क्या अब कभी टीम इंडिया में नहीं खेलेंगे धोनी, नेहरा ने पूर्व कप्तान के रिटायरमेंट को लेकर कही बड़ी बात

Published : Aug 02, 2020, 05:53 PM IST
क्या अब कभी टीम इंडिया में नहीं खेलेंगे धोनी, नेहरा ने पूर्व कप्तान के रिटायरमेंट को लेकर कही बड़ी बात

सार

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट की खबरें फिर चर्चा में हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज आशीष नेहरा का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं। अब उन्हें नीली जर्सी में फिर से खेलते देखा जाना मुश्किल है।   

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट की खबरें फिर चर्चा में हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज आशीष नेहरा का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं। अब उन्हें नीली जर्सी में फिर से खेलते देखा जाना मुश्किल है। 

एमएस धोनी ने जुलाई 2019 में टीम इंडिया की तरफ से आखिरी मैच खेला था। हालांकि, धोनी ने अभी तक अपने भविष्य को लेकर कुछ नहीं कहा। लेकिन उनके रिटायरमेंट को लेकर विशेषज्ञों और फैन्स के बीच हमेशा चर्चा बनी रहती है। 

'अपना आखिरी मैच खेल चुके धोनी'
धोनी की कप्तानी में खेल चुके आशीष नेहरा ने भी धोनी के भविष्य को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, धोनी अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं, अब उन्हें टीम इंडिया में कभी नहीं देखा जाएगा। 

धोनी क पास साबित करने को कुछ नहीं
 नेहरा ने कहा, जितना मैं धोनी को जानता हूं, वे भारत के लिए अपना आखिरी मैच खुशी से खेल चुके हैं। धोनी के पास साबित करने के लिए कुछ नहीं है और हम मीडिया में इन सभी पर सिर्फ इसलिए चर्चा करते हैं क्योंकि उन्होंने अपने रिटायरमेंट की घोषणा नहीं की है।

आईपीएल ने नहीं है कोई लेना देना
स्टार स्पोर्ट के एक शो में नेहरा ने कहा कि केवल धोनी ही बता सकते हैं कि उनके दिमाग में क्या है?  आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से जुड़े नेहरा ने कहा, ''जहां तक धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात है, तो मुझे लगता है कि इस आईपीएल का इससे कोई लेना-देना नहीं है। यदि आप एक कप्तान, चयनकर्ता या कोच हैं और धोनी खेलने के लिए तैयार हैं, तो उनकी लिस्ट में धोनी का नाम पहले नंबर पर होगा। 

PREV

Recommended Stories

Pakistan Cricketer: क्रिकेट में कोई इतना छोटा तो कोई 7 फीट से भी लंबा! इन दो खिलाड़ियों की कहानी जानकर चौंक जाएंगे
India Women Asia Cup: हॉन्ग-कॉन्ग को 137 रन से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, अब पाकिस्तान से महामुकाबला!