हर सिक्सर के 500 रुपए चाहिए..जानें 41वें बर्थडे पर महेन्द्र सिंह धोनी की जिंदगी की 41 रोचक बातें

टीम इंडिया के कैप्टन रहे महेंद्र सिंह धोनी 41 साल के हो गए हैं। 7 जुलाई, 1981 को रांची में जन्में धोनी आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में T20 विश्व कप, 2011 में विश्व कप और 2013 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 6, 2022 2:09 PM IST

MS Dhoni Birthday: टीम इंडिया में कैप्टन कूल के नाम से मशहूर रहे महेंद्र सिंह धोनी 41 साल के हो गए हैं। 7 जुलाई, 1981 को रांची में पैदा हुए धोनी भले ही अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी में जरा भी कमी नहीं आई है। रांची जैसे छोटे शहर से आने वाले धोनी ने बेहद कम समय में देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी गहरी छाप छोड़ी है। धोनी की कूलनेस और सादगी लोगों का दिल जीत लेती है। धोनी के 41वें जन्मदिन पर हम बता रहे हैं, उनसे जुड़ी 41 रोचक बातें। 

1. माही के भारतीय क्रिकेट में आने के बाद उनहे कप्तान बनाने की सिफारिश क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने की थी।
2. धोनी को अपने पालतू जानवरों से बहुत लगाव है। उन्हें अक्सर उनके फार्महाउस पर उनके साथ समय बिताते हुए देखा गया है।
3. धोनी को चिकन और हॉट चॉकलेट खाना पसंद है।
4. धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक रखते हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्राप्त करने वाले दूसरे स्थान पर हैं। उनसे पहले, कपिल देव को समान रैंक से सम्मानित किया गया था।
5. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में टेस्ट फॉर्मेट में टीम का नेतृत्व करने वाले पहले विकेटकीपर थे। उन्हें 2008 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच के दौरान कप्तानी सौंपी गई थी।
6. एमएस धोनी अपना पहला घरेलू और विदेशी टेस्ट मैच जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं। एक कप्तान के रूप में, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला घरेलू टेस्ट और न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में पहला विदेशी मैच जीता।
7. एमएस धोनी डब्ल्यूडब्ल्यूई के प्रशंसक हैं और उनके पसंदीदा पहलवान ब्रेट 'द हिटमैन' हार्ट और हॉक होगन हैं।
8. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा धोनी को बैडमिंटन का भी बहुत शौक है। वे अपनी स्कूल की टीम के गोलकीपर थे।
9. अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के शुरुआती वर्षों के दौरान उनके लंबे बाल जॉन अब्राहम से प्रेरित थे।
10. न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में अपनी जीत के साथ धोनी 33 साल के अंतराल के बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट मैच जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बने।
11. धोनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक शानदार रिकॉर्ड है और उन्हें माही के नाम से भी जाना जाता है।
12. धोनी आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में, भारत ने 2007 में T20 विश्व कप, 2011 में विश्व कप और 2013 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती।
13. धोनी को जन्मदिन पर पेड़ लगाते हुए देखा गया है। इस तरह हम कह सकते हैं कि वे पर्यावरण के लिए भी उतना ही सोचते हैं जितना वे क्रिकेट मैच को जिताने के बारे में सोचते थे।
