क्रिकेट छोड़ घोड़े की सेवा करने में बिजी हुए MS Dhoni, पत्नि साक्षी ने शेयर किया ऐसा वीडियो

Published : May 28, 2021, 08:05 AM ISTUpdated : May 28, 2021, 08:07 AM IST
क्रिकेट छोड़ घोड़े की सेवा करने में बिजी हुए MS Dhoni, पत्नि साक्षी ने शेयर किया ऐसा वीडियो

सार

महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त अपने फार्म हाउस में समय बिता रहे हैं। जहां वह अपने घोड़े चेतक की सेवा करते नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL2021 स्थगित होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस वक्त अपने फार्म हाउस में समय बिता रहे हैं। वह अपना पूरा समय परिवार और अपने पालतू जानवरों को दे रहे हैं और उनकी पत्नी साक्षी सिंह (Sakshi Singh) ने फैंस को अपडेट रखने के लिए इंस्टाग्राम पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने घोड़े चेतक की सेवा करते नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं, कि किस तरह धोनी अपने घोड़े की तेल मालिश कर रहे हैं।

वायरल वीडियो

गुरुवार को एमएस धोनी की वाइफ साक्षी ने अपने ऑफिशयल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी को अपने घोड़े के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है, वीडियो में चेतक जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है और धोनी उसे मालिश दे रहे हैं। वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा कि- "#Pamperingtime" (लाड़ प्यार का समया)। धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और 12 घंटे में 3 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

जानवरों से है खास लगाव
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जानवरों से बहुत प्यार है। रांची में उनके फार्म हाउस में छह डॉग्स हैं। जिनके नाम लीह, जोया, जारा, सैम, गब्बर और लिली हैं। वहीं, उनके पास 1 काले रंग का घोड़ा चेतक भी हैं। साक्षी अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 

धोनी की फोटो की शेयर
वीडियो के साथ ही साक्षी ने धोनी की  2009 की एक पुरानी फोटो भी शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि- "ब्लास्ट फ्रॉम द पास्ट"। इस फोटो में एमएस धोनी को कुछ बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए देखा जा रहा है और वह अपने स्टाइल में स्टंप के पीछे खड़े हुए हैं।

ऐसा है धोनी की फार्म हाउस
रांची के रिंग रोड पर धोनी का आलीशान फार्म हाउस है, जिसका नाम 'कैलाशपति फार्म हाउस' हैं। वह अक्सर क्रिकेट और शूटिंग से फ्री होने के बाद यहीं पर अपना पूरा समय बिताते हैं। यह फार्म हाउस 7 एकड़ में फैला हुआ है, जहां वह 2017 से रह रहे हैं। धोनी के इस फार्म हाउस इंडोर स्टेडियम है। साथ ही स्वीमिंग पूल, नेट प्रैक्टिसिंग मैदान और अल्ट्रा मार्डन जिम है।

IPL में एक्शन में दिखें थे धोनी
एमएस धोनी को आखिरी बार आईपीएल का 14वां सीजन स्थगित होने से पहले सीएसके के लिए कप्तानी करते देखा गया था। इस साल उनकी टीम 7 में से 5 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे नंबर पर है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय क्रिकेट बोर्ड भारत में टी 20 विश्व कप से पहले सितंबर और अक्टूबर के बीच यूएई में बाकि बचे टूर्नामेंट के मैच कराने की कोशिश कर रहा है। 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए क्लिक करें इस शरारती बच्चे के पीछे छुपा था भारत का फिरकीबाज

आखिर क्यों हमेशा बुर्के के पीछे छिपे रहती है इरफान खान की बेगम

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स