मोहम्मद कैफ ने विराट कोहली को दी नसीहत, कहा- प्रयोग थोड़ा कम करें, चयनकर्ताओं पर भी उठाए सवाल

Published : May 17, 2020, 06:44 AM IST
मोहम्मद कैफ ने विराट कोहली को दी नसीहत, कहा- प्रयोग थोड़ा कम करें, चयनकर्ताओं पर भी उठाए सवाल

सार

पिछले कुछ दिनों में कई खिलाड़ियों ने भारतीय चयनकर्ताओं पर सवाल खड़े किए हैं। इसमें मुख्य रूप से लेग स्पिनर अमित मिश्रा, पूर्व ऑलराउडर इरफान पठान और सुरेश रैना का नाम शामिल है। अब इस कड़ी में मोहम्मद कैफ का भी नाम जुड़ गया है।

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत समेत दुनिया के कई देशों में इस वक्त लॉकडाउन है। लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट दिग्गज इन दिनों अपने फैन्स से जुड़ने के लिए मैदान छोड़ सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय हो गए है। इसी कड़ी में साल 2002 में नेटवेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने वाले मोहम्मद कैफ ने रविवार को सोशल मीडिया एप हेलो पर लाइव चैट की। इस दौरान उन्होंने टीम के चयनकर्ताओं पर जम कर निशाना साधा। 

चयनकर्ताओं पर कैफ ने उठाये सवाल
बतादें कि पिछले कुछ दिनों में कई खिलाड़ियों ने भारतीय चयनकर्ताओं पर सवाल खड़े किए हैं। इसमें मुख्य रूप से लेग स्पिनर अमित मिश्रा, पूर्व ऑलराउडर इरफान पठान और सुरेश रैना का नाम शामिल है। अब इस कड़ी में मोहम्मद कैफ का भी नाम जुड़ गया है। कैफ ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि चयनकर्ताओं ने इन खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने के बाद दोबारा उनसे बात तक नहीं की और उन्हें इतना तक नहीं बताया गया कि आखिर उन्हें किसी वजह से टीम से बाहर रखा जा रहा है। कैफ ने लाइव चैट में कहा कि टीम चयन करते वक्त चयनकर्ताओं को पारदर्शिता रखने की जरूरत है। 

हर खिलाड़ी का बुरा वक्त आता है
कैफ ने कहा कि 'सिलेक्शन कमिटी, टीम के कोच और कैप्टन को उस खिलाड़ी से बात जरूर करनी चाहिए, जिसे टीम से बाहर किया जा रहा है। सभी खिलाड़ी देश के लिए खेलते हैं। हर खिलाड़ी का बुरा वक्त आता है। लेकिन मैनेजमेंट को खिलाड़ियों को यह बताना चाहिए कि उन्हें क्यों बाहर किया जा रहा है।

उन्हें खिलाड़ियो से बातचीत करके बताना चाहिए की आपको इस तकनीक पर काम करना चाहिए। तभी कोई खिलाड़ी बाहर होने की वजह जानकर घरेलू क्रिकेट में उस तकनीक पर काम कर पाएगा।
 
कोहली को दी नसीहत
इसके साथ ही कैफ ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को एक नसीहत भी दी है। उन्होंने कहा कि कोहली को टीम सेलेक्शन को लेकर थोड़े कम प्रयोग करने चाहिए। वे टीम चयन को लेकर काफी प्रयोग करते हैं। उन्हें टीम पर ध्यान देना चाहिए। ये नहीं कि कुछ मैचों में अगर कोई खिलाड़ी लय खो देता है तो उसे टीम से बाहर कर दिया जाए। कोहली को ऐसे खिलाड़ियों को सपोर्ट करना चाहिए तब जाकर एक अच्छी टीम तैयार हो सकती है। 
 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd T20: Christchurch में भारतीय फैंस का जोश, वैभव से बड़े शॉट्स की उम्मीद
IND vs NZ Match Today: आज टीम इंडिया रच सकती है इतिहास, जानें मैच का समय और लाइव टेलीकास्ट डिटेल