14. परिवार और टीम के सदस्यों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेशन करना उन्हें पसंद है। 2018 में इंग्लैंड दौरे के समय भारतीय टीम अपनी दूसरी मैच हार गई थी, वावजूद उन्होंने अपनी पत्नी और टीम के अन्य सदस्यों के साथ अपना जन्मदिन मनाया था।
15. अपने दोस्तों को नहीं भूलते धोनी... वैसे तो धोनी अपनी दोस्ती निभाने के लिए जाने जाते हैं। एक ताजा उदाहारण हाल ही का है, जब उन्होंने अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होकर सबको चौंका दिया। 
16. धोनी को मोटर रेसिंग का भी शौक है। उन्होंने मोटर रेसिंग में माही रेसिंग टीम के नाम से एक टीम भी खरीदी हुई है।
17. भारत में सबसे ज्यादा करदाताओं में उनका नाम शामिल है। वे हर साल 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का टैक्स भरते हैं। इसके साथ ही वे झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर्स में से एक हैं।
18. धोनी अपने हेयर स्टाइल को लेकर काफी चर्चा में रहे। शुरुआत में लंबे बाल हो या कुछ दिनों बाद बाल कटवा कर छोटे बाल रखना। उनके बाल रखने के स्टाइल की भी काफी चर्चाएं होती रहीं।
19. 2015 में आगरा स्थित भारतीय सेना के पैरा रेजिमेंट से पैरा जंप लगाने वाले पहले स्पोर्ट्स पर्सन बने। उन्होंने पैरा ट्रूपर ट्रेनिंग स्कूल से ट्रेनिंग लेने के बाद करीब 15,000 फीट की ऊंचाई से पांच छलांगें लगाई, जिनमें एक छलांग रात में लगाई गई थी।
20. एमएस धोनी दुनिया भर में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर रहे हैं। टेस्ट से संन्यास लेने से पहले उनकी औसत आमदनी 150 से 190 करोड़ रुपये सालाना थी, जिसमें अभी भी बहुत ज़्यादा की कमी नहीं आई है।
21.  एमएस धोनी को बतौर क्रिकेटर पहली नौकरी भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर की मिली। उन्होंने एयर इंडिया में भी नौकरी की। इसके अलावे वे एन श्रीनिवासन की कंपनी इंडिया सीमेंट्स में अफसर भी बने।
22. महेंद्र सिंह धोनी का नाम कई हाई प्रोफाइल एक्टर्स के साथ जुड़ा। लेकिन उन्होंने 4 जुलाई, 2010 को देहरादून की साक्षी रावत से शादी की। धोनी और साक्षी की एक बेटी है, जिसका नाम जीवा है।
23. धोनी खेती के भी शौकीन है। रांची में धोनी का 46 एकड़ में फैला एक फार्महाउस है। जहां वे खेती और मुर्गा पालन करते हैं। फिलहाल धोनी कड़कनाथ मुर्गे का बिजनेस कर रहे हैं।
24. धोनी को रांची के देउड़ी मंदिर से खास लगाव है। माही जब भी अपने घर रांची आते हैं तो देउड़ी मंदिर में पूजा करने जरूर जाते हैं। उन्हें अक्सर परिवार के साथ देउड़ी मंदिर में पूजा करते देखा जाता है।
25. सड़क पर बैठे वैद्य से अपने घुटने का इलाज कराकर भी चर्चा में आए धोनी। ये दिखाता है कि धोनी जमीन से जुड़े स्टार हैं, जो अपना इलाज विदेशों के अस्पताल में न कराकर सड़क पर बैठे वैद्य से महत 40 रुपए में करवा रहे हैं।
26. धोनी को बेस्ट फिनिशर कहा जाता है। मैच को कैसे फिनिश किया जाता है, ये धोनी से बेहतर भला कौन जानता है। धोनी ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 90 टेस्ट, 349 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं। वो फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
27. धोनी के पिता जी का नाम पान सिंह, मां का नाम देवकी, भाई का नाम नरेन्द्र और बहन का नाम जयंति है। धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा हैं।
28. क्रिकेट में जिस तरह धोनी ने झंड़े गाड़े, उसी तरह उनको देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित भी किया गया। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और 2001 में पद्म श्री मिला। 2006 में ICC वनडे प्लेयर ऑफफ द इयर अवार्ड भी धोनी को मिल चुका है।
