IPL 2022: "अभी तक तो ये 'यादवों' का आईपीएल चल रहा है", जानें- वीरेंद्र सहवाग ने क्यों कहा ऐसा?

Published : Mar 28, 2022, 04:59 PM ISTUpdated : Mar 28, 2022, 05:07 PM IST
IPL 2022: "अभी तक तो ये 'यादवों' का आईपीएल चल रहा है", जानें- वीरेंद्र सहवाग ने क्यों कहा ऐसा?

सार

IPL 2022: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अपने चुटीले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। यादवों के प्रदर्शन पर उन्होंने अपने ही अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "अभी तक तो ये यादवों की आईपीएल रही है। उमेश और कुलदीप जैसे मेहनती लड़कों के लिए काफी खुश हूं।"

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) की शानदार शुरुआत हो चुकी है। अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में रोमांच चरम पर रहा है। अब तक खेले गए तीनों मैचों में एक बात कॉमन रही है। वो ये है कि मैच विजेता प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ियों का सरनेम 'यादव' रहा है। 

यहां जिन खिलाड़ियों का जिक्र हो रहा है उनके नाम हैं उमेश यादव (Umesh Yadav), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और ललित यादव (Lalit Yadav)। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बाद ऐसी सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है। कई मीम्स में कहा जा रहा है कि इस आईपीएल में यादवों की धूम रहने वाली है। 

 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2022 Update: आईपीएल की शुरुआत होते ही दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, अब आगे की राह होगी और कठिन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अपने चुटीले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। यादवों के प्रदर्शन पर उन्होंने अपने ही अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "अभी तक तो ये यादवों की आईपीएल रही है। उमेश और कुलदीप जैसे मेहनती लड़कों के लिए काफी खुश हूं।"

यादवों ने आईपीएल 2022 में अब तक ऐसे छोड़ी छाप: 

चेन्नई के खिलाफ उमेश यादव का धमाल 

इंडियन प्रीमियर लीग के उद्घाटन मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए तेज गेंदबाज उमेश यादव ने गजब का प्रदर्शन किया। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 4 ओवर गेंदबाजी कर मात्र 20 रन देकर 2 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया।

यह भी पढ़ें: IPL के हर सीजन में नए लुक में नजर आते है 'गब्बर', इस बार शिखर धवन ने अपनाया शाकाल वाला स्टाइल

कुलदीप यादव की दमदार वापसी 

पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म और फिटनेस की समस्या से जूझ रहे कुलदीप यादव ने आईपीएल की धमाकेदार शुरुआत की है। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए कुलदीव ने रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ यादगार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 18 रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए। उन्हें भी प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

ललित यादव ने दिलाई दिल्ली को असंभव दिख रही जीत 

दिल्ली कैपिटल्स के ही ललित यादव ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अहम मौके पर शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिला दी। ललित ने अहम मौके पर 38 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए। अपनी पारी में ललित ने 126.32 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4 चौके और 2 छक्के जमाए। 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022 RCB vs PBKS: आरसीबी-पंजाब किंग्स की ओर से रनों की सुनामी, मैच में बने 413 रन और लगे 27 छक्के

IPL 2022 MI vs DC: इस गलती के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना

IPL 2022 MI vs DC: टिम सैफर्ट ने पकड़ा कीरोन पोलार्ड का दनदनाता हुआ शॉट, एक पल के लिए थम गई सबकी सांसे

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Palash Muchhal ने स्मृति मंधाना संग शादी टूटने पर तोड़ी चुप्पी, मुश्किल वक्त में लिया यह फैसला!
IPL Flashback: 2022 सीजन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन थे?