MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Records: भारतीय सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ 40 साल से अजेय है टीम इंडिया, घर में लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीत

Records: भारतीय सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ 40 साल से अजेय है टीम इंडिया, घर में लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीत

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने श्रीलंका (Sri Lanka) को टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में 238 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। भारत ने श्रीलंका का जीत के लिए 447 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 208 रन ही बना पाई। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 252 रन बनाए थे। इसके जबाव में श्रीलंका पहली पारी में 109 रन ही बना पाई थी। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 303 रनों पर घोषित की। जिसके जवाब में श्रीलंका दूसरी पारी में 208 रन ही बना सकी। भारत ने इससे पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज में श्रीलंका को 3-0 से हराया था। मैच के दूसरे दिन क्या कुछ रहा खास, कौनसे बने रिकॉर्ड और किन खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप, देखिए एक क्लिक में.... 

6 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 14 2022, 10:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113

श्रीलंका के खिलाफ भारत में 40 साल से अजेय है टीम इंडिया 

भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच अब तक 46 टेस्ट मैच खेले गए गए हैं। इनमें से भारतीय टीम ने 22 में जीत दर्ज की है। 7 मैच श्रीलंका के पक्ष में रहे हैं और 17 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए। भारत में दोनों टीमों के बीच 22 मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने इनमें से 13 में जीत दर्ज की है जबकि 9 मैच ड्रॉ रहे। श्रीलंका टीम अब तक एक बार भी भारत में टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है। श्रीलंका टीम ने साल 1982 में पहली बार भारत का दौरा किया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
213

भारत और श्रीलंका के बीच पहली बार डे-नाइट टेस्ट मैच खेला गया। इससे पहले दोनों टीमों ने 3-3 डे-नाइट टेस्ट मैच खेले थे और दोनों ने ही दो-दो में जीत दर्ज की थी और 1-1 मैच में दोनों को हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने अपना पिछला पिंक बॉल टेस्ट मैच साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, तब भारत ने पारी और 46 रनों से जीत दर्ज की थी। 

313

भारत की घर में लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीत 

भारतीय क्रिकेट टीम की ये घर में लगातार ये 15वीं टेस्ट सीरीज जीत है। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है आज तक कोई भी टीम अपने घर में लगातार इतनी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। भारत ने पिछली बार इंग्लैंड के खिलाफ साल 2012 में टेस्ट सीरीज गंवाई थी। तब टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। तब से लेकर अब तक टीम इंडिया घर में अजेय है। 

413

श्रीलंका के खिलाफ तीसरी बार क्लीन स्वीप 

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में तीसरी बार क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले भारत ने 1993/94 और 2017 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। 

513

कप्तान करुणारत्ने का शानदार शतक 

श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने मुश्किल परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जमाया। ये उनके टेस्ट करियर का 14वां शतक रहा। उन्होंने 163 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। भारत के खिलाफ भारत में ये उनका पहला शतक रहा। करुणारत्ने का टेस्ट करियर काफी शानदार रहा है उन्होंने लगभग 40 की औसत से 5,600 प्लस रन बनाए हैं। जिसमें उनके नाम एक दोहरा शतक, 14 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं। 

613

अश्विन बने 8वें सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज 

आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपना 440वां टेस्ट विकेट हासिल किया। श्रीलंकाई बल्लेबाज धनंजय डी सिल्वा को उन्होंने अपना 440वां शिकार बनाया। इसके साथ ही भारत के ये अनुभवी स्पिनर अब रेड-बॉल क्रिकेट के इतिहास में 8वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है। स्टेन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 439 विकेट दर्ज हैं। 

713

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप टेन गेंदबाज 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप टेन गेंदबाजों में से सात संन्यास ले चुके हैं। केवल तीन गेंदबाज हैं जो वर्तमान में खेल रहे हैं। इन गेंदबाजों में इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रोड, भारत के रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। 

विकेट - गेंदबाज (देश) 

800 - मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)
708 - शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)
640 - जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) 
619 - अनिल कुंबले (भारत) 
563 - ग्लेन मैक्ग्राथ (ऑस्ट्रेलिया) 
537 - स्टुअर्ट ब्रोड (इंग्लैंड) 
519 - कर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज) 
440 - रविचंद्रन अश्विन (भारत) 
439 - डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका) 
434 - कपिल देव (भारत) 

