IPL Nilami 2022: आईपीएल नीलामी के बीच व्यवधान, नीलामी करवा रहे ह्यूज एडमीड्स के साथ हुआ ये हादसा

आईपीएल नीलामी 2022 से इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है। नीलामी की प्रक्रिया करवा रहे ह्यूज एडमीड्स बेहोशे होकर गिर गए। उन्हें तुरंद ही प्राथमिक उपचाह हेतु अस्पताल ले जाया गया। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 12, 2022 8:50 AM IST / Updated: Feb 12 2022, 03:01 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल नीलामी 2022 (IPL Nilami 2022) से इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है। नीलामी की प्रक्रिया करवा रहे ह्यूज एडमीड्स बेहोशे होकर गिर गए। ह्यूज के गिरते ही सभी फ्रेंचाइजी मालिक सीट से उठ खड़े हुए। ह्यूज को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। इस दुखद घटना के बाद नीलामी को बीच में ही रोक दिया गया है। फिलहाल उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक वे ठीक हैं और कोई घबराने वाली बात नहीं है। नीलामी 3:30 बजे फिर से शुरू की जाएगी।  

 

Latest Videos

 

कौन हैं ह्यूज एडमीड्स 

ह्यूज एडमीड्स ब्रिटेन के रहने वाले हैं। वे नीलामी के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। इस क्षेत्र में उन्हें 35 साल से भी अधिक का अनुभव है। वे अब तक दुनियाभर में लगभग 2,500 से ज्यादा भिन्न-भिन्न प्रकार की नीलामी करवा चुके हैं। ह्यूज विशेष तौर पर चैरिटी, फाइन आर्ट और स्पोर्ट्स से जुड़ी नीलामी करवाते हैं। 

यह भी पढ़ें: इस वजह से IPL ऑक्शन में शामिल नहीं होंगी Preity Zinta, बताई वजह तो एक यूजर ने पूछ लिया अटपटा सवाल

नीलामी में श्रेयस अय्यर की लगी लॉटरी 

 दिल्‍ली कैपिटल के पूर्व खि‍लाड़ी और भारत के सबसे भरोसेमंद प्‍लेयर कोलकाता नाइट राइडर्स के पास आ गए हैं। जिन्‍हें ऑक्‍शन में 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। केकेआर (KKR) के लिए श्रेयस (Shreyas Iyer)  को खरीदना इसलिए भी अहम था, क्‍योंकि उन्‍हें एक कप्‍तान की जरुरत थी। श्रेयस अय्यर के आने से शायद उनके इस स्‍पॉट की भरपाई हो गई है। 

इसी फेहरिस्‍त में उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया के टेस्‍ट कप्‍तान पैट कमिंस को 7 करोड़ रुपए में खरीदा जरूर है, लेकिन वो क्रिकेट इस छोटे प्रारूप में कप्‍तान नहीं बनाएंगे। 2021 के आईपीएल में दिनेश कार्तिक ने बीच में ही कप्‍तानी छोड़ दी थी, जिसकी वजह से इयोन मॉर्गन ने बाकी मैचों में कप्‍तानी को संभाला था। गौतम गंभीर के चले जाने के बाद से केकेआर इस स्‍पॉट के लिए बेहतर खिलाड़ी की की तलाश कर रही थी। 

यह भी पढ़ें: IPL Nilami 2022: नीलामी में शामिल होने वाले प्रत्येक खिलाड़ी की जानकारी, किस प्लेयर का है कितना बेस प्राइस

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) से पहले मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित हो रही है। नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की संख्या पहले 590 थी, लेकिन नीलामी शुरू होने से ठीक पहले इस सूची में 10 और खिलाड़ी जोड़ दिए गए हैं। इस तरह से अब कुल खिलाड़ियों की संख्या 600 हो गई है। 

धवन को पंजाब ने 8.25 करोड़ में खरीदा 

सभी 10 फ्रेंचाइजी 600 खिलाड़ियों (377 भारतीय, 223 विदेशी) के समूह से खिलाड़ियों को चुनने के लिए तैयार हैं। सबसे पहले शिखर धवन की बोली लगी। उन्हें 8.25 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। दूसरी नंबर रविचंद्रन अश्विन की बोली लगी। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ में खरीदा। 

यह भी पढ़ें: 

IPL Nilami 2022: कभी इस तरह कवर ड्राइव लगाता था IPL का 12 करोड़ी यह खिलाड़ी, अब जीता है बिंदास लग्जरी लाइफ

IPL Nilami 2022: KKR ने श्रेयर पर क्‍यों खर्च कर दिए 12.25 करोड़ रुपए, क्‍या यह तो नहीं सबसे बड़ी वजह

IPL Nilami 2022: UEFA से करीब 3.5 गुना ज्‍यादा अमीर है भारत की Indian Premier League

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts