IND vs NZ T20: विराट कोहली की गैरमौजूदगी में 'खतरे' में है उनका रिकॉर्ड

Published : Nov 19, 2021, 03:49 PM ISTUpdated : Nov 19, 2021, 05:18 PM IST
IND vs NZ T20: विराट कोहली की गैरमौजूदगी में 'खतरे' में है उनका रिकॉर्ड

सार

कीवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं। वे 11 रन बनाते ही इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। 

स्पोर्ट्स डेस्क: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) को आराम दिया गया था। लेकिन अब उनकी गैरमौजूदगी में उनका एक रिकॉर्ड खतरे में पड़ गया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के विराट कोहली के ही नाम दर्ज है। लेकिन रांची में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में उनका यह रिकॉर्ड कीवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) तोड़ सकते हैं। हालांकि इस रेस में भारत के टी20 टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी हैं लेकिन वे इन दोनों से थोड़ा पीछे हैं। 

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने की होड़: 

विराट कोहली और मार्टिन गुप्टिल के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने की होड़ मची है। विराट कोहली अब तक 95 मैचों की 87 पारियों में 52.04 की औसत से 3227 रन बना चुके हैं। वहीं बात मार्टिन गुप्टिल की करें तो उन्होंने 110 मैचों में 32.49 की औसत से 3217 रन बनाए हैं। गुप्टिल विराट से केवल 11 रन पीछे हैं। वहीं अर्धशतकों के मामले में विराट कोहली गुप्टिल से काफी आगे हैं। विराट ने जहां टी20 में 29 अर्धशतक जमाए हैं तो वहीं गुप्टिल केवल 19 बार 50 प्लस रन बना सके। हालांकि गुप्टिल के नाम टी20 में 2 शतक दर्ज हैं, वहीं कोहली को अभी तक पहले शतक की इंतजार है। 

पहले टी20 में जमकर चला था गुप्टिल का बल्ला: 

भारत के खिलाफ जयपुर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में मार्टिन गुप्टिल का बल्ला जोर-शोर से चला था। गुप्टिल ने मात्र 42 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के जमाए थे। वे वर्ल्ड कप से ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) के फाइनल में उन्होंने काफी धीमी पारी खेली थी। जिसका खामियाजा उनकी टीम को हार के रूप में चुकाना पड़ा था। 

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज: 

रनबल्लेबाजदेश
3227विराट कोहलीभारत
3217मार्टिन गुप्टिलन्यूजीलैंड
3086रोहित शर्माभारत
2608एरोन फिंचऑस्ट्रेलिया
2570पॉल स्टर्लिंगआयरलैंड 

 

यह भी पढ़ें: 

AB de Villiers Retirement: मिस्टर 360 का क्रिकेट को अलविदा, RCB के लिए नहीं खेलेगा विराट का जिगरी यार

Tim Paine को छोड़नी पड़ी ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम की कप्तानी, Sex Scandal में नाम आने के बाद दिया इस्तीफा

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Weekly Round Up 2025: विराट के दो शतक से लेकर वैभव सूर्यवंशी का T20 में धमाका
विराट कोहली-रोहित शर्मा का अगला मैच कब और कहां? देखें पूरा ODI शेड्यूल