813

पहले दिन गिरे रिकॉर्ड 16 विकेट 

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच के पहले दिन कुल 16 विकेट (10 भारत, 6 श्रीलंका) गिरे। ये डे-नाइट टेस्ट मैच के एक दिन में गिरे सर्वाधिक विकेटों का आंकड़ा है। इससे पूर्व किसी डे-नाइट टेस्ट मैच में एक दिन में अधिकतम 13 विकेट ही गिर चुके हैं। 

डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन गिरने वाले सर्वाधिक विकेट

16 भारत बनाम श्रीलंका बेंगलुरु 2022 
13 श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे पोर्ट एलिजाबेथ 2017 
13 न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड ऑकलैंड 2018 
13 भारत बनाम बांग्लादेश कोलकाता 2019 
13 भारत बनाम इंग्लैंड अहमदाबाद 2021 

913

बुमराह ने भारत में पहली बार एक पारी में लिए 5 विकेट 

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लेने के साथ ही इतिहास रच दिया। निरोशन डिकवेला उनका पांचवां शिकार बने। टेस्ट मैचों में उन्होंने आठवीं बार एक पारी में पांच विकेट लिए हैं। टेस्ट क्रिकेट में बुमराह ने भारत ने पहली बार एक पारी में 5 विकेट लिए हैं। बुमराह ने पहले दिन 3 विकेट लिए थे, जबकि दो विकेट दूसरे दिन के शुरुआती ओवरों में ही ले लिए। 

1013

श्रेयस अय्यर ने दोनों पारियों में जमाए अर्धशतक 

पहली पारी में शानदार 92 रनों की पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी को जारी रखा। दूसरी पारी में उन्होंने 67 रनों की शानदार पारी खेली। वे दोनों पारियों में भारत की ओर से टॉप स्कोरर रहे। पहली पारी में उन्होंने मुश्किल वक्त में अहम पारी खेली थी और दूसरी पारी में उनकी इनिंग का काफी महत्वपूर्ण रही। 

1113

ऋषभ पंत का तूफानी अर्धशतक 

विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने तूफानी अर्धशतक जमाया है। ये उनके टेस्ट करियर का 9वां अर्धशतक रहा। अर्धशतक तक पहुंचने के लिए उन्होंने 28 गेंदें खेलीं। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जमाए। टेस्ट क्रिकेट में ये भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक है। टेस्ट क्रिकेट में वे अब तक 4 शतक भी जमा चुके हैं। 

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड 

गेंद - बल्लेबाज - बनाम - स्थान - साल 

28 ऋषभ पंत बनाम श्रीलंका बेंगलुरु 2022
30 कपिल देव बनाम पाक कराची 1982
31 शार्दुल ठाकुर बनाम इंग्लैंड ओवल 2021
32 वीरेंद्र सहवाग बनाम इंग्लैंड चेन्नई 2008 

1213

सीरीज में फ्लॉप रहे विराट कोहली 

खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली इस सीरीज में भी खास असर नहीं छोड़ पाए। दूसरी पारी में वे केवल 13 रन बनाकर आउट हो गए। पहली पारी में वे 23 रन बना सके थे। इस सीरीज की बात करें तो विराट 3 पारियों में 27 की औसत से कुल 81 रन बना सके। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला। विराट को शतक जमाए हुए दो साल का वक्त हो चुका है। पिछली 73 पारियों से उन्होंने शतक नहीं जमाया है।

1313

टेस्ट में 50 से नीचे आया विराट का बल्लेबाजी औसत 

लगातार खराब फॉर्म के बाद विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी औसत 50 से नीचे आ गया है। 2017 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। वर्तमान क्रिकेट में विराट ही ऐसे इकलौते बल्लेबाज थे जिनका औसत क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 50 से ऊपर था। टेस्ट में अब उनका औसत 49.96 का हो गया है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
रोहित शर्मा
 
2nd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(127.1 ov)425/9
AUSAUS
(54.0 ov) 99 & 156/4
Day 4
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Thu, 22 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sat, 24 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Tue, 27 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
ICC U19 Women's T20 World Cup: लगातार तीसरी बार इतिहास रचने आ रहीं भारत की बेटियां! जानें पहला मैच कब
Recommended image2
IND vs NZ T20 Series: सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मौका क्यों नहीं? अय्यर ने बताई सबसे बड़ी वजह
Recommended image3
Ind vs NZ T20 Live Streaming: मुफ्त में कब-कहां-कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला
Recommended image4
IPL 2027 Auction: गुजरात टाइटंस इन 2 धाकड़ हिटर्स को करेगी रिलीज? मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा फैसला
Recommended image5
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में क्यों नहीं मिल रहा मौका? पूर्व क्रिकेटर ने बताई कड़वी सच्चाई
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved