हैं। 

यहां क्लिक करके देखें- लाइव मैच अपडेट 

मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी 

मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है। टीम ने रोहित की कप्तानी में अब तक 5 बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। वहीं राजस्थान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज दिवंगत शेन वॉर्न (Shane Warne) की कप्तानी में आईपीएल का पहला सीजन (2008) अपने नाम किया था। मुंबई के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। 

यह भी पढ़ें: देखें IPL 2022 का लेखा-जोखा: किस टीम को मिली टॉप- 3 टीम जगह, कौन है पर्पल और ऑरेंज कैप की रेस में आगे

पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों की स्थिति: 

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) इस समय पॉइंट्स टेबल पर एक जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम अपने पहले मैच को हारने के बाद प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस पूरे दमखम के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं, संजू सैमसन की टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। राजस्थान ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। वहीं मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 

आरआर बनाम एमआई (RR vs MI) मैचों के आंकड़े: 

आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है, तो वहीं राजस्थान रॉयल्स को 11 मैच में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा भी रहा। 

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस (Rajasthan Royals vs Mumbai Indians) की टीमें इस प्रकार हैं। 

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन):

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपट), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी और प्रसिद्ध कृष्णा। 

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन):

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपट), अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स और बासिल थम्पी। 

यह भी पढ़ें: 

World Cup 2011: युवराज की आंखों में आंसू, कांधे पर सवार सचिन, ऐसी थी 28 साल बाद भारत की वर्ल्ड कप जीत

विराट कोहली अनुष्का की इस तस्वीर को 50 मिनट में 8 लाख से ज्यादा लोगों ने किया LIKE, टेंशन में दिखे 'पतिदेव'

2018 से भारतीय टीम में नहीं मिली खेलने की जगह, अब IPL 2022 धमाल मचा रहा ये घातक गेंदबाज

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

'अब आगे बढ़ने...', पलाश संग शादी को लेकर स्मृति मंधाना ने तोड़ी चुप्पी, सामने आ गई असली सच्चाई
India vs South Africa 1st T20i: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला टी20i कब और कहां खेला जाएगा?