MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • कभी 1 हजार स्क्वायर फीट भी नहीं था एमएस धोनी के घर का साइज, आज 7 एकड़ की विरासत में जीते हैं शानदार लाइफ

कभी 1 हजार स्क्वायर फीट भी नहीं था एमएस धोनी के घर का साइज, आज 7 एकड़ की विरासत में जीते हैं शानदार लाइफ

स्पोर्ट्स डेस्क : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 7 जुलाई को 40 साल के हो गए हैं। इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अपना ज्यादातर समय पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ बिता रहे हैं। वह हमेशा ही अपने खेल के साथ अपनी लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा में रहे हैं। लेकिन करोड़ों की विरासत के मालिक धोनी की जिंदगी हमेशा ऐसी नहीं थी। कभी उन्हें रेलवे के छोटे से क्वार्टर में अपनी पूरे परिवार के साथ रहना पड़ता था, लेकिन आज उसी शहर में उनका 7 एकड़ में फैला फार्म हाउस है। आइए आज उनके जन्मदिन पर हम आपको दिखाते है, रांची में बने उनके घरों की तस्वीर...

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jul 07 2021, 11:23 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

इस घर में पैदा हुए थे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह रांची की मेकॉन कंपनी में जूनियर मेनेजमेंट के पद पर नौकरी करते थे। जहां उन्हें सरकारी क्वार्टर मिला था। यहीं, 7 जुलाई 1981 को धोनी का जन्म हुआ था। धोनी ने अपना बचपन मेकॉन कॉलोनी में 2 कमरे के घर में बिताया है। 

211

रेलवे क्वार्टर से 3 मंजिला घर में शिफ्ट हुए धोनी
2004 में भारतीय टीम में सिलेक्ट होने के बाद धोनी ने पैसा और नाम खूब कमाया। जिसकी बदौलत उन्होंने कई घर खरीदे। लेकिन, उनका पूरा परिवार रांची में ही रहता था। धोनी ने 2009 में हरमू रोड पर तीन मंजिला मकान खरीदा था। इसका नाम शौर्य था, यहां धोनी लगभग 8 साल रहे थे। माही अपनी छुट्टियां मनाने भी यहीं आते थे। इस घर में उनकी पत्नी, माता-पिता रहते थे। ये घर धोनी ने अपनी पसंद से बनवाया था। 

311

2017 में मिला सपनों का आशियाना
धोनी 2017 में अपने शानदार नए घर ‘कैलाशपति’ में शिफ्ट हो गए थे। उनका यह फार्म हाउस 7 एकड़ में फैला हुआ है। यह घर बीजेपी के प्रदेश ऑफिस के बिल्कुल पास में है। उन्हें साल 2009 में यह जमीन तोहफे के रूप में मिली थी। जहां उन्होंने ये आलीशान घर बनाया है। 

411

ऐसा है धोनी का फार्म हाउस
धोनी जिस फार्म हाउस में रहते हैं, वह इतना खूबसूरत है कि कोई भी इसे देखकर दंग हो जाएगा। उनके फार्म हाउस में एक बड़ा खुला मैदान है। साथ ही हरे भरे लॉन और कई प्रकार के पेड़ है। यहां प्रकृति का दिलकश नजारा देखने को मिलता है। जिसकी तस्वीरें अक्सर साक्षी शेयर करती रहती हैं।

511

घर की तस्वीर
फार्म हाउस के बीचों-बीच बने इस घर की छत पर काली टाइलिंग के अलावा, बाहरी भाग सफेद रंग का है। यहां जिम से लेकर स्विमिंग पूल, पार्क और यहां तक ​​कि कुछ खेलों के इनडोर स्टेडियम हैं। साथ ही धोनी के गाड़ियों के कलेक्शन के लिए एक बड़ा गैराज भी है।  

611

इंटीरियर देख खुली रह जाएगी आंखे
धोनी के घर का इंटीरियर किसी राजा- महाराजाओं के महल से कम नहीं है। उनके लिविंग हॉल में बेहद शानदार बड़े-बड़े झूमर लगे हैं। साथ ही महंगे और आरामदायक सोफे, बेशकीमती कालीन, और लग्जरी आर्ट पीसेज उनके घर की शोभा बढ़ाते हैं। 

711

पार्टीज के लिए बड़ा स्पेस
धोनी अक्सर अपने घर पर अपने फ्रेंड्स और करीबियों को पार्टी के लिए बुलाते हैं। यहां उनके बैठने के लिए लिविंग रूम में एक तरफ ब्राउन कलर्स के सोफे हैं। जबकि दूसरी तरफ ऑरेज कलर्स के सोफे रखे गए हैं। वहीं, उनका डाइनिंग एरिया इतना बड़ा है, कि एक साथ कई लोग बैठकर खाना खा सकते हैं। व्हाइट मार्बल टॉप वाली इस डाइनिंग टेबल का साइज बहुत ही बड़ा है। साथ ही इसकी चेयर्स भी बेहद स्टाइलिश है। 

811

घर की रखवाली करते है 6 डॉग
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी को पेट्स से बहुत प्यार हैं। उनके पास छह डॉग्स हैं। जिनके नाम लीह, जोया, जारा, सैम, गब्बर और लिली हैं। साक्षी अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनकी बेटी जीवा भी अपने पेट्स के साथ काफी एंजॉय करती हैं।

911

माही के पास है 2 शानदार घोड़े
इस फार्म हाउस में धोनी ने 2 घोड़े भी रखे हुए है। सफेद रंग का यह घोड़ा कुछ समय पहले ही मंगाया गया था। जिसका नाम चेतक है। इससे पहले उनके पास एक काले रंग का घोड़ा भी है। धोनी अक्सर अपने घोड़ों के साथ समय बिताते हैं।

1011

कांच के हॉल में शोकेज होती है गाड़िया
धोनी कारों का शौक रखते हैं। उनके पास कई लग्जरी कारें हैं। इतना ही नहीं वे बाइक के भी दीवाने हैं। उनके पास 23 बाइक्स हैं, जिसमें 10 विनटेज और 13 स्पोर्ट्स बाइक्स शामिल हैं। इसे शोकेज करने के लिए उन्होंने अपने घर में कांच का एक हॉल बनाया हुआ है। इस तस्वीर में आप कांच के उस हॉल में उनकी लग्जरी बाइक्स की झलक देख सकते हैं।

1111

775 करोड़ की संपत्ति के है मालिक
महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति की बात करे तो धोनी के पास करीबन 775 करोड़ रुपए की संपत्ति है। धोनी के पास करों और बाइक्स का भी बेहतरीन कलेक्शन है जिसकी कुल कीमत तकरीबन 25 करोड़ रुपए के आस-पास है। इसके अलावा उनके पास 522 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टीज हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
RCB vs DC WPL Final: तो RCB नहीं दिल्ली जीत सकती थी फाइनल, लास्ट ओवर की चौथी बॉल में ऐसा क्या हुआ?
Recommended image2
RCB vs DC: फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली को हराया, स्मृति-वोल की मैच विनिंग साझेदारी से RCB दूसरी बार चैंपियन
Recommended image3
T20 World Cup: सेमी या फाइनल में भारत से भिड़े तो क्या करेंगे? पाक कप्तान का जवाब
Recommended image4
Top 10 Most Watched Cricket Matches: 10 सबसे ज्यादा देखे गए क्रिकेट मैच, 6 भारत-पाक के ही
Recommended image5
RCB vs DC फाइनल में स्मृति मंधाना के सामने ट्रिपल मिशन, नंबर-1 बनने के लिए करने होंगे ये 3 काम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved