IPL 2022 Update: RCB की नजर 'कप्तान' श्रेयस अय्यर पर, KKR और Punjab Kings भी खेल सकती हैं दांव

Published : Jan 17, 2022, 11:04 AM ISTUpdated : Jan 17, 2022, 11:37 AM IST
IPL 2022 Update: RCB की नजर 'कप्तान' श्रेयस अय्यर पर, KKR और Punjab Kings भी खेल सकती हैं दांव

सार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को अपने अगले कप्तान के रूप में देख रही है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2022 (IPL 2022) को लेकर इस वक्त एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) आईपीएल की अहम फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के रडार पर हैं। फ्रेंचाइजी उन्हें अपने अगले कप्तान के रूप में देख रही है। 

अय्यर पर बड़ी बोली लगा सकती है आरसीबी 

विराट कोहली के आरसीबी की कप्तानी छोड़ने के बाद से ही फ्रेंचाइजी योग्य कप्तान की तलाश में है। अय्यर की बल्लेबाजी काबिलियत और दिल्ली कैपिटल्स के उनके कप्तानी विकल्प को देखते हुए एकदम सही विकल्प माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो, अगले महीने बैंगलोर में होने वाली नीलामी में इस मुंबईकर के लिए बड़ी बोली लगा सकती है। 

अय्यर पर कोलकाता और पंजाब की भी नजर 

वैसे केवल आरसीबी अकेली टीम नहीं है जिसकी नजर श्रेयस अय्यर पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स भी नीलामी में अय्यर को अपने साथ जोड़ने के लिए इच्छुक नजर आ रही है। आईपीएल की तीन प्रमुख फ्रेंचाइजियों के बीच अय्यर को लेकर नीलामी में होड़ भी देखने को मिल सकती है। इसका फायदा अय्यर को हो सकता है। उन्हें काफी बड़ी राशि पर खरीदा जा सकता है। 

अय्यर की पहली शर्त बतौर कप्तान होंगे टीम में शामिल 

श्रेयस अय्यर ने तय किया है कि वे जिस भी टीम के लिए खेलेंगे बतौर कप्तान खेलेंगे। यही वजह है कि आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद में शामिल नहीं हुए। ये दोनों ही फ्रेंचाइजी उन्हें टीम में रखना चाहती थीं, लेकिन कप्तानी की पेशकश नहीं कर रही थीं। 

ऐसे टूटा दिल्ली कैपिटल्स से रिश्ता 

आईपीएल के पिछले सत्र में श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे। अय्यर के चोटिल होने पर फ्रेंचाइजी ने ऋषभ पंत को अपना कप्तान नियुक्त कर दिया। लेकिन जब अय्यर फिट होकर टीम में लौटे तो उन्हें वापस कप्तानी नहीं दी गई। इस बात से वे नाराज हो गए और फ्रेंचाइजी उनके रिश्तों में खटास आ गई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली को अलविदा कह दिया। 

यह भी पढ़ें:

IPL 2022 Update: KKR ने इस पूर्व क्रिकेटर को बनाया गेंदबाजी कोच

IPL 2022 Update: इस खिलाड़ी को CSK की कप्तानी सौंप सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी

Cricket के सबसे लंबे फॉर्मेट में 'सबसे सफल कप्तान' का सफर समाप्त, दिग्गजों पर भारी Virat Kohli के ये Records

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2005 से है महाकाल से खास नाता! दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना, जानें क्या कहा?
India vs New Zealand 4th ODI 2026: टॉस अपडेट, प्लेइंग 11, मैच का समय और बे ओवल की पिच रिपोर्ट