बर्थडे पर सामने आई एमएस धोनी की फोटो, ब्लैक कलर के कैजुअल वेयर कूल दिखें 'कैप्टन'

एमएस धोनी की मोस्ट अवेटेड बर्थडे फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में वह तनी हुई मूछों के साथ ब्लैक कलर की कैजुअल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 7, 2021 10:59 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni Birthday) बुधवार को 40 साल के हो गए। देश के कई दिग्गज खिलाड़ियों समेत, कई लोगों उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। लेकिन फैंस उनके जन्मदिन पर उनकी एक झलक पाने के लिए तरस रहे थे। इस बीच धोनी की मोस्ट अवेटेड बर्थडे फोटो (latest Look) सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। आइए आपको भी दिखाते हैं, धोनी की ये कूल फोटो...

बर्थडे बॉय धोनी
सोशल मीडिया पर यह फोटो खूब वायरल हो रही है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी अपने जन्मदिन पर पीले रंग का एक कार्ड पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, जो 6E मुंबई ने उनके जन्मदिन पर गिफ्ट किया है। इस फोटो में धोनी काफी अलग दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मूंछों को डिफरेंट लुक दिया है। इस फोटो में वह तनी हुई मूछों के साथ ब्लैक कलर की कैजुअल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इस फोटो पर हजारों लाखों लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

ऐसा रहा धोनी का क्रिकेट करियर
महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई मुकाम हासिल किए। उन्होंने अपनी टीम को 2007 ICC वर्ल्ड T20, 2010 और 2016 एशिया कप, 2011 ICC क्रिकेट विश्व कप और 2013 ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीताने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे 98 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। जिसमें से टेस्ट में उनके नाम 4876, वनडे में 10773 और टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 1617 रन है। इसके साथ ही आईपीएल के 211 मैचों में उनके नाम 4669 रन दर्ज है।

ये भी पढ़ें- कभी 1 हजार स्क्वायर फीट भी नहीं था एमएस धोनी के घर का साइज, आज 7 एकड़ की विरासत में जीते हैं शानदार लाइफ

MS Dhoni Birthday: सचिन ने शेयर की सबसे यादगार फोटो, वीरेन्द्र सहवाग ने अपने अंदाज में दी बधाई

डाइट-वाइट सब छोड़ इस चीज के लिए ललचाता है एमएस धोनी का मन, बना-बनाकर परेशान हो गई है साक्षी

Share this article
click me!