IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने किया सचिन तेंदुलकर का स्पेशल वेलकम, पुरानी याद देख इमोशनल हुए मास्टर ब्लास्टर

सचिन तेंदुलकर एक बार फिर आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस को बैक स्पोर्ट देंगे और MI के थिंक टैंक की भूमिका निभाएंगे। गुरुवार को टीम बायो-बबल में शामिल होने पर उनका विशेष स्वागत किया गया।
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 25, 2022 10:07 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: 5 बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) विजेता मुंबई इंडियंस (MI) की टीम पूर्व क्रिकेटर और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बिना अधूरी है। खिताब जीतने के बाद 2013 में रिटायर होने के बावजूद, वह एमआई के प्रबंधन का एक अभिन्न अंग बना हुआ है और इस साल भी वह  मुंबई इंडियंस के थिंक टैंक का हिस्सा हैं। गुरुवार को वह आईपीएल 2022 (IPL 2022) से पहले टीम के बायो-बबल में शामिल हो गए हैं। होटल में पहुंचने के बाद उनका ग्रांड वेलकम किया गया, जिसका वीडियो सचिन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आइए आपको भी दिखाते हैं, उनका ये वीडियो...

सचिन तेंदुलकर के द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में उनके क्रिकेट के पूरे करियर को टेबल पर रखी डिशेज के जरिए बखूबी दिखाया गया। इसमें सचिन के 1988 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआत से लेकर अंजली से शादी करने और विनोद कांबली के साथ स्पेशल बॉन्ड, जैसी कई तस्वीरें रखी गई है। इतना ही नहीं उनके बेड पर एक स्पेशल तकिया भी रखा गया है। जिसमें उनकी शतक का सेलिब्रेशन करते हुए फोटो लगाया गया है। इस ग्रैंड वेलकम को देख सचिन तेंदुलकर से रहा नहीं गया और वीडियो में वह यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि 'जब मैं होटल के कमरे में आया तो मुझे यह सब दिखाई दिया।' विनोद और अपनी 1988 की तस्वीर देख वह कहते हैं 'यह सब कुछ यहां से शुरू हुआ।' 

यह भी पढ़ें: जीवा से लेकर अगस्त्य तक IPL 2022 में धमाल मचाने को तैयार है ये 5 स्टार किड्स, इस खिलाड़ी की बेटी नहीं आएगी नजर

धोनी की तरह ही है रविन्द्र जडेजा के शौक, महंगी गाड़ियों से लेकर 3 घोड़ों के है मालिक, जीते है लग्जीरियस लाइफ

सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक साढे तीन लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं सुरेश रैना ने इस पर लव इमोजी पोस्ट की। इसके साथ ही उनके दोस्त विनोद कांबली ने लिखा 'क्या बात है मास्टर, यादें ताजा हो गई।'

बता दें कि मुंबई इंडियंस की पूरी टीम के लिए नवी मुंबई की 'रिलायंस जियो इंटरनेशनल फैसिलिटी' में ठहरी हुई है। जहां उनके लिए बायो-बबल सेट-अप तैयार किया गया है। यहीं पर पूरी टीम IPL की तैयारी कर रही है और अब सचिन भी इसमें शामिल हो गए है। जहां वह पहले 3 दिन का क्वारंटीन टाइम पूरा करेंगे, फिर टीम को ज्वाइन करेंगे। मुंबई इंडियंस का पहला मैच 27 मार्च 2022 को दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेला जाएगा। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: क्रिकेट के 'राजा' महेंद्र सिंह धोनी से मिलकर ऐसा था सुभ्रांशु 'सेनापति' का रिएक्शन

IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का रिपोर्ट कार्ड, कितने % मैचों दिलाई CSK को जीत और पहुंचाया फाइनल में

IPL 2022: किस रेट में उपलब्ध हैं आईपीएल मैचों के टिकट और कहां से खरीद सकते हैं? सबकुछ जानें सिर्फ एक क्लिक में

Read more Articles on
Share this article
click me!