- Home
- Lifestyle
- Food
- डाइट-वाइट सब छोड़ इस चीज के लिए ललचाता है एमएस धोनी का मन, बना-बनाकर परेशान हो गई है साक्षी
डाइट-वाइट सब छोड़ इस चीज के लिए ललचाता है एमएस धोनी का मन, बना-बनाकर परेशान हो गई है साक्षी
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी बुधवार को अपना 40वां जन्मदिन (MS Dhoni Birthday) मना रहे हैं। झारखंड में जन्मे क्रिकेटर न सिर्फ एक महान बल्लेबाज हैं, बल्कि एक शानदार कप्तान और तेज-तर्रार विकेटकीपर भी हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी आईपीएल में वह कमाल कर रहे हैं। 40 की उम्र में भी धोनी की फिटनेस का जवाब नहीं है। वैसे तो धोनी अपनी फिटनेस और डाइट पर खास ध्यान देते हैं। पर जब बात चीट मील की हो तो उन्हें क्या खाना (favourite food) पसंद है, आइए हम आपको बताते हैं...

जी ललचाए, रहा ना जाए
वैसे तो एमएस धोनी अपनी डाइट को लेकर बेहद कॉन्शियस रहते हैं, पर जब बात उनके पेट की होती है तो, वह अपने सारे रूल्स भूलकर जमकर खाना एंजॉय करते हैं। वह बटर चिकन के बहुत चाव से खाते हैं। वह इसे कई बार खाते भी नजर आते है और जब इसके साथ नान मिल जाए तो क्या ही कहना।

साक्षी के हाथ का स्पेशन चिकन
कई बार उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) भी उनके लिए बटर चिकन बनाती हैं। जिसे एमएस धोनी बड़े ही चाव से खाते हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने धोनी के लिए कई बार खाना बनाया था।
धोनी की हेल्दी शुरुआत
एमएस धोनी भारत के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक है। वह अपने दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट से करते है। जिसमें दूध और फ्रेश जूस उनकी लिस्ट में शामिल होता है। उनकी हर दिन की डाइट हेल्दी और लाइट होती है। फ्रेश फ्रूट और नट्स भी उनकी डेली डाइट का हिस्सा हैं।
चिकन है धोनी की पहली पसंद
लंच या डिनर में धोनी को बटर चिकन (Butter Chicken) खाना बहुत पसंद हैं। उन्हें जब कभी भूख लगती है तो बटर चिकन खाना उनकी पहली पसंद होता है। हालांकि हेल्थ को देखते हुए वह केवल चीट डे पर ही बटर चिकन खाते हैं।
घर का खाना ही खाते है धोनी
बता दें कि धोनी को घर का ही खाना पसंद है। वे बाहर का जंक फूड नहीं खाते हैं। खासकर साक्षी के हाथ का बना चिकन उन्हें बहुत पसंद है। उनकी फेवरेट चीजों में कबाब, चिकन पिज्जा शामिल हैं। हर भारतीय की तरह एमएस धोनी को भी घर की बनी खीर बहुत पसंद है।
मीठे में पसंद है ये डिश
मीठे में एमएसडी को गाजर का हलवा, गुलाब जामुन पसंद आता है। इसके अलावा वह चॉकलेट के भी दीवाने हैं और हर चॉकलेट फैन की तरह हॉट चॉकलेट फज उनका फेवरेट है।
इवनिंग मील है इम्पोर्टेन्ट
धोनी कभी भी अपनी इवनिंग मील स्किप नहीं करते हैं, क्योंकि रात को वे बहुत ही लाइट खाना खाते है। इसलिए शाम को स्नैक्स के समय वह चिकन सैंडविच खाना पसंद करते हैं।
गाय का दूध और डेयरी उत्पाद
एमएस धोनी डेयरी उत्पादों के शौकीन हैं। खासकर दूध उन्हें बहुत पसंद है। एक बार एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह रोजाना दूध पीते हैं और क्रिकेट में आने से पहले वे मिल्कशेक और लस्सी पीते थे। इतना ही नहीं अपने फार्म पर रखी हुई जर्सी गाय का दूध पीना पसंद करते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.