कैप्टन कूल को भी आता है गुस्सा, पहले नहीं देखा होगा धोनी का ये अंदाज

Published : Sep 20, 2021, 03:42 PM ISTUpdated : Sep 20, 2021, 05:11 PM IST
कैप्टन कूल को भी आता है गुस्सा, पहले नहीं देखा होगा धोनी का ये अंदाज

सार

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेन्द्र सिंह धोनी इस मैच में गुस्से में भी दिखाई दिए। फोटो-  iplt20.com

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL के दूसरे फेज के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हरा दिया। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस मैच में गुस्से में भी दिखाई दिए। दरअसल, रविवार को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ IPL मैच में एक समय ऐसा भी आया, धोनी को लोगों ने गुस्सा होते देखा। माही के गुस्से की वजह ड्वेन ब्रावो थे। दरअसल मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सौरभ तिवारी (Saurabh Tiwary) का कैच ब्रावो ने छोड़ दिया। जिसके बाद धोनी ने दोनों हाथ फैलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

 

दरअसल, मुंबई के बल्लेबाज सौरभ तिवारी का कैच जिस दौरान ड्वेन ब्रावो से छूटा तो धोनी ने दोनों हाथ फैलाकर उनसे इशारे में पूछा यह क्या कर दिया। इस दौरान माही गुस्से में भी थे। अपने कप्तान को नाराज देख ब्रावो उनसे नजरें नहीं मिला सके और वह इधर-उधर देख रहे थे।

इसे भी पढ़ें- भारत के इन खिलाड़ियों ने लगाई है IPL में हैट्रिक, रोहित शर्मा ने तो मुंबई के खिलाफ ही किया था कारनामा

दरअसल, मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान 18वें ओवर की चौथी गेंद पर मुंबई के बल्लेबाज सौरव तिवारी ने स्कूप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद धोनी के पास कैच के लिए चली गई।  चेन्नई की तरफ से तब दीपक चाहर गेंदबाजी कर रहे थे और मुंबई ने 6 विकेट खोकर 115 रन बना लिए थे। इस दौरान दीपक चाहर की गेंद पर सौरव तिवारी का कैच ड्वेन ब्रावो ने छोड़ दिया जिसके बाद धोनी गुस्से में आ गए।

इसे भी पढ़ें-  मैच के दौरान इस लुक में नजर आईं धोनी और रैना की वाइफ, जानें चाहर ने क्यों बजाई सीटी

 

PREV

Recommended Stories

Ind vs WI 2nd T20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज कौन जीता कल का मुकाबला?
IND vs WI 2nd T20: भारत के 249 रन भी पड़े कम! शाई होप के शतक ने रांची में पलट दी पूरी बाजी