29.  क्रिकेट में धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट का हर कोई दीवाना है, लेकिन यह शॉट्स उन्होंने किससे सीखा, उनके गुरू कौन थे। धोनी ने इंटरव्यू में बताया था- हेलीकॉप्टर शॉट के पीछे उनके मित्र संतोष लाल का हाथ है। 2013 में एक गंभीर बीमारी की वजह से संतोष का निधन हो गया।
30. मैच जिताने के बाद धोनी को सबसे पहले स्टंप को लेकर भागते देखा गया है। यह उनका एक शौक है। उनके पास अच्छा खासा स्टंप्स कलेक्शन है। 
31. महेन्द्र सिंह धोनी स्कूल में फुटबॉल खिलाड़ी थे। उन्हें गोलकीपर की जिम्मेदारी मिली थी। हालांकि धीरे-धीरे धोनी का रुझान क्रिकेट की तरफ बढ़ गया। स्कूलिंग टाइम में वे गोलकीपर नहीं थे, बल्कि उन्हें बैटिंग करना अच्छा लगता था। 
32. 2001 से 2003 तक, दो साल तक धोनी ने खड़गपुर स्टेशन पर टिकट कलेक्टर की नौकरी की। इस दौरान धोनी ने क्रिकेट खेलना नहीं छोड़ा, नतीजा- 2003-2004 में परफॉर्मेंस को देखते हुए उनका चयन इंडिया-ए टीम में हो गया था। 
33. हर छक्के के लिए धोनी मांगते थे 500 रुपए। जी हां, शुरुआती समय में शीश महल टूर्नामेंट के लिए धोनी ने सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड की तरफ से खेला था। उस समय धोनी के कोच देवल सहाय थे। धोनी ने कोच के सामने शर्त रखी थी कि उन्हें हर सिक्सर पर 500 रुपए चाहिए। उन्हे ये रुपए मिलते भी थे।
34.2011 में धोनी को इंडियन सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई। यह उनका बचपन का सपना था। कई बार धोनी ने पब्लिकली कहा है कि अगर वो क्रिकेटर ना होते तो उनकी दूसरी च्वाइस सेना थी। 
35. 2015 में धोनी ने पैरा जंप लगाकर पहले स्पोर्ट्स पर्सन का खिताब अपने नाम किया था। आगरा में उन्होंने ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद उन्होंने 5 छलांग 15 हजार की ऊंचाई से लगाई थी।
36. माही बाइक्स के शौकीन हैं। चर्चा है कि उनके गैराज में हार्ले डेविडसन, डुकाटी जैसी कुल 23 बाइक्स मौजूद हैं। कॉन्फेडरेट एक्स132 हेलकैट बाइक भी उनके पास है। धोनी को कारो का भी शौक है। हमर एच2, ऑडी क्यू7 की सवारी करते अक्सर उन्हें देखा जा चुका है।
37. धोनी बिहार रणजी खेल चुके हैं। इस वजह से जब उनका सिलेक्शन इंडिया टीम में हुआ तो खिलाड़ी उन्हें बिहारी से संबोधित करते थे।
38. वन डे करियर में महेन्द्र सिंह धोनी ने पहली सेंचुरी कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में लगाई थी। 
39. महेन्द्र सिंह धोनी सबसे अमीर क्रिकेटर भी बन चुके हैं। फोर्ब्स मैगजीन ने 2012 में दुनिया के 100 अमीर एथलीट में धोनी को 31वें पायदान पर रखा था। बता दें, इस लिस्ट में सचिन तेंडुलकर 78वें नंबर पर थे। 
40. एक इंटरव्यू के दौरान धोनी ने अपना फेवरेट गाना बताया था। उन्होंने कहा था- उन्हें किशोर कुमार के गाने बहुत पसंद हैं। वे अक्सर ‘पल दो पल का शायर हूं’ गुनगुनाते हैं।
41. 2007 में T20 वर्ल्ड कप, 2011 में वर्ल्ड कप और 2013 में ICC चैंपियन ट्रॉफी, ये तीन बड़े खिताब महेंद्र सिंह धोनी जीत चुके हैं।  

Latest Videos

ये भी देखें : 

धोनी से गांव की इन 2 लड़कियों ने की फोटो की गुजारिश, 6 Photo में देखें माही का देसी अंदाज

MS Dhoni Birthday: जीवा- धोनी की 10 सबसे प्यारी फोटो, जिन्होंने सोशल मीडिया पर किया सबसे ज्यादा पसंद

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