IPL Mega Auction: ऑक्शन से पहले चेन्नई पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, फ्रेंचाइजी के साथ मिलकर बनाएंगे रणनीति

Published : Jan 28, 2022, 08:58 AM ISTUpdated : Jan 28, 2022, 09:14 AM IST
IPL Mega Auction: ऑक्शन से पहले चेन्नई पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, फ्रेंचाइजी के साथ मिलकर बनाएंगे रणनीति

सार

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) चेन्नई पहुंच चुके हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) चेन्नई पहुंच चुके हैं। धोनी यहां 12 और 13 फरवरी को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के मेगा ऑक्शन (Mega Auction) की तैयारी में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं। वे फ्रेंचाइजी के साथ मिलकर एक बार फिर से मजबूत टीम खड़ी करने की दिशा में चर्चा करेंगे। 

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया, "हां, वह चेन्नई पहुंच गए हैं। वह यहां नीलामी की चर्चा के लिए आएंगे। उनके नीलामी के लिए उपस्थित होने की संभावना है। वे जल्द ही फ्रेंचाइजी के अधिकारियों के साथ मिलकर रणनीति पर काम करेंगे।" धोनी की कप्तानी में सीएसके ने चार बार (2010, 2011, 2018 और 2021) आईपीएल का खिताब जीता है। 

सीएसके ने इन चार खिलाड़ियों पर जताया भरोसा 

चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑक्शन से पूर्व इस बार चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़ और इंग्लैंड के मोईन अली को शामिल किया है। आगामी ऑक्शन में चेन्नई टीम अपने कुछ पुराने साथियों के फिर से अपने दल में शामिल करने का प्रयास करेगी। इनमें साउथ अफ्रीका के फॉफ डु प्लेसिस और वेस्टइंडीड के ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर के नाम प्रमुख रूप से तय माने जा रहे हैं। 

धोनी से ज्यादा कीमत पर रिटेन किए गए जडेजा 

इस बार काफी सीएसके के द्वारा रिटेन किए खिलाड़ियों में अजीब चीज देखने को मिली। इस बार रवींद्र जडेजा को धोनी से ज्यादा कीमत पर रिटेन किया गया। जडेजा को जहां 16 करोड़ रुपए में रिटेने किया गया है तो वहीं धोनी को सिर्फ 12 करोड़ रुपए में ही बरकरार रखा गया है। वहीं मोईन अली की बात करें तो उन्हें 8 करोड़ रुपए में और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया है। 

यह भी पढ़ें: 

इस दिग्गज क्रिकेटर ने किया था गांगुली का करियर खराब, अब उसी ने धोनी को बताया 'सबसे तेज दिमाग वाला'

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए Team India की घोषणा, रवि बिश्वोई पहली बार टीम में, कुलदीप की वापसी

ICC ODI Rankings: भारत के खिलाफ दमदार प्रदर्शन से क्विंटन डिकॉक ने मजबूत की अपनी स्थिति, विराट-रोहित जस के तस

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Ind vs South Africa Match Result: आज का मैच कौन जीता? भारत बनाम साउथ अफ्रीका
T20 World Cup 2026 में ये 5 नाम तय करेंगे जीत-हार! पहले दो फैंस के फेवरेट