एक टीम ने 200 ओवर में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी कर ठोक दिए 880 रन, 1 दोहरे शतक और 2 शतकों के साथ रच दिया इतिहास

हैदराबाद टीम के पास रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 1993-94 में आंध्र के खिलाफ 944/6 का स्कोर बनाया था। इस सूची में दूसरे नंबर पर तमिलनाडु का नाम है, जिसने 1988-89 में गोवा के खिलाफ 912 रन बनाए थे। वहीं तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश टीम है जिसने 1945-46 के रणजी ट्रॉफी सीजन में भी कर्नाटक के खिलाफ 912 रन बनाए थे।  

Asianet News Hindi | Published : Mar 15, 2022 5:50 AM IST / Updated: Mar 15 2022, 11:22 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के इतिहास में झारखंड-नागालैंड (Jharkhand vs Nagaland) का मैच कई कारणों से विशेष बन गया। झारखंड रणजी क्रिकेट टीम (Jharkhand Ranji Cricket Team) ने ईडन गार्डन्स में नागालैंड (Nagaland) के खिलाफ खेले गए मैच में एक ही पारी में 880 रन ठोक दिए। ये रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। 

झारखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। झारखंड के बल्लेबाजों ने अपनी पहली पारी में कुल 880 रन बनाए। इस स्कोर में एक बल्लेबाज का दोहरा शतक और दो अन्य ने शतक जमाकर रनों का पहाड़ खड़ा किया। 

यह भी पढ़ें: Records: भारतीय सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ 40 साल से अजेय है टीम इंडिया, घर में लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीत

कुमार कुशाग्र का दोहरा शतक 

झारखंड के बल्लेबाज 203.4 ओवर तक क्रीज पर थे और तीसरे दिन 880 रन पर ऑल आउट हो गए। 17 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र झारखंड टीम के लिए स्टार रहे। उन्होंने 266 रनों की विशाल पारी खेली थी। उन्होंने 269 गेंदों का सामना करते हुए पारी में 37 चौके और दो छक्के जमाए। 

विराट सिंह और शाहबाज नदीम ने ठोकी सेंचुरी 

इस पारी में अनुकुल रॉय ने तेज अर्धशतक भी जमाया लगाया। वहीं शाहबाज नदीम ने 304 गेंदों में 22 चौके और दो छक्कों की मदद से 177 रन बनाए। इसके अलावा विराट सिंह ने 155 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 107 रन बनाए। राहुल शुक्ला ने 149 गेंदों में 85 रनों की नाबाद पारी खेली।  

हैदराबाद के नाम दर्ज है रणजी ट्रॉफी का सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड  

हैदराबाद टीम के पास रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 1993-94 में आंध्र के खिलाफ 944/6 का स्कोर बनाया था। इस सूची में दूसरे नंबर पर तमिलनाडु का नाम है, जिसने 1988-89 में गोवा के खिलाफ 912 रन बनाए थे। वहीं तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश टीम है जिसने 1945-46 के रणजी ट्रॉफी सीजन में भी कर्नाटक के खिलाफ 912 रन बनाए थे।  

यह भी पढ़ें: 

भारत के इस स्टार बल्लेबाज को आईसीसी ने चुना 'प्लेयर ऑफ द मंथ'

आर. अश्विन ने रचा इतिहास, टेस्ट में दुनिया के 8वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, स्पिनर्स में चौथे

विराट कोहली ने की जसप्रीत बुमराह की नकल, खिलखिताते नजर आए साथी खिलाड़ी, आप भी देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Read more Articles on
Share this article
click me!