अंडर 19 वर्ल्ड चैंपियन राजवर्धन हैंगरगेकर पर गिर सकती है गाज, झूठ बोलकर किया BCCI और देश को गुमराह

Published : Feb 19, 2022, 02:12 PM ISTUpdated : Feb 19, 2022, 02:14 PM IST
अंडर 19 वर्ल्ड चैंपियन राजवर्धन हैंगरगेकर पर गिर सकती है गाज, झूठ बोलकर किया BCCI और देश को गुमराह

सार

महाराष्ट्र राज्य खेल आयुक्त ओमप्रकाश बकोरिया (Omprakash Bakoria) ने बीसीसीआई (BCCI) को पत्र लिखकर भारतीय अंडर-19 विश्व कप 2022 (Under 19 World Cup 2022) की विजेता टीम के सदस्य राजवर्धन हैंगरगेकर (Rajvardhan Hangargekar) के खिलाफ उम्र धोखाधड़ी के मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

स्पोर्ट्स डेस्क: महाराष्ट्र राज्य खेल आयुक्त ओमप्रकाश बकोरिया (Omprakash Bakoria) ने बीसीसीआई (BCCI) को पत्र लिखकर भारतीय अंडर-19 विश्व कप 2022 (Under 19 World Cup 2022) की विजेता टीम के सदस्य राजवर्धन हैंगरगेकर (Rajvardhan Hangargekar) के खिलाफ उम्र धोखाधड़ी के मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

ताजा जानकारी के मुताबिक हाल ही में लिखे एक पत्र में, बकोरिया ने बीसीसीआई सचिव जय शाह को लिखा था कि तेज गेंदबाज ने अपनी जन्म तिथि 10 जनवरी 2001 से बदलकर 10 नवंबर, 2002 कर दी थी। इस तरह हाल ही में समाप्त हुए अंडर -19 विश्व में भाग लेने के दौरान उनकी उम्र अधिक थी।  

यह भी पढ़ें: T20 में यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाला दूसरा देश बना भारत, वर्ल्ड चैंपियन AUS समेत कई बड़ी टीमें हमसे पीछे

बकोरिया ने लिखा, "राजवर्धन हैंगरगेकर का आचरण खेल की अखंडता और नैतिकता के खिलाफ है। यह निष्पक्ष खेल से वंचित करता है और राष्ट्र की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए, आपसे कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया जाता है।" पत्र में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रियाज बागबान को भी चिह्नित किया गया है। 

राजवर्धन पर ये गंभीर आरोप 

बकोरिया ने आगे लिखा, "जांच के बाद यह पता चलता है कि राजवर्धन हैंगरगेकर ने अपने अकादमिक करियर की शुरुआत टेरना पब्लिक स्कूल, उस्मानाबाद से की है। यह महाराष्ट्र सरकार द्वारा निर्धारित स्कूल कोड द्वारा शासित है। तेरना पब्लिक स्कूल (प्राथमिक संभाग) उस्मानाबाद में पहली कक्षा में राजवर्धन हैंगरगेकर के प्रवेश के समय, जन्म तिथि 10/01/2001 के रूप में अंकित है। स्कूल रिकॉर्ड बताता है कि राजवर्धन हैंगगेकर की जन्म तिथि सातवीं तक 10/01/2001 थी लेकिन बाद में उसे बदला गया।" 

बकोरिया ने आगे कहा, "टेरना पब्लिक स्कूल, उस्मानाबाद द्वारा बनाए गए सामान्य रजिस्टर के अनुसार, उनकी जन्म तिथि 10/01/2001 है। ऐसा लगता है कि उसकी जन्मतिथि में हेड मास्टर द्वारा अनधिकृत सुधार किए गए थे। 8वीं कक्षा के लिए नए प्रवेश के समय जन्मतिथि में बदलाव कर उसे 10/11/2002 के रूप में दर्ज किया गया।" 

यह भी पढ़ें: IND vs WI: तीसरे टी 20 को लेकर बड़ा अपडेट, विराट नहीं खेलेंगे अगला मैच, ये बड़ी वजह आ रही सामने

प्रधानाध्यापक के नियम विरुद्ध किया ये काम

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने कहा, "यदि प्रधानाध्यापक को जन्म तिथि में किसी प्रकार का सुधार करने की आवश्यकता होती है, तो उसे संबंधित जिले के शिक्षा अधिकारी की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक है। राजवर्धन हैंगरगेकर की जन्म तिथि में परिवर्तन करने के लिए ऐसी कोई अनुमति नहीं ली गई है। इसलिए यह सीधा-सीधा सरकारी रिकॉर्ड में धोखाधड़ी और जालसाजी की राशि है।"

अब अगर राजवर्धन पर कार्रवाई होती है तो अंतरराष्ट्रीय करियर के साथ ही उनका आईपीएल करियर भी खतरे में पड़ सकता है। पिछले हफ्ते, हैंगरगेकर को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

यह भी पढ़ें: 

IND vs WI: इन खिलाड़ियों की लापरवाही पर भड़के कप्तान रोहित शर्मा, कह दी ये अहम बात

बड़ी खबर: भारत ने 40 साल बाद IOC सत्र की मेजबानी के लिए बोली जीती, नीता अंबानी की रही अहम भूमिका

IND vs WI 2nd T20: हाई वोल्टेज मुकाबले की वो आखिरी 6 गेंदें, प्लेयर्स से लेकर फैंस की रुक गई थी धड़कन

PREV

Recommended Stories

सीरीज खत्म होते ही विराट कोहली भक्ति में हुए लीन, विशाखापट्टनम के प्रसिद्ध मंदिर में किए दर्शन
WTC 2025-27 Points Table: ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल कैसा है? जानें भारत की स्थिती