आईपीएल 2022 (IPL 2022) से जुड़ा अपडेट इस वक्त सामने आ रहा है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2022 (IPL 2022) से जुड़ा अपडेट इस वक्त सामने आ रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को सौंप सकते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं धोनी 

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं शायद इसलिए वे कप्तानी को बोझ सिर से उतारना चाहते हैं। आईपीएल 2021 में धोनी बल्ले से काफी संघर्ष करते हुए नजर आए थे, जिसके लेकर उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। हालांकि उनकी टीम सीएसके ने खिताब जीत लिया जिसके चलते उनकी नाकामयाबी छिप गई थी। 

आईपीएल 2021 में धोनी का प्रदर्शन 

मैच - 16 
रन - 114 
उच्चतम स्कोर - 18* 
औसत - 16.28 
अर्धशतक - 0
शतक - 0

धोनी से ज्यादा कीमत पर रिटेन किए गए थे जडेजा

यहां एक महत्वपूर्ण बात ये भी है कि सीएसके में अब धोनी का कद पहले जैसा नहीं रहा है। इसे इस बात से भी समझा जा सकता है कि इस बार उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा से कम कीमत पर रिटेन किया है। जडेजा को जहां फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटने किया है तो वहीं धोनी को सिर्फ 12 करोड़ रुपए में टीम में बरकरार रखा गया है। धोनी इन सब बातों को अच्छी तरह समझते हैं इसलिए वह सही समय पर कप्तानी जडेजा को सौंप देना चाहते हैं। 

अगला आईपीएल हो सकता है धोनी का आखिरी 

माना जा रहा है कि आईपीएल 2022 धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। इसके बाद वे शायद क्रिकेट के मैदान पर दिखाई नहीं देंगे। अपनी कप्तानी में सीएसके को चार बार विजेता बनाने वाले धोनी अपने फैसलों से पहले भी हैरानी करते आए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी उन्होंने एकाएक संन्यास ले लिया था। वैसे धोनी का भारतीय क्रिकेट में योगदान इतना बड़ा है कि उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। 

यह भी पढ़ें: 

.IPL 2022 के लिए प्लान B, श्रीलंका ने BCCI को दिया मेजबानी करने का प्रस्ताव

Novak Djokovic का सपना टूटा:वीजा कैंसल, शेन वॉर्न ने तल्ख लहजे में कहा था-देश को उन्हें बाहर भेजने का पूरा हक

India vs South africa: मैदान पर विराट कोहली ने दिखाई अपरिपक्वता, विकेट नहीं मिलने पर आया गुस्सा